19 फरवरी को हो रहे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
वर्षो से सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहे।
20000 की आबादी वाले गाँव के सभी ग्रामीण आहत हैं।
नेताओ ने सिर्फ वोट बैंक के लिए ग्रामीणों को इस्तेमाल किया।
कानपुर, चंदन जायसवाल। लोक तंत्र का महा उत्सव में सभी पार्टियों के नेता निकल पड़े है। लोक लुभावने वायदों का पिटारा लेकर जनता के बीच उनका मसीहा बनने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है, लेकिन जनता जागरूक हो चुकी है नेताओ की सियासी चालो में नहीं फसने वाली। बड़ा दुर्भाग्य है, कि कानपुर का नेशनल दिल्ली हाइवे के किनारे 1 दर्जन से अधिक गाँव हैं जिनकी आबादी लगभग 20000 से अधिक है लेकिन रास्ता तक नहीं है यहाँ पर ग्रामीणों ने नेताओं के खोखले वायदों से ऊबकर पाण्डु नदी पर खुद चंदा कर पुल बनवा कर मसीहा बनने वाले नेताओं को तमाचा मार दिया। हालाँकि कई स्कूली बच्चों की जान इस पाण्डु नदी में गिर कर चली गयी है। लेकिन इस बार ग्रामीण बहुत आहत है अपने को ठगा हुआ मान रहे है और इस बार जब तक किये गए वायदे पूरे नहीं किये जाते तब तक 19 फरवरी को हो रहे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, चन्दन जायसवाल। शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ देर रात बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव मौर्या ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बिजनोर जिले में कल बीजेपी के बूथ अध्यक्ष संजय चैधरी के ऊपर कुछ मुस्लिम गुंडों ने हमला किया था और उनका 15 साल का बेटा विशाल चैधरी की मौत भी गयी। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पश्चिम क्षेत्र में संजय चैधरी बड़े जाट नेताओ में थे उनके बेटे की हत्या पर बीजेपी आक्रोश जताती है। उन्होंने कहा कि यूपी की अखिलेश सरकार लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उसका मुख्य कारण मैं मानता हूँ कि एक तो अखिलेश यादव और उनके जितने भी समर्थक हैं अपराध और अपराधियो की मदद करने वाले रहते हैं। 
घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। थाना सजेती क्षेत्र के धरमंगदपुर ग्राम में बसपा पार्टी की प्रत्याशी सरोज कुरील को भारी बहुमत से जिताने के लिये कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर कानपुर जोन एवं पूर्व एम0एल0सी0 तिलक चन्द्र अहिरवार ने मायावती के संघर्षोंं एवं चार बार के कार्यकाल की उपलब्धियाॅं क्षेत्रीय लोगों को बताईं। 
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल
कानपुर देहात, रवि कुमार राठौर। उ0 प्र0 की सपा सरकार कहती है कि काम बोलता है, लेकिन ग्राम पोवा के निवासियों के घरों के पास की गली की हालत से तो नहीं पता चलता काम बोलता है, यह कहना है ग्राम पोवा के निवासी राम नरेश सिंह का। उन्होंने यह भी बताया ग्राम प्रधान से लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से इस गली की दशा ठीक करने के लिए कहा गया है।अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली, न ही ग्राम प्रधान ने इस ओर ध्यान दिया है। राम नरेश सिंह ने कहा सिर्फ चुनाव के समय ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी नजर आते हैं। और जैसे ही नतीजे आए, सब भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक जी ने जीतने के बाद एक बार भी इस गांव का दौरा नहीं किया।