Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3143)

मुख्य समाचार

जुए सट्टे के चलते चोरियां कैसे रूकें ?

औरंगाबाद, बुलन्दशहर। यहां कस्बे में काफी समय से पुलिस की मिलीभगत के चलते सोलह सत्रह स्थानों पर जुआ सट्टा खुलेआम चलता है। देर रात्रि को गली मुहल्लों में स्टोरिये कहीं खड़े हुये देखे जा सकते है। पुलिस के आने पर हारन बजता देखकर पुलिस से भागने की बजाय उनसे बातची करते देखे जाते हैं। जुए सट्टे में हारने पर ये छोटी मोटी चोरियों को झीन झपट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बाजार की दुकानों के ताले टूटने कमूल करने की घटनाओं में इनका बाखूबी हाथ रहता है। गत दिनों शमशाबाद निवासी पवसरा रोड पर दिनेश कुमार पुत्र वीर सिंह गेस वेल्डिन्ग की दुकान करता है। उसकी दुकान में रात्रि को पीछे से कूमल करके उचकके उसकी दुकान का सारा सामान निकालकर ले गये। दूसरी ओर नई बस्ती निवासी फईमुद्दीन अपने साढ़ू की लड़की की शादी में अमरपुर गया था। परिवार को साथ ले गया। घर खाली देखकर उसके घर के उचकके जेबरात नगदी निकालकर ले गये। तोमड़ी निवासी कान्ति प्रसाद अपने रूपये निकालने के लिये पंजाब नैशनल बैंक में आया हुआ था जैसे ही वह चालीस हजार रूपये निकालकर थेले में रखकर बैंक में किताब सम्भालकर चलने लगा इसी बीच भीड़ भाड़ का माहोल देखकर उचक्कों ने नीचे से थेला काटकर पैसे निकाल लिये उक्त घटना से बैंक में हड़कम्प मच गया आये दिन की इस प्रकार की घटना होने से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

Read More »

प्रदर्शनी में संगोष्ठी 17 को

बुलन्दशहर। यहां कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में 17 मार्च को दोपहर एक बजे संगोष्ठी साहित्यकार राजेश गोयल के संयोजन में आहूत होगी। जिसमें लोकतन्त्र में साहित्यकारों का योगदान विषय पर वक्ता अपने अपने विचार रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुये राजेश गोयल ने बताया कि संगोष्ठी का शुभारम्भ भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री संगप्रिय गौतम द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके करेंगे। कार्यक्रम प्रदर्शनी के बैरन हाल में आहूत होगा।

Read More »

गंगा मेला में जुटी शहरियों की भीड़, एक-दूसरे को दी शुभकामनायें

कानपुरः जन सामना संवाददाता। गंगा मेला के अवसर पर सरसैया घाट पर शहर की समाजसेवी संस्थाओं, पत्रकार संगठनों, समाचार संस्थानों व कानपुर जिला प्रसाशन सहित कई राजनैतिक दलों ने अपने अपने शिविर लगाकर मेले में आये शहरियों को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जन प्रतिनिधियों व समासेवियों ने भी गंगा मेला की शुभकामनायें दी।
गंगा मेला में नगर निगम के शिविर में महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, पुलिस विभाग के शिविर में पुलिस अधिकारियों व सरकारी कर्मचारी संगठनों ने मेले में आये हुए लोगों को बधाई दी। राजनैतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस, अपना दल सहित अन्य दलों ने शिविर लगाये। जर्नलिस्ट एसोसिएशन उप्र, कानपुर प्रेस क्लब, कानपुर जर्नलिस्ट क्लब, आइरा सहित अन्य पत्रकार संगठनों ने शिविर लगाये और शहरवासियों को शुभकामनाएं दी तो जन सामना, कर्म कसौटी, अलर्ट टीम, स्वैच्छिक दुनिया, समय संचार, पावर टू यू, सदभावना की पहल, दैनिक जागरण, जनसंदेश टाइम्स, रतन ज्योति, अमर उजाला सहित तमाम अखबारी संस्थानों के शिविरों में लोगों का तांता लगा रहा।

Read More »

