जन सामना डेस्क। भारत की अग्रणी पीआर संस्था, पीआर 24×7 संबंधित उद्योग में इस माह 16 वर्षों का लम्बा सफर तय कर चुकी है। 27 फरवरी को स्थापना दिवस के मौके पर कंपनी के वरिष्ठ सदस्यों ने नए सदस्यों के मनोबल को बढ़ाते हुए अपने अनुभव साझा किए। एकता और एकजुटता की अवधारणा को सर्वाेपरि रखते हुए, पीआर 24×7 ने अपने स्थापना दिवस पर टीम के निष्ठा भाव को बरकरार रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया। इसके साथ ही सीएसआर गतिविधि के चलते वृद्धजनों के लिए तम्बोला आदि खेलों का आयोजन किया तथा कई उपहार दिए। देश के अन्य राज्यों में कार्यरत सदस्यों ने भी वर्चुअल रूप से जुड़कर अपने अनुभव साझा किए। टीम के अहम् सदस्य और प्रोडक्शन मैनेजर, वीडियो; आसिफ पटेल को स्टैंड आउट परफॉर्मर के रूप में पुरस्कृत किया गया।
टीम को संबोधित करते हुए, पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा, मैं अपनी टीम के सभी सदस्यों को उनके निरंतर समर्थन और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद् और बधाई देना चाहता हूँ। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यह मेरी टीम के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि पीआर 24×7 ने रीजनल पीआर में ऊँची उड़ान भरी है। साथ ही सभी क्लाइंट्स को भी धन्यवाद् देना चाहता हूँ, क्योंकि एक कमरे के ऑफिस से कंपनी की नींव रखकर पीआर 24×7 को आज देश की रीजनल पीआर की चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाने में क्लाइंट्स का प्रत्यक्ष रूप से बहुत बड़ा योगदान रहा है। 16 वर्षों की यह बेहद सुंदर और साहसिक यात्रा रही है, भविष्य में भी क्लाइंट्स के साथ की कामना करता हूँ।
कंपनी के विस्तार के बारे में बात करते हुए, पीआर 24×7 की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नेहा गौर ने कहा, एक दशक से अधिक समय से अपने क्लाइंट्स के भरोसे को कायम रखने में समर्थ रहे हैं। हमारा आदर्श हमेशा से एक ही रहा है- हमारे क्लाइंट्स को सर्वाेत्तम सेवा प्रदान करना। अपनी ब्रांड कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी की प्रभावशीलता को आगे बढ़ाते हुए, रीजनल मार्केट्स में अपनी साख बनाने के साथ ही अब हम डिजिटल और प्रिंट दोनों क्षेत्रों में महानगरों में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।
Read More »