Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1541)

मुख्य समाचार

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र ,राष्ट्रपति से मिलने में अपना- पराया क्यों

कानपुर नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को आज पत्र भेज कर कानपुर आगमन पर उनसे मिलने वालो के लिए बनायी गयी। सूची में अपने .पराये के पक्षपात पूर्ण रवैये से अवगत कराया है।डॉ दीक्षित ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है, कि आपके आगमन से कानपुर वासी हर्षित है, आपका स्वागत है, किन्तु मुझे अवगत हुआ है कि भाजपा सरकार के कहने पर आपसे मिलने वालो में केवल भाजपा के नेताओ कि सूची भेजी गयी है। ऐसा पक्षपात क्यों, आप हम सभी के राष्ट्रपति है। हम सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ का अधिकार है। आप से मिलने की आशा है। आप भावनाओ से अवगत हो कृपा पूर्वक विचार करेंगे। डॉ दीक्षित ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रपति के दौरे को भी राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग कर रही, इस कृत्य कि निंदा कि जानी चाहिये ।

Read More »

फौजी ने ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, 1 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह

शादी की प्रथम वर्षगांठ पर पत्नी से मिलने पहुंचे फौजी को ससुरालीजनों ने धमकाया

कानपुर नगर। देश की रक्षा करने वाले फौजी ने पत्नी व ससुरालियों से परिवार की रक्षा के लिए गुहार लगाई हैं। वही फौजी ने आलाधिकारियों से शिकायत कर न्याय मांग की हैं। बताया जा रहा हैं कि नौबस्ता क्षेत्र के अर्रा इलाके में रहने वाले अनुराग गुप्ता ने अपनी पत्नी व ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार आलाधिकारियों से लगाई। वही पीड़ित ने बताया कि उनका प्रेम विवाह करीब एक साल पहले आर्य समाज से हुआ था। जिसके बाद फौजी अनुराग ने अपनी पत्नी प्रियांशी गुप्ता को लेकर अपने परिवार के साथ घर मे रहने लगा। तथा छुट्टियां खत्म होने के बाद काम पर निकल गया। वही आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी की असिस्टेंट बताने वाली उसकी सास सरला गुप्ता ने एक षड्यंत्र के तहत अपनी बेटी की शादी कोर्ट व आर्यसमाज में हमसे करा दी। और आए दिन ड्यूटी से मिलने वाली पेमेंट की मांग करते हुए मानसिक प्रताड़ना देते हुए, पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगे। फौजी अनुराग ने बताया कि उनके द्वारा विगत 1 वर्ष में लाखों रुपए पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। अ

Read More »

के.एन. कॉलेज में वैक्सीनेशन सराहनीय पहल – वैभव गहलोत

जोधपुर। जेएनवीयू के संघटक कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में विश्वविद्यालय केपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में 18 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं के लिए महाविद्यालय के सभागार में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन कोरोना गाइडलाइन की पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील चौधरी ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कैंप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा की 16 सदस्य टीम ने छात्राओं का टीकाकरण किया।

Read More »

युक्त विपक्षी मोर्चा राष्ट्रपति को महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपेगा ज्ञापन

कानपुर । संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के आवास पर जनता बेहाल हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान है बैठक का आयोजन किया गया। आरोप लगाते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि जनता बेहाल है, बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हो चुका है। घरों का बजट महंगाई के कारण बिगड़ चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन देने की बात कही। धरती का अन्नदाता किसान 6 महीने से धरने पर बैठा है अपनी मांगों को लेकर। जिलाधिकारी के माध्यम से जनसमस्याओं के बारे में राष्ट्रपति को बताएंगे और किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। यह भी बात रखी जाएगी, साथ ही बेहाल जनता के हितों का ख्याल रखते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों में भी गिरावट की जाए। बिजली के दामों में चुप चाप बढ़ोतरी की गई है। यह जनता की जेब पर ढाका डालने का काम किया है। बिजली के बड़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए। इसके अलावा कोरोना काल को देखते हुए जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »

कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए ट्विटर पर चलाएंगे अभियान

कानपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित प्रदेश एवं जिले के सदस्य ट्विटर अभियान द्वारा चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया 2004के बाद के लाखों सरकारी कर्मचारी न ई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित होते हैं। प्रत्यूष द्विवेदी ने जानकारी दी पुरानी पेंशन व्यवस्था 2004के बाद नियुक्त हुए सदस्यों को प्राप्त नहीं होती है।

Read More »

कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कोरोना काल में 16 माह से लॉकडाउन से बर्बादी की कगार पर पहुंचे, सूक्ष्म, लघु एवं छोटे उद्योग एवं व्यापारी को राहत के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन कमिशनर कानपुर को देकर संघर्ष का मंडल व्यापी शंखनाद किया गया। कानपुर मे अभियान का नेत्रत्व चेयरमैन पवन गुप्ता ने किया। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों, कानपुर महानगर उत्तर और दक्षिण और कानपुर नगर ग्रामीण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांगे कुछ इस प्रकार से थी। पिछले 16 महीने में लॉक डाउन और कोरोना वायरस के प्रभाव से सबसे ज्यादा पीड़ित खुदरा व्यापारी, छोटे, मध्यम व्यापारी और लघु उद्योग रहे हैं। कोरोना वायरस की तीसरी लहर का भी अत्यधिक प्रभाव व्यापार पर पड़ेगा व्यापारियों की कमर तोड़ बंदी भी संभावित है। बंदी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए लघु उद्योग और समस्त छोटे बड़े व्यापारियों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए। लॉक डाउन पीरियड के बिजली के बिल से फिक्स चार्ज ना लिया जाए।

Read More »

योग और हम विषय पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। विराट कवयित्री परिवार की कर्नाटक इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व विश्व संगीत दिवस के अवसर पर योग और हम विषय पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में मंच के संस्थापक अतर सिंह प्रेमी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्पिता अग्रवाल ने महिलाओं के लिए उपयोगी आसनों पर चर्चा की। उपाध्यक्षा साधना मिश्रा विंध्य और सचिव वीना आडवानी ने योग विषयक अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन मनजीत कौर ने किया। डॉ. प्रशांतिनी के स्वागत भाषण ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के मन को आहलादित किया।

Read More »

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये नामांकन किया जाना है। कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिये प्रत्येक शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी है और संपूर्ण जनपद में धारा 144 भी प्रभावी है। ऐसी दशा में सूचित किया जाता है कि नामांकन स्थल व उसके आस-पास अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न की जाएं। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि नामांकन स्थल व उसके आस-पास अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित होती है अथवा कोरोना गाइडलाइन एवं धारा 144 का उल्लंघन होना पाया जाता है|

Read More »

फर्जी शिक्षक की तलाश में अमेठी पुलिस ने दी नगर मे दबिश

शिकोहाबाद। अमेठी के थाना जामौ के एसआई पारसनाथ यादव अपने दो साथी कांस्टेबिल कन्हैयालाल और रामशंकर के साथ बृहस्पतिवार दोपहर थाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी आमद कराई और स्थानीय पुलिस के एक सिपाही को साथ लेकर फर्जी शिक्षक की तलाश में मेलावाला बाग में दबिश दी। हालांकि पुलिस को फर्जी शिक्षक नहीं मिला और पुलिस खाली हाथ बैरंग लौट आई। फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Read More »

अनियंत्रित होकरपलटा ईशिक्शा, दो महिलाएं घायल

शिकोहाबाद। नगर से सवारियां भरकर नसीरपुर के गांव शहजादपुर जा रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलट गया। ई रिक्शा के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आस पास के लोग एकत्रित हो गये। पुरुष यात्री तो कूद कर अलग हो गये, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

Read More »