» खंड विकास अधिकारी ऊंचाहार ने कहा कि नाली निर्माण होने के बाद पुनः लगवाई जाएंगी ईंटे
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा में गांवों के विकास और ग्रामीणों को सहूलियत की जिम्मेदारी ही जिसके कंधे पर है, वही अब ग्रामीणों के लिए समस्या बन गया है। मजबूरन ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन के लिए उतरना पड़ा, इससे ही ग्रामीणों दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। विकासखंड ऊंचाहार के रामसांडा गांव से एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। यहां के ग्राम प्रधान ने अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों के आने जाने वाले आम रास्ते का खड़ंजा उखाड़ कर उसकी ईंटें उठा ले गया है। जिससे इस बारिश के मौसम में ग्रामीणों को और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशान हो रही है।
Read More »
Jansaamna
संजय सक्सेनाः लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कहीं लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के चलते बाढ़ से हालत बिगड़ गए है। वहीं कई इलाकों में अभी भी पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसान और जनता परेशान है। जिन जिलों में बारिश के कारण सबसे अधिक हालात बिगड़े हैं उसमें शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में बाढ़ के चलते करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान गई। वहीं बहराइच में तीन, सीतापुर, पीलीभीत, बदायंू और श्रावस्ती में एक-एक जबकि बरेली व बलरामपुर में दो-दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात की जाये तो यहां भी बिजली गिरने और बारिश से 52 लोगों को जान से हाथ छोना पड़ गया।
अजय कुमारः लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हिन्दू विवाह से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि हिंदू व्यक्ति के विवाह में हिंदू रीतियां अपनाया जाना आवश्यक है, यदि ऐसा नहीं हुआ है तो रजिस्ट्रार द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र अथवा आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी प्रमाण पत्र का कोई महत्व नहीं रह जाता। यह कहते हुए जस्टिस राजन राय व जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने 39 साल के एक कथित धर्मगुरु द्वारा धोखाधड़ी कर 18 वर्षीय लड़की से किए गए कथित विवाह को शून्य घोषित कर दिया है। यह निर्णय जस्टिस राजन राय व जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने युवती की ओर से दाखिल प्रथम अपील को मंजूर करते हुए पारित किया है।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले का परिवहन विभाग आजकल सुर्खियां बनता जा रहा है लेकिन जिला प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। यूपी की सड़कों पर आवारा छुट्टा जानवरों के घूमने का मामला तो अक्सर प्रकाश में आता रहा है लेकिन अब यह सांड सरकारी विभागों में घूमता भी नजर आता है।
फिरोजाबाद। उ.प्र. ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजू वाल्मीकि के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम का माला पहनाकर एवं बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर किया। इस दौरान जिला मंत्री रवि कुमार गौतम, कमलेश कुमार निषाद, नरेश पाल कुशवाहा, रमाकांत, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। जनपद के पांचों तहसीलों के 62 नव नियुक्ति लेखपालों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर युवा, युवतियां लेखपाल खुशी से उछल पड़े। प्रदेश सरकार द्वारा नवनियुक्त 7720 लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरण करने का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।
मथुरा। डिजिटाइजेशन के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। अपनी और छात्रों की हाजिरी रजिस्टर पर लगाई। डिजिटाइजेशन के विरोध में जिले के 1536 विद्यालयों में तैनात शिक्षक लामबंद हैं। विरोध के तीसरे दिन भी शिक्षकों ने मिड डे मील की एंट्री पुराने रजिस्टर पर ही की। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं की जाएगी डिजिटाइजेशन के लिए उनका विरोध जारी रहेगा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक 14 जुलाई तक विद्यालय में काली पट्टी बांधकर काम करेंगें। 15 जुलाई को सभी शिक्षक संगठन जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे और सीएम को संबोधित ज्ञापन देंगे।
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के गोवर्धन सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन द्वारा दीप प्रज्विलित कर किया गया। इस प्रदर्शनी में रेलवे सुरक्षा बल विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया।