मीन साहित्य संस्कृति मंच हरियाणा ने मार्च महीने में प्रेम विषय पर रचनात्मक योगदान के लिए राजीव को प्रशस्ति प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान संस्था की संस्थापिका डॉ मीना कुमारी ने दिया और सम्मान देते हुए अत्यंत खुशी व्यक्ति की और ऐसे ही साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राजीव को उत्साहित किया। सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज, माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।
Read More »मुख्य समाचार
मानव सेवा संगठन की ओर से गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की गई
कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। आज मानव सेवा संगठन की ओर से गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री व रोजमर्रा की जरूरत में आने वाली वस्तुएं वितरित की गई। मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में हम लोग तन मन और धन के साथ निर्धन और असहायों की सेवा में तत्पर हैं। संगठन की ओर से कानपुर नगर, लखनऊ में भी गरीबों की सहायता के लिए संगठन के उपाध्यक्ष शुभम तिवारी और कोषाध्यक्ष रजनीश अवस्थी दिन रात लगे हुए हैं।
इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू यादव ने नर सेवा नारायण सेवा पर जोर देते हुए कहा कि मानव सेवा ही हमारी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य है, राहुल अवस्थी ने कहा कि हम हर संभव गरीबों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। वही आशुतोष ने बताया कि ग्राम निवादा देवराय, चम्पतपुर और दाईताला में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया गया। इस मौके मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, औनहाॅ चौकी इंचार्ज देवेश यादव, मानव सेवा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू यादव, संकल्प अवस्थी, विपिन राजपूत, वीरेन्द्र कमल, कुलदीप कमल, शिवम मिश्रा, रजनीश मिश्रा, कुलदीप यादव, नीरज कमल, विवेक शुक्ला, ध्रुव दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
कम्युनिटी किचन में गरीबों के लिए तैयार हो रहा भोजन
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में कोरोनावायरस को लेकर 21 दिन का लॉक डाउन लागू किया गया है इसी दौरान गरीब जनता खाने पीने के लिए परेशान नहीं हो प्रशासन इस बात पर भी ध्यान देता नजर आ रहा है इसी दौरान प्रशासन के द्वारा गरीबों के लिए इटावा क्लब में कम्यूनिटी किचन के द्वारा खाना तैयार करवाए जा रहा है वहीं अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस समय गरीबों के लिए प्रशासन के द्वारा खाना बनवाए जा रहा है और हम यह खाना उन तक पहुंचा रहे हैं जिनके पास खाने की कोई भी व्यवस्था नहीं है रोजाना हजारों लोगों के पास प्रशासन के द्वारा खाना पहुंचाए जा रहा है और आगे भी इसी तरह से लगातार हम सभी लोग खाना पहुंचाते रहेंगे।
Read More »जिला प्रशासन ने दुकानों को किया सीज
इटावा, राहुल तिवारी। शहर में कोरोना वायरस को लेकर 21 दिन का लॉक डाउन लागू किया गया है लेकिन जनता लॉक डाउन का पालन करते हुए नहीं दिखाई दे रही। यही नजारा इटावा जनपद का भी है जहां पर जनता लॉक डाउन का उल्लंघन करती हुई दिखाई दे रही है और उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई कर रहा है।
इटावा जनपद में लॉक डाउन लागू हुए आज 13 दिन हो चुके है इसी दौरान पुलिस उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है जो लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं इसी दौरान सदर एसडीएम सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर वैभव पांडेय क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे इस दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए कुछ लोग पाए गए जिसके बाद दुकानों को सीज किया गया। वहीं सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को रोका गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने वाहनों की हवा भी निकाली। वहीं सदर एसडीएम सिद्धार्थ ने जनपद वासियों से अपील की है कि आप सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें वही लॉक डाउन के दौरान आप सभी लोग अपनी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखें और अगर आप दुकानों को बंद नहीं रखते हैं तो आप के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिमटिमाते दीयों से जगमगा उठा बिल्हौर
बिल्हौर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरा बिल्हौर जिस दियों की रोशनी से जगमगा उठा। यह नजारा अद्भुत और अलौकिक था।
