Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योग दिवस पर तहसील में योग कार्यक्रम

योग दिवस पर तहसील में योग कार्यक्रम

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की समस्त तहसीलों में योग कार्यक्रम चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून गुरुवार को सुबह 6ः00 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं। घाटमपुर तहसील दार अश्विनी कुमार ने बताया कि स्थानीय तहसील कैंपस में गुरुवार सुबह 6ः00 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कर्मचारियों व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों को योग कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बुलाया गया है।