Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग काॅलेज में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग काॅलेज में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग के अस्पताल परिसर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ सुरेश चंद्र दक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के निर्देशन में किया गया।
शिविर का शुभारंभ संस्था के निदेशक डॉ. यशवर्धन ने किया। साथ ही गंगा दशहरा व पर्यावरण दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई दी और कैंप का प्रस्ताव रखने हेतु डॉ दक्ष को बधाई देकर आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. अरुणा, डॉ. विशाल, डॉ.सुमैया, डॉ. निहारिका ने लगभग 65 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर 5 से 7 जून तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान गुलाम जिलानी, राजा एवं अस्पताल परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे।