फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस ने लाॅकडाउन के उल्लंघन पर 20 लोागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जवकि थाना लाइनपार पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना दक्षिण प्रभारी क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी उन्होंने लाॅकडाउन के उल्लंघन करने वाले 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें जमील पुत्र हुसैन, मुन्ना पुत्र राहत वेग, कल्लू उर्फ हेटली पुत्र जब्बार, जावेद पुत्र नसीम अख्तर, भूरा पुत्र इरशाद, परवेज पुत्र इरशाद मुन्ना, शहनवाज पुत्र मंजूर अहमद, दानिश पुत्र खलीक अख्तर, जल्लू उर्फ जलुआ पुत्र समीम, मुजम्मिल पुत्र मुदीन वेग, मुफीस पुत्र रफीवेग राजपूताना चैक, रामवीर पुत्र रामभरोसी, रामभरोसी पुत्र पीताम्बर, वीरेन्द्र पुत्र रामभरोसी, श्रीमती आरती पत्नी वीरेन्द्र, रामखिलाड़ी, मुकेश, राजेश मोदी उर्फ रामखिलाड़ी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही थाना लाइनपार पुलिस ने त्रिलोकी उर्फ बंटी पुत्र रामबाबू निवासी रामगढ़ निवोरा जनपद आगरा के खिलाफ लाॅकडाउन के उल्लंघन की कार्यवाही करते हुये उसे गिरफ्तार किया है।
मुख्य समाचार
बच्चों के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मदपुर के गांव उस्मानपुर में दो दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद सोमवार की प्रातः पुनः तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के मध्य जमकर लाठी डंड़े चले। जिमसें करीब आठ लोग घायल हो गये।
उस्मानपुर निवासी भूरी सिंह के बच्चों का गांव के ही लक्ष्मण सिंह के बच्चों से किक्रेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसे गांव के लोगों ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। सोमवार की प्रातः दोनों पक्ष पुनः आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में भूरी सिंह पुत्र केशवराम, मैना देवी पत्नी बच्चू सिंह, मुकुट सिंह पुत्र भूरी सिंह, लक्ष्मी नारायन पुत्र चन्दन सिंह, पोप सिंह पुत्र श्रीप्रकाश, प्रेमपाल पुत्र लक्ष्मीनारायन, लायक सिंह पुत्र नन्हेराम, कोमल सिंह पुत्र चन्दन सिंह, नन्हेराम पुत्र बच्चू सिंह घायल हो गये। वही दूसरी घटना थाना नारखी के गांव सुनामई में हुई। जिसमें पैसों को लेकर हुये विवाद में पूजा व सतेन्द्र पुत्र किशोरी सिंह घायल हो गये। झगड़े की अन्य घटना में पप्पू पुत्र रामकिशन झलकारी नगर उत्तर घायल हो गये।
डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग टीम ने की छापामार कार्यवाही
लगभग एक लाख 69 हजार कीमत का पान मसाला बरामद, 40 किलोग्राम तम्बाकू व सिगरेट बरामद, दुकान को किया सीज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। डीएम चन्द्र विजय सिंह के निर्देश पर अभिहित अधिकारी डा. सुधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह, सुनील शर्मा ने थाना उत्तर के जलेसर रोड स्थित राजेंद्र जैन के यहां छापेमार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान लगभग एक लाख 69 हजार रूपये का राजश्री पान मसाला जब्त किया।
अभिहित अधिकारी डा. सुधीर सिंह ने बताया कि शिकायतें मिल रहीं थी कि प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री हो रही है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह, सुनील शर्मा के साथ जलेसर रोड स्थित राजेंद्र जैन के यहां छापेमारी की गयी। मौके पर 274 किलोग्राम पान मसाला बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग एक लाख 69 हजार है। जबकि 40 किलोग्राम तम्बाकू व सिगरेट भी बरामद हुई है। दुकान को सीज कर दिया गया है।
प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा ने लगाई फांसी मौत
जिलाधिकारी, डीआईजी/एसएसपी ने पतारा गांव का निरीक्षण किया
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी/ एसएसपी अनन्त देव ने पतारा गांव का निरीक्षण किया। जिसमें गांव के रहने वाले युवाओं को प्राथमिक विद्यालय में रखा गया है यह ग्रामीण भीलवादा राजस्थान में कार्य करते थे जो कोरोना वायरल के कारण गांव वापस आए है जिनको गांव के प्राथमिक विद्यालय में 14 दिन के लिए कोरोन टाइम में रखा गया है, जिलाधिकारी ने यहां रुके लोगो से बात कि की आपको खाना पानी समय से मिल रहा है की नही, इस पर उन्होंने बताया कि खाना समय से मिल रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी को खाना, फल आदि सभी चीजें समय से मिलती रहे इस बात का विशेष ध्यान रहे। उन्होंने कहा कि यदि आप लोगो को फिर भी कोई समस्या हो तो तत्काल उप जिलाधिकारी घाटमपुर या मुझे अवश्य बताए आप लोगो को कोई समस्या नही होने दिया जायेगा।
Read More »फांसी लगाकर युवक की मौत पर युवती पक्ष पर हत्या का आरोप
फांसी से 18 वर्षीय फर्नीचर का काम करने वाले अर्जुन कोरी की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
