फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। पी.डी. जैन इंटर कॉलेज में मैदान पर फिरोजाबाद महोत्सव में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न स्कूलों बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। वहीं शबरी की राम भक्ति से पूरा प्रांगण रामभक्ति से प्रफुल्लित हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कृति भारती के नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूनम जैन, चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती से किया। जिसमें डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज की छात्रा पावनी जैन की शबरी की भक्ति पर भावपूर्ण नृत्य, डीआर इंटर कॉलेज माधौगंज की वंदना स्वागत गान, अनपढ़ बहू नाटिका, रंगीला मारो ढोलना, कॉमेडी पाठशाला, राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की महारास, छलकत हमारी गगरिया प्रस्तुति, दिल्ली पब्लिक स्कूल की त्रियांशी गोयल की देशभक्ति प्रस्तुति, कृष्णा पब्लिक स्कूल की रानी लक्ष्मीबाई, राजस्थानी लोक नृत्य, महिला सशक्तिकरण प्रस्तुति, सेंटएसडी मेमोरियल स्कूल रहना की महिसासुर मर्दिनी, अतुल्य भारत, इतिहास का आइना, मेरे राम एवं राधा कृष्ण की प्रस्तुतियों पर प्रतिभागियों ने अपना जलवा दिखाया।
मुख्य समाचार
चार से 11 फरवरी तक भाजपा चलायेगी गांव चलो अभियान
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा द्वारां चार से 11 फरवरी तक जनपद में गांव चलों अभियान चलाया जायेगा। जिसमें कार्यकर्ता जनपद के प्रत्येक गांव में प्रवास कर, भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराएं गए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामवासियों को देंगे।
कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 4 से 11 फरवरी तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जायेगा। जिसके अंतर्गत जनपद के प्रत्येक गॉव में पार्टी के पदाधिकारी, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे।
दातोजी, एफसीएल एवं न्यू आरती ग्लास ने जीते मैंच
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। मंगलवार को गांधी पार्क के मैदान में चले रहे टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारम्भ जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट में दातोजी इलेवन, एफसीएल इलेवन एवं न्यू आरती ग्लास की टीम विजयी रही।
पहला मैच दातोजी इलेवन एवं समीर किंग इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए समीर इलेवन ने निर्धारित छह ओवर में 24 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते उतरी दातोजी इलेवन की टीम ने 1.2 ओवर में 10 विकेट से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच एफसी एल इलेवन एवं वार्ड नंबर 37 क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें एफसी एल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 85 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा उतरी वार्ड नंबर 37 क्लब की टीम 80 रन ही बना सकी। एफसीएल इलेवन ने पांच रनों से शानदार जीत दर्ज की।
मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी व महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवर्षीय चुनाव प्रदेश चुनाव अधिकारी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय के सानिध्य में तुलसी पैलेस रानीवाला कंपाउड में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रवीन्द्र लाल तिवारी को जिलाध्यक्ष व सुनील अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष को चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन व ईश वंदना से हुआ। इसके बाद जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने मंच के समक्ष तीन वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहकोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने आय व्यय लेखा-जोखा सभी के समक्ष रखा और उसकी प्रतियां दी। चुनाव अधिकारी मुकेश वार्ष्णेय ने मंच से पदाधिकारियों का चयन व मनोनयन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से रवीन्द्रलाल तिवारी को मनोनीत किया गया।
अभाविप की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
-डॉ पंकज मिश्रा बने महानगर अध्यक्ष, राज पलिया महानगर मंत्री
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुरेश भवन विभाग कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम एव फिरोजाबाद महानगर की सत्र 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अभाविप की बैठक में सर्वसहमति से डॉ पंकज मिश्रा को महानगर अध्यक्ष एवं राज पलिया को महानगर मंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं महानगर उपाध्यक्ष डॉ. संध्या द्विवेदी, अमित वर्मा, मयंक रावत, उदारिता सिंह, महानगर सहमंत्री सुमित राठौर, अभय कुशवाह, सोनू राठौर, रीनू शर्मा, शिवानी बघेल, सपना यादव, महानगर आंदोलन प्रमुख संजीव यादव, महानगर एसएफडी सयोंजक अंशुल राठौर, महानगर एसएफडी सह सयोजक कार्तिक गुप्ता, महानगर एसएफएस सयोजक प्रीति यादव, एसएफएस सह संयोजक आकाश कुमार, कला मंच सयोजक निक्की राजपूत, सह सयोजक मुकुल कुमार, सोशल मीडिया सयोजक सुजल राठौर, सह सयोंजक रोहित कोहली, शिवानी दीक्षित, खेलो भारत सयोजक संदीप चौधरी, सह सयोंजक करन राजपूत, तहसील सयोजक सूरज दिवाकर, सह सयोजक सौरभ राठौर, प्रचार प्रमुख कुशाग्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य नैतिक राठौर, आयुष सविता, विवेक प्रकाश, संगीता, रजनी, पिंकी, हर्ष बाथम आदि को जिम्मेदारी सौपी गयी।
