Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो दिन से लापता व्यक्ति के शव की हुई पहचान

दो दिन से लापता व्यक्ति के शव की हुई पहचान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का शव थाना रामगढ़ में पड़ा मिला। परिजनों ने दो दिन बाद शव की शिनाख्त की। मृतक काम करने के लिए घर से निकला था। वह अपने भाई के यहां रहता था। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी थी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला गढैया निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद रियाज मेहनत मजदूरी करते थे। वह अपने भाई अबरार के यहां रहते थे। भाई ने बताया कि 17 दिसंबर की सुबह वह घर से काम के लिए निकले थे। वह प्रतिदिन शाम सात बजे तक घर आ जाते थे लेकिन 17 दिसंबर की शाम को वह घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका था। 18 दिसंबर को थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इधर रामगढ़ पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी थी, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। व्हाट्स एप ग्रुप पर फोटो देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।