Sunday, November 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

फिरोजाबाद। लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री तथा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से देश की अनेक रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र को वैमनस्य से मुक्त कर आपसी सद्भाव, समरसता और एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान सीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा) तुलिका श्रीवास्तव, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, देवेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद्र शाक्य, ओमवीर, नेत्रपाल सिंह, संदीप दीक्षित, योगेश चंद्र सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।