कानपुर, अर्पण कश्यप। डीबीएस कॉलेज कच्ची-बस्ती निवासी किशोर कुमार कोरी जो की पुताई का काम करते है उनका मंझला बेटा अर्जुन (18) कारपेंटर था। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे अर्जुन के मोबाइल पर किसी का फोन आया जिसपर बात करते हुये घर से बाहर निकल गया। देर रात तक न लौटने पर मां अनीता, बड़ा भाई करन और मामा गोपाल उसे खोजने निकले। पर अर्जुन कही नहीं मिला।
परिजनों का आरोप
परिजनों ने आरोप है लगाया पड़ोस में ही रहने वाली युवती के घर वाले अर्जुन को अपने ही घर में मार रहे थे। जिस पर मामा ने छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हे भी मारा। जिसके बाद मां-भाई के बीच-बचाव पर आरोपियों ने कहा कि तुम लोग घर जाओ हम समझा-बुझाकर भेज देंगे। इस पर तीनों घर लौट गए। दूसरे दिन आज सोमवार की सुबह पांच बजे रेलवे लाइन किनारे खड़े लोडर के डाले के एंगल से दुपट्टे के सहारे अर्जुन फांसी से लटका मिला। 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस को खोजबीन में शव के पास ही सुसाइड नोट और युवती की फोटो पड़ी मिली।
नीमा ने कोरोना वायरस से पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी को सौंपा चेक
चन्दौली, दीपनारायण यादव। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, (नीमा) चंदौली के अध्यक्ष डा. एस के यादव, सचिव डा. आर के शर्मा, कोषाध्यक्ष डा. मृत्युंजय प्रसाद द्वारा कोरोना वायरस से पीड़ितो की सहायता के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को कलेक्ट्रेट में एक्यावन हजार रुपये (51000) की सहायता राशि चेक द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में आगे आकर पीड़ितों की सहायता करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ितों की सहायता के लिए जनपद स्तर पर एक खाता का संचालन किया गया है। स्टेट बैंक आफ इंडिया, चंदौली में डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमरजेंसी हेल्थ फंड के नाम से खाता खोला गया है। जिसका खाता नंबर- 39247314859 आईएफएससी कोड एस.बी.आई.एन.0003618 है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारीसे निपटने के लिए अधिक से अधिक लोग उपरोक्त खाते में धनराशि भेज कर अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।लॉकडाउन के समय पार्षद बना दूत
शव को पार्षद ने पहुंचाया श्मशान
कानपुर, अर्पण कश्यप। लॉकडाउन का डर घाट जाने वाले में भी, ड्राईवर ने गाड़ी चलाने से भी किया मना बताते चले की ओम पुरवा वार्ड 29 के पार्षदीय क्षेत्र में एक व्यक्ति की किसी की बीमारी के कारण मृत्यू हो गई। जिसे क्रियाकर्म के लिये घाट लेकर जाने पर सख्त प्रशासन के चलते न तो कही साधन मिल रहा था न ही कोरोना के संक्रमण की वजह से लोग एकत्र हो रहे थे।
एेसी स्थति में ओमपुरवा के पार्षद शरद मिश्रा ने शव को लोडर में रखवा कर स्वयं ही लोडर चला कर सिद्धनाथ घाट पर ले गये। जहॉ विधिविधान से शव का अंतिम संस्कार हुआ। वही क्षेत्रिय लोगों मे पार्षद जी खास चर्चा का विषय बन गये है।
मार्ग दुर्घटना में पारिवारिक भाइयों की मौत
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम राहा मोड़ के नजदीक रेवना से घाटमपुर तहसील कार्यालय आ रहा तहसील मित्र व उसका पारिवारिक भाई मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हैलट अस्पताल कानपुर ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम रेवना निवासी कोटेदार असलम शाह का पुत्र मोहम्मद आरिफ उर्फ राजू 32 वर्ष एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। तथा सिविल कोर्ट कैम्पस में जूनियर शिप कर रहा था। जिसे करो ना वायरस महामारी के चलते स्थानीय प्रशासन द्वारा समस्त ग्राम वासियों की सहायता व आम नागरिकों को जागरूक करने व ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तहसील मित्र बनाया था। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे मोहम्मद आरिफ अपने पारिवारिक भाई गुलवेज(22) पुत्र रईस के साथ मोटरसाइकिल से घाटमपुर तहसील आ रहा था।
भाजपा नेता को भारी पड़ी सत्ता की हनक, वीडियो वायरल
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता भगवा रंग का कुर्ता पहने सड़कों पर बिना मास्क लगाये घूमते नजर आये। पुलिस ने जब उन्हे रोकने का प्रयास किया तो नेता जी अपनी सत्ता का रौब दिखा पुलिस को दबाने लगे व पुलिस पर ही चढ़ गये लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई तो नेता जी का पेट खराब हो गया कहने लगे मै तो दवा लेने जा रहा था। मेरा पेट खराब है।
आपको बताते चलें कि भाजपा नेता एमपी वर्मा ने मोहल्ले में हनक जमाने के चलते अपने घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचार मंच नाम से नेम प्लेट लगवा रखा हैं जिसकी वजह से वो खुद को मोदी से कम नही समझता सत्ता की हनक में वह खुद ही लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे।
Read More »
Jansaamna