Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपचुनावों में इंडिया गंठबधन की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

उपचुनावों में इंडिया गंठबधन की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

फिरोजाबाद। सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में इंडिया गठबंधन की दस सीटों पर जीत हासिल करने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया।
रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर उपचुनावों में कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की बंपर जीत पर भगवान का भोग लगाकर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मसिंह यादव, चॉद कुरैशी, रामकुमार रावत, शोएब अंसारी, नौशाद कुरेशी, मयंक गोस्वामी, रोहित यादव, सलमान, ए.एस. खान आदि लोग उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार में इंडिया गठबंधन की जीत पर हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान पूर्व जिला महासचिच आशीष तिवारी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरुल हूदा लाला राईन, पीसीसी शफात खान, हाजी नसीर अहमद, शहवाज खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष मिर्जा मजहर, खुस्तर आदिल, आमिर अंसारी आदि मौजूद रहे।