मुकेश हत्याकाण्ड में रिपोर्ट दर्ज

हाथरसः जन सामना संवाददाता। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बाघऊ नहर पुल के नीचे कलक्षत विक्षत हालत में मिली लाश की शिनाख्त जहां गांव सोखना के मुकेश कुमार के रूप में की गई है वहीं घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना पाकर पोस्टमार्टम ग्रह पर बसपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पहुंच गये थे।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी करीब 27 वर्षीय मुकेश कुमार सविता पुत्र स्वर्गीय तुलाराम सविता गत 1 मार्च से घर से गायब था। वह लौटकर नही आया उसकी काफी खोजबीन करने के बावजूद नही मिला और कल उसकी लाश जलालपुर रोड पर बाघऊ नहर पुल के नीचे मिली थी। सूचना पाकर रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली और परिवारीजनो को सांत्वना दी साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने को कहा।
परिवार के लोगो ने रामेश्वर उपाध्याय को बताया कि परिवार की हालत काफी दयनीय है। मृतक बाल काटने का काम करता था और उसी से अपने बाल बच्चो का पालन पोषण करता था। मृतक का 1 साल का 1 बेटा है। रामेश्वर उपाध्याय ने परिवार के पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी से आर्थिक मदद में 10 लाख रुपये की मांग की और स्वयम ने भी हर संम्भव मदद का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रधान हरिप्रसाद राजोरिया, अशोक कुमार राजोरिया, अमित कुमार , होतीलाल राजोरिया, मुकेश कुमार राजोरिया, लक्ष्मण राजोरिया, लटूरी सिंह, भूरी सिंह, चंद्रपाल सिंह , रमेश चंद्र राजोरिया, विनोद सारस्वत, ज्ञानेंद्र पाठक , रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More »

अहवरनपुर में फैल रहे संक्रामक रोग

हाथरसः जन सामना संवाददाता। सांसद आदर्श गांव अहवरनपुर में संक्रामक बीमारियां फैलने से जहां गांव के कई बच्चे व बडे बीमार हैं वहीं गांव में बना प्राथमिक अस्पताल बंद पडा रहता है और ग्रामीण भारी परेशान हैं तथा सीएमओ से गांव में संक्रामक रोगों के रोकथाम की मांग की गई है।
बहुउद्देशीय आदर्श शिक्षा एवं स्वयंसेवी संगठन ने आज सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि गांव अहवरनपुर में गन्दगी आदि के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और गांव के 4 बच्चे टाईफाईड फीवर से ग्रसित हैं जिनमें प्रशांत, मोनिका, नीरज तथा दीपू बीमार हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में बना प्राथमिक अस्पताल बंद पडा रहता है और कोई सुविधा नहीं है।

Read More »

महिला दिवस पर भवतोष को किया सम्मानित

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। इनरव्हील क्लब राॅयल के तत्वावधान में क्लब की सदस्याओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नेहरू काॅलोनी मन्दिर में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम क्लब की सीजीआर दीपा चढ्ढा ने इस महिला दिवस पर जनपद में बेटी बचाओ अभियान में सक्रिय रूप से संलग्न सिन्धु भवतोष मिश्र का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए भवतोष मिश्र ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में पुरुष समाज की महिलाओं के प्रति नित्यप्रति सकारात्मक रूप से बदलती सोच की सराहना की।

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। आज पूरे देश में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में हाथरस जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संसथान हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनूप कुमार यादव निदेशक विकलांग कल्याण विभाग, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सोल उड़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होने वाली महिलाओ में कोतवाली महिला थाना अध्यक्ष पंकज रानी, लोक शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी हेमलता दीक्षित, जिला महिला चिकत्सालय से मंजू अग्रवा, के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस की दो दर्जन से अधिक छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद अनूप कुमार यादव निदेशक विकलांग कल्याण विभाग, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिला महिला चिकत्सालय में जाकर उन महिलाओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़कियों को जन्म दिया।

 

Read More »

