Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील गोवर्धन में जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी समस्याएं

तहसील गोवर्धन में जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी समस्याएं

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील गोवर्धन में समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज गोवर्धन तहसील में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता ही सर्वाेपरि होती है, जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए के जनता के प्रति पुलिस का बड़ा ही सरल व समृद्ध व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता से किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गोवर्धन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएफओ रजनीकांत मित्तल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार व मीनू राजपूत, सीएचसी अधीक्षक नेहा चौधरी, थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आज महावन तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 37 शिकायतें प्राप्त हुई तथा मौके पर 6 शिकायतें का निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने अवगत कराया कि तहसील मांट में 39 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी छाता श्वेता ने बताया कि छाता तहसील में 21 शिकायतें प्राप्त हुई तथा उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता ने बताया कि तहसील सदर में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।