Tuesday, July 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में वसुंनंदी गुरुदेव महाराज का होगा चातुर्मास

नगर में वसुंनंदी गुरुदेव महाराज का होगा चातुर्मास

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर की समस्त जैन समाज में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में आचार्य वसुंनंदी गुरुदेव महाराज का अपने संघ सहित चातुर्मास होगा।
इस अवसर पर नगर की जैन समाज द्वारा गुरुदेव के चातुर्मास को पूर्ण विधि विधान से संपन्न कराने हेतु एक समारोह में महावीर जिनालय में चातुर्मास समिति का गठन कर कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। जिसमे संभव प्रकाश जैन को अध्यक्ष, अजय जैन एडवोकेट को महामंत्री, सुरेंद्र कुमार जैन जीएम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात् चातुर्मास समिति के कार्यालय का फीते की गांठ खोलकर सेठ छदामीलाल जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने उद्घाटन किया। आचार्य विद्यानंद गुरुदेव एवं आचार्य वसुंनंदी गुरुदेव के चित्र का अनावरण राहुल जैन एमआर एवं राजा जैन गोल्ड पैलेस ने किया। चित्र के सम्मुख दीप प्रजावलित धीरेन्द्र जैन ने किया। अरुण जैन पीली कोठी एवं राजेंद्र प्रसाद जैन राजू ने सदन में उपस्थित सभी आगुंतको से इस चातुर्मास को सफल बनाने के लिए निवेदन किया। महामंत्री अजय जैन ने बताया कि 17 जुलाई को गुरुदेव का नगर में मंगल प्रवेश होगा। प्रातः 6 बजे थाना रसूलपुर पर नगर जैन समाज द्वारा गुरुदेव की अगुआनी की जाएगी। तत्पश्चात् बेंड बाजों के साथ अट्टावाला, सदर बाजार बाघ छिंगामाल, गाँधी पार्क चौराहा होते हुए गुरुदेव का संघ छदामीलाल जैन मंदिर पहुंचेगा। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे गुरुदेव के चातुर्मास हेतु भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे भव्य जेनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष विनोद जैन मिलेनियम ने की। समारोह में राजकुमार जैन कर्नाटक, मुकेश जैन विभव नगर, राहुल जैन सिटीजन, अरुण केमिकल, चौधरी राजेश जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक, संजय जैन बल्ले, मनोज जैन दद्दा, निमिष जैन, जितेंद्र जैन जीतू, शैलेन्द्र जैन शैली, चंद्र प्रकाश जैन, मनीष जैन किड्स, अशोक जैन तुलसी बिहार, अशोक जैन भदावर, दिव्यांश जैन, साहस जैन, ललितेश जैन, श्रेयांश जैन, सचिन जैन, चक्रेश जैन, महावीर जैन मामा, प्रमोद जैन सोनल, राजेश जैन, आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।