Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 28)

मुख्य समाचार

स्वस्थ रहे तन और मन, योग ही है निरोगी जीवन का मंत्र

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक माह से निःशुल्क योग शिवर राजेंद्र विश्राम गृह में लगाया गया। जिसका समापन 21 जून को विश्व योग दिवस  मनाकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि योग से व्यक्ति में अनुशासन और नियंत्रण की भावना विकसित होती है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति की विरासत है। योग हमारे शरीर को निरोग रखता है, इसलिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाना चाहिए। रीना गर्ग ने बताया कि शिविर में न केवल महिला शक्ति की सदस्य, बल्कि आसपास की महिलाओं ने भी लाभ उठाया।

Read More »

20 एमएलडी सीईटीपी निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 20 एमएलडी सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी, प्रॉजेक्ट मैनेजर एवं जेटेटा (JETTA) के सचिव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रॉजेक्ट मैनेजर ने जानकारी दी कि निर्माण एजेंसी वेटेक वबाग द्वारा बीते 55 दिनों में कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी रही है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि समस्त कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण कराया जाए। प्रॉजेक्ट इंजीनियर द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते वेटेक वबाग पर पूर्व में ₹30 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है।

Read More »

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्या, कराया निस्तारण

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को फिरोजाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और फिर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आई महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘महिला आयोग आपके द्वार’ थीम के तहत देशभर में महिला आयोग की टीमें जिलों और मंडलों में जाकर महिलाओं की समस्याएं सुन रही हैं और उनका निराकरण करा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकना और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है।

Read More »

शॉर्ट सर्किट से मंडी सचिव के आवास में लगी आग, हजारों का नुकसान

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के मेला बाग मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सिरसागंज मंडी समिति के सचिव के आवास में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दो मंजिला मकान से धुएं का गुबार उठने लगा। परिजन किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि मकान की दोनों मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं और लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विमल कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी मेला बाग थाना शिकोहाबाद, मूल रूप से यदुमान नगर इटावा के रहने वाले हैं और वर्तमान में सिरसागंज मंडी समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार सुबह अचानक उनके मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Read More »

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई व फल

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मंदिर में फलों का भोग लगाकर की गई, जहां ईश्वर से राहुल गांधी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके बाद ठेले वालों, रेडी वालों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंदों के बीच फल वितरित किए गए। संदीप तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता विरले ही होते हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक की ऐतिहासिक पदयात्रा ने पूरे देश को एकजुट करने का काम किया है, जिसकी सराहना देश और विदेश में हो रही है।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हाथरस। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि यह जन्मोत्सव कांग्रेस परिवार की एकता, समर्पण और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की राजनीति में बदलाव की नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर हमें समाज में जीने की कला सिखाई है।

Read More »

सांसद हेमा मालिनी ने कृष्ण कुटीर महिला आश्रय को दीं सुविधाएं, वृद्ध माताओं के बीच हुईं भावुक मुलाकातें

मथुरा। वृंदावन स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में निवासरत वृद्ध माताओं की सुविधा हेतु सांसद हेमा मालिनी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा 12 कूलर, 4 सोलर इन्वर्टर, 1 डीप फ्रीजर और एक गोल्फ कार्ट प्रदान की गई। यह सभी सुविधाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि वृद्ध माताओं की यह मांग थी कि मंदिरों के दर्शन के लिए किसी वाहन की व्यवस्था हो। इसे ध्यान में रखते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक के सीएसआर फंड से लगभग 11 लाख रुपये की लागत वाली एक गोल्फ कार्ट कृष्ण कुटीर को दी गई। बैंक की शाखा प्रबंधक चंचल पालिया द्वारा यह वाहन सौंपा गया। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने महिला आश्रय गृह की माताओं से संवाद किया। 103 वर्षीय सुमन चौधरी, 101 वर्षीय कोकिला त्रिवेदी और 101 वर्षीय विमला देवी ने अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने की इच्छा जताई।

Read More »

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण

हाथरस। पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु बनाए गए ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, महिला एवं पुरुष आरक्षियों के बैरक, क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, सामूहिक लेक्चर हेतु माधव प्रेक्षागृह, स्नानागार, शौचालय, पेयजल तथा बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बैरकों की सफाई, भवन की स्थिति और आरक्षियों के भोजन के लिए बनाए गए मैस का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Read More »

शिविर में शासकीय योजना की दी गई जानकारी

फिरोजाबाद। सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में पेस दिशा चाइल्ड फंड इंडिया और सरकार के समन्वय से शासकीय योजना जुड़ाव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लेबर डिपार्टमेंट, समाज कल्याण, डूडा और नगर निगम के अधिकारियों ने समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को चाहिए कि वे पात्रता के आधार पर शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाएं।
शिविर में कन्या सुमंगला योजना, राशन कार्ड, आवास, श्रमिक कार्ड आदि योजनाओं के लिए 100 से अधिक ऑनलाइन फॉर्म भरे गए।

Read More »

महापौर ने दो वार्डो में रखी निर्माण कार्य की आधारशिला

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संग दो वार्डो में लगभग 65 लाख के निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया।
मेयर कामिनी राठौर ने सबसे पहले वाले वार्ड नं. 35 रहना में एनकेप योजनान्तर्गत लगभग 43 लाख रू. की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड नं 34 रैपुरा रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस परियोजना के तहत सड़क, नाली व जलनिकासी जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बरसात के मौसम में राहत प्रदान हो सके। महापौर ने बताया के निगम सीमान्तर्गत दो वार्डो में लगभग 65 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया।

Read More »