Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3362)

मुख्य समाचार

संदिग्ध हालत में छात्रा आग से झुलसी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद स्थित शान्ति नगर में कक्षा छः की छात्रा संदिग्ध हालत में जलती लैम्प गिरने से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद स्थित शान्ति नगर निवासी शिव शंकर की दस वर्षीय पुत्री कु0 खुश्बू श्री शान्ति विद्यालय में कक्षा छः में पढ़ती है। स्कूल से आने के बाद छात्रा अपने घर पर कुछ काम कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में उसके कपडों से आग की लपटैं उठने लगी। जिसको देख परिजनों के होश उड गये। छात्रा की मां सुलेखा अपनी बच्ची को आग से बचाने के बाद झुलसी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

अखिलेश यादव ने मनाई सैफई में दीपावली

लगाया जनता दरवार, बांटी दीपावली की मिठाई
सुघर सिंहः सैफई, इटावा। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली मनाई लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आसपास के जिलों से आये हजारों लोगों से मिले।
सैफई में सांसद रामगोपाल यादव ने सुबह से ही अपने आवास पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया था। उसके बाद अखिलेश यादव लगभग 11ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पहुंचे और कई जिलों से आये पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनसे प्रार्थनापत्र लिए हालचाल पूछे मिठाई भी भेंट की।
सभी कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव में मिठाई भी भेंट की और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी कराई। उसके बाद सांसद रामगोपाल और सांसद तेजप्रताप यादव भी लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे और अखिलेश यादव से मिलकर कमरे में गोपनीय वार्ता हुई।
दीपावली के चलते हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का देर रात्रि से ही सैफई आना शुरू हो गया था। गेस्ट हाउस में सुबह 8 बजे ही लोग जमकर बैठ गए थे। अखिलेश यादव में किसी को निराश नही किया और सभी से भेंट मर समस्या सुनी बधाई दी।

सपा के कद्दावर नेता सुभाष एमएलसी से भी अखिलेश यादव ने मिलकर हाल चाल लिया। राजवीर सिंह यादव नगला तेज, चंदगीराम यादव, राजबीर बाबा, राजू यादव, रामनरेश यादव प्रधान, भारत सिंह यादव खदरी से क्षेत्र के बारे में जानकारी की और शांति से दीपावली मनाये जाने की अपील की।

Read More »

घर में घुसकर ढाई लाख की चोरी

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। क्षेत्र स्थित ग्राम गड़ा था निवासी राजेंद्र शर्मा के मकान में बीती 15 अक्टूबर की रात घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए की नगदी व रुपए पार कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ाथा निवासी राजेंद्र शर्मा के मकान में बीती 15 अक्टूबर की रात गांव के ही धनपाल व लक्की सिंह ने लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर और घ्900 नगद चोरी कर लिए। खटपट की आवाज सुनकर जागी ग्रह स्वामिनी अभिलेखा ने दोनों चोरों को पहचान लिया लेकिन हथियार बन्द चोर जेवर व नकदी ले कर भाग निकले। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से नाम जद शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

अब प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को होगी उद्योग बन्धु की बैठक

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उद्योग बन्धु की बैठक अब प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। इस बैठक में प्रदेश के उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
प्रत्येक माह आयोजित होने वाली इस बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कर एवं निबन्धन, श्रम, संस्थागत वित्त, औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव/सचिव सहित उ0 प्र0 औद्योगिक विकास निगम तथा उद्योग बन्धु के अधिशासी निदेशक भाग लेंगे।

Read More »

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर मनाया प्रकाश पर्व

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी रसूलाबाद द्वारा धर्मगढ़ बाबा परिसर स्थित मैदान में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्र वासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर विधायक निर्मला संखवार ने कहा दीपावली पर रोशनी करें, खुशियां मनाएं, किन्तु अपने आस पास के लोगों का ध्यान भी रखें। विधायक ने सभी को बधाई देते हुए अपने अंदर की सफाई अर्थात अपनी बुराइयों को समाप्त करने की बात कही।

Read More »

