Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तस्करी में पकड़ी गई 25 लाख की शराब कराई नष्ट

तस्करी में पकड़ी गई 25 लाख की शराब कराई नष्ट

मथुरा। आबकारी विभाग ने तस्करी की घटनाओं में पकडी गई करीब 25 लाख रुपये कीमत की शराब को शनिवार को नष्ट करा दिया। यह शराब थाना छाता क्षेत्र में तस्करी के 63 मामलों में पकड़ी गई थी। जिसकी मात्रा 4791 बल्क लीटर थी। सहायक अभियोजन अधिकारी तेजवीर सिंह व आबकारी निरीक्षक सुश्री अंजली शर्मा क्षेत्र 2 मथुरा व न्यायालय जेएम0 छाता के कार्यालय लिपिक एवं प्रभारी निरीक्षक छाता एवं हैड मोहर्रिर थाना छाता द्वारा टीम गठित कर पंचनामा माल आबकारी विनिष्टिकरण गठित टीम द्वारा देशी व अंग्रेजी शराब को नष्ट कराया। यह सभी मामले थाना छाता पर वर्ष 2023 में दर्ज कराये गये थे। प्रत्येक ब्रांड का एक-एक सैम्पल लेकर इस शराब के माल को विनष्टीकरण किया गया।