Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षयरोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में बच्चों को किया जागरूक

क्षयरोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में बच्चों को किया जागरूक

महराजगंज, रायबरेली। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह द्वारा स्कूल में एक्टिविटी कराई गई। इसमें जिला टीबी क्लिनिक रायबरेली से मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के वरूण देव एवं सुनील श्रीवास्तव लैब सुपरवाइजर द्वारा महराजगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में क्षयरोग से संबंधित लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में बता कर बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों से कहा गया कि जिन अभिभावकों को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीने आना, मुंह से खून आना दिखाई दे, तो उन्हें बलगम/ थूक जांच करने के लिए प्रेरित करें। जांच में बीमारी दिखाई देने पर मुफ्त इलाज तथा पोषण हेतु 500 रुपये की धनराशि भी उसी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।