रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बड़े भाई को आशंका थी कि उसके विक्षिप्त भाई के हिस्से की भूमि की रजिस्ट्री कोई भी करा सकता है।इतनी सी आशंका के कारण उसने अपने भाई का गला रेत कर हत्या कर दी।मामले का खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने किया है।मामला 18 अक्टूबर की रात्रि का है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवादा निवासी दीपक सिंह उर्फ माना का रक्तरंजित शव 19 अक्टूबर की सुबह क्षेत्र के बकिया का पुरवा गांव को जाने वाले मार्ग पर मिला था।युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी।शव के पास ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ था।इस मामले में मृतक की मां ने जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की संभावना जताते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई करुणेश सिंह उर्फ बबलू सिंह व उसके रिश्तेदार अभय प्रताप सिंह निवासी गांव शहावपुर कोतवाली कुंडा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पत्रकारों के सामने दोनों अभियुक्तों को पेश करते हुए घटना का खुलासा किया है।हत्याकांड खुलासा:बड़े भाई ने जमीन की लालच में की थी विक्षिप्त भाई की हत्या
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बड़े भाई को आशंका थी कि उसके विक्षिप्त भाई के हिस्से की भूमि की रजिस्ट्री कोई भी करा सकता है।इतनी सी आशंका के कारण उसने अपने भाई का गला रेत कर हत्या कर दी।मामले का खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने किया है।मामला 18 अक्टूबर की रात्रि का है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवादा निवासी दीपक सिंह उर्फ माना का रक्तरंजित शव 19 अक्टूबर की सुबह क्षेत्र के बकिया का पुरवा गांव को जाने वाले मार्ग पर मिला था।युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी।शव के पास ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ था।इस मामले में मृतक की मां ने जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की संभावना जताते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई करुणेश सिंह उर्फ बबलू सिंह व उसके रिश्तेदार अभय प्रताप सिंह निवासी गांव शहावपुर कोतवाली कुंडा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पत्रकारों के सामने दोनों अभियुक्तों को पेश करते हुए घटना का खुलासा किया है।
Jansaamna
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद।
महाराजगंज.रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।