वैज्ञानिक संत निर्भर सागर का राजा का ताल में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र राजा का ताल में वैज्ञानिक संत 108 आचार्य निर्भय सागर महाराज का भव्य मगल प्रवेश हुआ। जिसके सैंकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।
दोपहर एक बजे टूंडला से अपने सैंकड़ों श्रद्धांलुओं के साथ गुरुदेव निर्भय सागर एवं शिवदत्त सागर बिहार करते हुए राजा का ताल स्थित संत सदन पहुंचे। जहां पर गुरूदेव का जिनभक्तों ने पाँव पखांरे तथा आशीर्वाद लिया। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि आचार्य श्री शाम को राजा के ताल संत निवास में ससंघ विराजमान रहेंगे।
मुकदमा दर्ज ना करने पर व्यापारियों ने एसपी मुख्यालय का किया घेराव
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । जिले में व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज को शासन-प्रशासन व सरकार तक पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चौहान गुट निरन्तर प्रयासरत है। आज एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान व टीम के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पर सैकड़ों व्यापारियों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में व्यापारियों को मुख्यालय पर देखकर एसपी भी हैरान हुए, वहीं जब नारेबाजी शुरू हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर एसपी ने कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एस. के. सोनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला भदोखर के ग्राम बेला गुसीसी का है, जहां लगभग दो माह पूर्व मो0 अयूब के छोटे भाई ऐन अली की हत्या हो गयी। ऐन अली दिनांक 29 नवम्बर 2023 को निमंत्रण में घर के पीछे रहने वाले राम बहादुर प्रजापति तथा दूसरी शादी सुमन लता सैनी के यहाँ विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था लेकिन घर वापस नहीं आया। सुबह 06 बजे रूही पत्नी नफीस ने उनके दरवाजे के पास पड़े होने की सूचना दी, डाक्टरों के देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पीड़ित व्यापारी के 12 दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी प्रथम सूचना रिपोर्ट तक नहीं लिखी गयी। बाद में एसपी से मुलाकात के बाद मामला दर्ज हुआ।
जनपद के सर्वागीण विकास के लिए सभी को मिलकर करना होगा काम-सांसद
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में क्षेत्रीय सांसद डॉ चंद्रसैन जादौन की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। सांसद ने बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुये जनपद के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
सांसद डॉ चंद्रसैन जादौन ने कहा कि हम सभी को मिलकर जनपद के सर्वागीण विकास के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विकास कार्यों एवं जनता की समस्याओं से जुडे मुददों को प्रभावी रूप से अधिकारियों के समक्ष रखते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनता की सेवा का भाव रखते हुए पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनता को सीधा लाभ पहुचाऐं। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायें गये सभी बिंदुओं पर सार्थक और प्रभावी कार्यवाही करें तथा उन्हें अवगत भी करायें।
ब्रज की होली ने फिरोजाबाद महोत्सव में बांधा शमा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पीडी जैन इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे फिरोजाबाद महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। वहीं ब्रज की होली ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति को सराहा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में शमा बांध दिया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एमजी बालिका महाविद्यालय में लगाया स्वास्थ्य शिविर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर, दवा वितरित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आई.एम.ए. की सदस्य डा. पूनम अग्रवाल द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपनी दिनचर्या को नियमित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि अच्छा पोषण युक्त नाश्ता करें। फास्ट फूड का परहेज करें। जिन छात्रों की जांच में हीमोग्लोबिन कम आया। उनको प्रोटीन युक्त आहार डाइट में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
Jansaamna