दबंगों ने किशोरी को बुरी तरह पीटा

सिकन्द्राराऊ, हाथरस, ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुरा में आज दबंगों की गाली गलौज का विरोध करना एक किशोरी को भारी पड़ गया और दबंगों ने किशोरी को बुरी तरह से पीटकर गम्भीर घायल कर दिया।
बताया जाता है कि गांव नकटपुरा निवासी शंकर सिंह पुत्र लाल सिंह की पुत्री माला आज अपने घर के बाहर बैठी थी तभी वहां गांव के दो दबंग लोग आये और वहां पर गालियां देने लगे। जिसकी किशोरी ने मना किया तो दबंगों ने किशोरी को पकड़ लिया।

Read More »

दीवाली पर्व पर जमकर हुई खरीददारी

खरीददारी करने वालों को दिन भर जाम से जुझना पडा- पुलिस दिखी परेशान
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दीपावली पूजन के की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर लोगो ने खरीददारी की, वही जाम की समस्या से लोगो को काफी देर तक जूझना पडा।
दीपावली पर्व के दूसरे दिन बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीददारी की गयी। बाजारों में लोगो ने खील बतासों के साथ अन्य सामान भी खरीदा। सुबह से देर सांय तक बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड देखी गयी। भीड के कारण बार-बार जाम की समस्या से लोगो को जूझना पडा। सदर बाजार के साथ, रामलीला चैराहा, सुहाग नगर चैराहा, जलेसर रोड कोटला रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाजार में दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों का फड काफी बाहर निकाल रखा था। जिससे भी जाम की समस्या खरीददारी करने वालों को उठानी पडी। पुलिस प्रशासन भी जाम लगने पर काफी परेशान नजर आया।

Read More »

जहरखुरानी कर युवक को सड़क के किनारे फेंका

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र एफएस मैडिकल कालेज के समीप एक युवक अचेत हालत में मिला। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि संभवतः उसको जहरखुरानी का शिकार बनाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र रेलवे ब्रज से उतरते एफ0एस मैडिकल कालेज पर एक व्यक्ति लोगो को अचेत हालत में पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। लेकिन किसी ने उसको उपचार के लिए मैडिकल कालेज में भर्ती नही कराया। न ही कालेज के किसी स्टाप, चिकित्सक की नजर नही पडीं किसी ने सहास कर इलाका पुलिस को जानकारी दी।

Read More »

नगर निकाय चुनाव में जीत तय करने में जुटे भाजपाई

कानपुर, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर (दक्षिण) की जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने नगर निगम चुनाव की दृष्टि से संपूर्ण जिला कार्यसमिति की बृहद बैठक हमीरपुर रोड नौबस्ता स्थित एक हाऊस में बुलाई। बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह प्रभारी स्थानीय निकाय चुनाव और सह प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कार्यसमिति में आये लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही लड़े जायेंगे एक ही लक्ष्य होगा 110 वार्डों में से पहले की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा जीतना होगा कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि अबकी दिवाली को केवल घर पर नही बल्कि वार्डो की गलियों और मोहल्लों में 250 – 250 से अधिक लोग एकत्र होकर एक साथ मनाने का कार्य करें। सह प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब वो पहले वाली पार्टी नही है कि जब कोई कार्यकर्ता दल से बगावत करता था तब भी उसे चुनावों के बाद पार्टी माफ करदेती थी अब ऐसा करने वालों को कतई माफ नही किया जायेगा।

Read More »

प्यार के बीच दीवार बने पति की गला दबाकर की पत्नी ने प्रेमी संग हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गालिव के खेतों में हुए एक हत्या का अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी टूण्डला घर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पत्नी ने ही पति की प्रेमी के सहयोग से हत्या की थी।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी भूपाल निवासी सूरजपाल पुत्र गंगाराम की विगत 13 अक्टूबर को गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को गांव गालिव के खेतों में फैक दिया था। पुलिस ने मौके पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने हत्या का अभियोग दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी गुड्डी देवी के पडोस के ही युवक सतेन्द्र पुत्र अंगद सिंह ने विगत आठ माह से अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। बताया गया कि कुछ समय पूर्व सूरज ने अपनी पत्नी को सतेन्द्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया था। सतेन्द्र को उसके परिजनों ने घर से निकाल दिया। सतेन्द्र आगरा में टेडी बगिया में किराये पर रहने लगा। पांच दिन पूर्व गुड्डी देवी प्रेमी से मिलने उसके पास आगरा गयी। जहां पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। उसके बाद गुड्डी ने अपने पति से भैस लेने के लिए सतेन्द्र से 30 हजार रूपये उधार लेने की बात कही।

Read More »