रविवार की रात एक अनोखी रात थी। ना दीपावली और ना रामनवमी जैसा कोई त्यौहार, मगर पूरा कस्बा दीपों से जगमगाया रहा था। ऐसा लग रहा था मानो असंख्य सितारे जमीन पर बिखर गए हो। हर मोहल्ले, गली, कोने, छत और बालकनी में दीपक टिमटिमा रहे थे। जिसके पास दीपक नहीं था, वह मोमबत्ती लेकर खड़ा था। हजारों लाखों मोबाइल भी अपनी रोशनी से अंधेरे को चुनौती दे रहे थे। टिमटिमाते दिए जानलेवा वायरस के खिलाफ जंग जीतने की उम्मीद को रोशन कर रहे थे। बिल्हौर से लगे गांव भी रोशनी से जगमगा रहे थे। गरीबों की झोपड़ी भी दियो की रोशनी से जगमग थीं। कोरोना के खिलाफ रोशनी का यह आलम हर ओर देखने को मिला। सरिगवां गांव के लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाज से पूजन भी किया। किसी ने महामृत्युंजय मंत्र का जप किया तो किसी के हाथ दुआ के लिए उठे। कहीं शंख बजा तो कहीं घंटे-घड़ियाल भी गूंजे। यही नहीं बीच-बीच में आतिशबाजी सन्नाटा तोड़ती रही। महामारी की कालिमा के खिलाफ रोशनी की इस खामोश तकरीर ने लोगों को आनंदित कर दिया। मानो इस लड़ाई में सब एक दूजे के साथ खड़े हैं। कक्षा दो के छात्र ईशान बाजपेई अपनी छत पर काफी देर पहले से दीप सजा रहे थे। साठ वर्षीय पुजारी सोमनाथ बाजपेई मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय का जप करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा मोदी जी असल में लोगों के हृदय पर राज करते हैं। कोरोना के खिलाफ पूरा विश्व लड़ाई लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं, इसलिए उनके आवाहन पर हम सबने दीपक जलाकर एकता का संदेश दिया है।
डीएम ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से लॉकडाउन का लिया फीडबैक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर कोरोना के सम्बंध में लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने मे प्रशासन को और अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के सम्बंध में वार्ता की।
वार्ता के दौरान सभी धर्माचार्यो एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सजग रहने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की भी सराहना करते हुये हर सम्भव सहयोग देने के लिये आश्वस्त किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बुजुर्ग व्यक्तियों को अधिक खतरा है क्योंकि उनकी इम्युनिटी कम होती है,इसलिये वह अधिक सावधान रहे और घर में ही रुके। जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का फीडबैक भी लिया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा एएसपी अनूप कुमार आदि संभ्रांत नागरिक व धर्मगुरु उपस्थित रहे।
कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा लंच पैकेट वितरित किए गए
सर्वधर्म सेवा समिति ने गरीब असहाय लोगों को खाना पहुंचाया
कानपुर, जन सामना संवाददाता। छावनी के फेथफुलगंज 38 से सतीश कुमार, अरविन्द कुमार धानुक ने सर्वधर्म सेवा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि को जानकारी दी कि हमारे क्षेत्र में काफी गरीब असहाय लोग है जो भूखे है अध्यक्ष ने जानकारी कि तो पता चला की फेथफुलगंज 38 में कई ठेकेदारी सफाई कर्मचारी लोग है जो कोरोना वायरस की महामारी के कारण परेशानी में है। श्री वाल्मीकि ने गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले नीत कुमार नितिन को वहां के लोगों कि परेशानी के विषय में बताया उन्होंने तुरन्त उनके खाने की व्यवस्था करवाने को कहा और कुछ ही घंटों के पश्चात उन गरीब सफाई कर्मचारियों को खाना वितरण कराया गया। खाना पाकर गरीब असहाय लोगों ने नीत कुमार व जितेन्द्र वाल्मीकि को दिल से धन्यवाद किया। सतीश कुमार, अरविन्द कुमार धानुक को उन गरीब लोगों ने अपना-अपना आर्शीवाद दिया और कहा की आप लोगों के ही मध्यम से हम लोगों को खाना मिल पाया है अगर आप लोग जानकारी नहीं देते तो यहां खाना हम लोग तक कैसे पहुंच पाया।
Read More »नगर निगम ने उपलब्ध कराए मास्क एवं पीपीई किट
पीएम केयर में मदद के लिये 51 हजार की चेक
कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद के प्रधानमंत्री के राहत कोष में बर्रा के पाल गैस एजेन्सी के आॅनर इन्द्र पाल ने राहत कोष में 51 हजार रूपये की घनराशि दी।
बातचीत में उन्होने बताया की जहॉ देश इतनी बड़ी विपदा से जूझ रहा है लाखों करोड़ों लोगों के खाने पीने की समस्या हो रही है। जिसके लिये देश में तमाम तरह के एनजीओ स्वयं सेवी संस्था व खुद सरकार अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रही है तो आमजन का भी देश और देश में रह रहे ऐसे लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। जिसमे मैने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है और लोगों से भी अपील करता हूं कि देशहित के लिये लोग आगे आये और अपने अपने तरीके से मदद करें।
Jansaamna