आगरा/मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगरा मंडल कार्यालय में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मंडल रेल प्रबंधक ने समपार फाटक संख्या 77 शाहगंज के पास परिजात संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। इसी क्रम में कुबेरपुर मालगोदाम में भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने आगरा मंडल कार्यालय से पर्यावरण जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट एवं गाइड के सहयोग से बैनर और पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई गई। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन परिसरों में भी स्काउट एवं गाइड तथा रेलवे कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैलियां निकाली गईं। आगरा मंडल में 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया गया, जिसकी थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें” (End Plastic Pollution) निर्धारित की गई थी। इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जंक्शन, राजा की मंडी और धौलपुर स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) प्रनव कुमार, सभी शाखा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में शपथ समारोह, पौधारोपण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन
Jansaamna