
युवाओं को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने के लिए बाल व यूथ वन का निर्माण किया जाए
बरसाती बीमारियों से बचाव की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए
सभी अधिकारियों का दफ्तर आने का समय निश्चित हो
ऊर्जा ही की तरह ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में भी ओटीएस स्कीम हुई है लांच इसका व्यापक प्रचार हो
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य सचिव के समक्ष विभिन्न विभागों ने उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पीपीटी प्रस्तुत की। बैठक में सीडीओ बदायूं ने प्राकृतिक पेंट, सीडीओ झाँसी ने स्ट्राबेरी प्रोजेक्ट, डीएम एटा ने आधुनिक राशन वितरण प्रणाली, डीएम मुरादाबाद ने प्रोजेक्ट स्नेह, आगरा कमिश्नर ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, वन विभाग ने वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022, रेस प्लास्टिक मुक्त यूपी, आयुष विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन, स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग अभियान, मनरेगा ने सरोवर निर्माण से जुड़ी पीपीटी प्रस्तुत की।सीडीओ बदायूं द्वारा प्रारम्भ की गई गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट उत्पादन की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का हर जनपद इस पहल को अपने यहाँ लागू करे, गौ माता के संरक्षण और गोबर से अर्थाेपार्जन से जुड़ा यह कार्य बड़ा ही पुनीत है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
Read More »
Jansaamna
राज्य की 111 सशक्त महिलाओं के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने किया सम्मानित
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन के अवसर पर रायबरेली सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया। बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर मानव संसाधन विभाग की प्रमुख वंदना चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान वे बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करने वाली सभी बालिकाओं से मिली और उनके साथ अपने करियर व उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया।बालिकाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कुछ बड़ा पाने का सपना देखा जाए और उसके लिए दृढ़ निश्चय किया जाए। इसके बाद आपका अगला कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ने के लिए होना चाहिए। फिर आपका रास्ता खुद बनता चला जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी द्वारा संचालित किया जा रहा यह कार्य निश्चित रूप से ना केवल बालिकाओं के लिए अच्छा अवसर दे रहा है साथ ही साथ अन्य संस्थानों को तथा उद्योगों को ऐसे कार्यक्रम करवाने की प्रेरणा मिल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने विश्वास व्यक्त किया कि बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी का यह कार्य बालिकाओं के भविष्य के लिए बहुत बड़ा संबल साबित होगा।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला न्यायालय रायबरेली में किया गया। रक्तदान कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा दीपप्रज्जवलन करके किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 की थीम रक्तदान एकजुटता का कार्य है प्रयासों में शामिल हो और जीवन बचाएं। इस अवसर पर जिला जज द्वारा बताया गया कि रक्तदान करने से न सिर्फ दूसरों की जान बचायी जा सकती है बल्कि यह हमारी खुद की सेहत के लिए भी फायदेमन्द होता है।