शिव की शक्ति बने नारी तो होगा सशक्तिकरणःबी0के0 शान्ता

हाथरसः जन सामना संवाददाता। किसी ने कहा है कि ‘‘बेटा तब तक आपका है जब तक कि उसे बहू नहीं मिल जाती, बेटी तब तक आपकी है जब तक कि आपकी अर्थी नहीं उठ जाती’’। भारत की महिमा अपरम्पार है जहाँ वर्श में दो बार कन्याओं की पूजा नवरात्रि के अवसर पर की जाती है और साथ ही न केवल कन्याओं को पूज्य माना गया है वरन ‘‘यत्र नारयस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’ की उक्ति नारी का भारतभूमि में सम्मान को दर्षाती है।  यहाँ सतयुग और त्रेतायुग में भी नारी को राज्यसिंहासन पर बराबर की भागीदारी दिखाई गई है। आज षिक्षित होने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों में कमी नहीं आई है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपना सर्वस्व परमपिता परमात्मा षिव की सद्प्रेरणा से न्यौछावर कर संसार के पहले ऐसे संगठन की स्थापना की जिसका पूर्ण रीति से संचालन माताओं, बहिनों, कन्याओं द्वारा किया जाता है। परमपिता परमात्मा षिव से सत्य गीता ज्ञान लेकर और ब्रह्मचारी जीवन की प्रेरणा पाकर नारी का सषक्तिकरण हुआ जो ब्रह्माकुमारी बनकर भारत की समस्त दिषओं में तथा संसार के 140 देशों में भारत के प्राचीन राजयोग और गीताज्ञान का परचम लहरा रही हैं। उक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र की राजयोग षिक्षिका बी.के. षान्ता बहिन ने व्यक्त किये। 

Read More »

होली रंगोत्सव मिलन की आभा में कवि दरबार सम्पन्न

हाथरसः जन सामना संवाददाता। पे्रम सदभाव समरसतामयी जीवन जीने का संदेश देते हुये आपसी प्रेम मिलन पर्व होली रंगोत्सव की आभा में 168 वां मासिक कवि दरबार सादबाद गेट स्थित धन्वन्तरि औषधालय में सम्पन्न हुआ, जो रंगपंचमी, महिला दिवस, राष्ट्र चेतना दिवस, नवसंवत्सर पर्व, बासंतिक नवरात्र, रामनवमी पर्व, महावीर जयन्ती तथा हनूमान जयन्ती पर्व को समर्पित था।
कवि दरबार का शुभारंभ पं. मनोज द्विवेदी की वाणी वंदना-श्रीराधाकृष्णा नमोनमः से हुआ। इसी क्रमी में होली महोत्सव प्रिय-प्रियतम मनभावन, रंग-बिरंगे वसन अंग परम सुहावन, सुन्दर सुखद ललाम, होली-रंगोत्सव तुम्हें प्रणाम कविता से होली महोत्सव की शुभकामनायें दीं।
प्रदीप पंडित-हम सभी आये यहां होली पर्व के सम्मान में, कवियों के सम्मान में। श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश इस कविता से दिया-महिला शक्ति का करते रहोगे वंदन, घर में छायी रहेगी खुशहाली, होता रहेगा अभिनन्दन।
वैद्य मोहन ब्रजेश रावत-होली आवत देखि कैं, मन में उठी उमंग, भोली पिया झूमी अपने प्रियतम संग, प्रेम की अभिलाषा लेकर, प्रीति जगाई, रंग-रंगीली होली आई। इसी क्रम में एक अन्य कविता-राष्ट्र भक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम् सुनाकर राष्ट्र चेतना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया जो 17 मार्च को सम्पन्न होगा।

Read More »

नरसिंह सेवा मण्डल ने कराई त्रिकोणीय श्रंखला

हाथरसः जन सामना संवाददाता। होली के उपलक्ष्य में नरसिंह सेवा मण्डल ने क्रिकेट की एक त्रिकोणीय श्रंखला का आयोजन अटलटाल बगीची के मैदान में कराया गया । जिसका उद्घाटन क्षेत्र के वरिश्ठ समाजसेवी गुड्डू कुलश्रेश्ठ उर्फ चाचा ने फीता काटकर किया। इस श्रंखला में सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्षन किया। इस सीरीज के फाइनल मैच में अनुज वर्मा और अमन की टीम ने बेहतर प्रतिभा को निखारा। अमन की टीम ने फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से विजय प्राप्त की। किक्रेट आयोजन के मुख्य अतिथि गुड्डू कुलश्रेश्ठ ने विजयी टीम को सील्ड और 2100 रु0 इनाम देकर सम्मानित किया।

Read More »