Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1486)

मुख्य समाचार

मांगें नहीं मानीं तो सफाई कर्मचारी 11 को राजभवन पर करेंगे प्रदर्शन

हाथरस। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान, नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधेलाल दूरी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता आनंद शास्त्री, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू, जिला महामंत्री राजू पाथरे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश संतोषी, सतीश बाल्मीकि आदि ने नगर निगम अलीगढ़ कार्यालय पर 11 अक्टूबर को होने वाले राजभवन लखनऊ में धरना प्रदर्शन व घेराव के संबंध में चर्चा कर आंदोलन की रणनीति तय की गई।

Read More »

विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को दी कानून की जानकारी

हाथरस। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं  मृदुला कुमार जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम, नगला भुस में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  चेतना सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में हरीश शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता, मुकेश अधीक्षक, शिवानी श्रीवास्तव सहायक अधीक्षिका एवं अन्य की उपस्थिति में वृद्धजनों को जानकारी दी गई।

Read More »

अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निकाली प्रभातफेरी

हाथरस। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज प्रातः जनपदीय जनमंच विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्री दाऊजी महाराज किला परिसर से श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष ड. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी व समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार शर्मा कबाड़ी बाबा द्वारा प्रभातफेरी को संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

Read More »

वैक्सीनेशन कैम्प में सैकड़ों ने लगवाई वैक्सीन

हाथरस। शहर के आवास विकास कलोनी पर छठवीं बार विशाल निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पहली तथा दूसरी निशुल्क वैक्सीन लगवाई तथा कुछ लोगों को बिना वैक्सीन लगाये लौटना पड़ा। वहीं वैक्सीन लगवाने आए लोगों द्वारा इस अभियान की मुक्त कंठ से भारी सराहना की गई है।आवास विकास कलोनी में विशाल वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया।

Read More »

गांधी-शास्त्री को कांग्रेसियों ने किया नमन

हाथरस। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को गांधी पार्क आगरा रोड पर नमन किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री के विचारों की बहुत आवश्यकता है। क्योंकि वर्तमान सरकार देश को जाति और धर्म के नाम पर लड़ा कर देश को कमजोर करने का काम कर रही है।

Read More »

भाजयुमो ने गांधी जयन्ती पर की साफ सफाई

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शहर कमेटी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत भाजयुमो नगर अध्यक्ष शुभम मंडल के नेतृत्व में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर में मधुगढ़ी महात्मा गांधी पार्क में साफ सफाई कर एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया।

Read More »

गांधी-शास्त्री जयन्ती परभाजपा ने शिल्पकारों व कारीगरों को किया सम्मानित

हाथरस।  भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती के अवसर पर शिल्पकारों व कारीगरों का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी चौ. देवेन्द्र सिंह व विशेष अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर रहे। कार्यक्रम का संयोजन रमन माहौर जिला संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ एवं तपन जोहर जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ ने किया।

Read More »

इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

ऊँचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रोंहनियां ब्लॉक के प्रतिष्ठित विद्यालय श्याम सुंदर इंटर कॉलेज छतौना मरियानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।इस कार्यक्रम के दाैरान प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गांधी जी को त्याग तपस्या व स्वच्छता की प्रतिमूर्ति व आधुनिक भारत का युग पुरूष बताया और शास्त्री जी को किसानों का मसीहा बताते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और बताया कि आज के दिन को संपूर्ण भारत में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज हम इन्हीं महापुरुषों के सपनों को साकार करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई जयंती

ऊंचाहार/ रायबरेली,,पवन कुमार गुप्ता।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एनटीपीसी ऊंचाहार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र उत्तर प्रदेश कुशवाहा तथा छात्र संसद के प्रधानमंत्री अनुभव शुक्ला ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सभी छात्रों को गांधी जयंती व शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं दी और छात्रों को सदा सत्य बोलने और अपने आसपास वातावरण में साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रवक्ता अमर सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की ईमानदारी,सादगी एवं उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने गांधी जी की दिनचर्या,अनुशासन ,नैतिकता,स्वच्छता आदि गुणों से संबंधित कई रोचक विचार सुनाएं।कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंदी प्रवक्ता दुर्गेश चंद्र पांडेय ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के व्यवहारिक गुणों को छात्रों के सामने रखा।

Read More »

अग्निशमन अधिकारियों ने मनाई गांधी जयंती

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। जनपद के सदर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जिसमें सभी पुलिस कर्मियों ने भाग लिया तथा आई पी एस सुलखान ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि हमें उनके आदर्शों से सीखना चाहिए कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर कैसे अडिग रहना चाहिए।यह एक राष्ट्रीय पर्व ही है।महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एक साथ है और सारा देश इन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञ है।

Read More »