Tuesday, November 10, 2026
Home » मुख्य समाचार » एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

-बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
फिरोजाबाद। एस.एच.जे मॉडर्न स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक रंगोलियों एवं दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सीता हरण, भगवान श्रीराम की स्तुति में नृत्य, गीत एवं मनमोहक राम दरबार की गतिविधियों के माध्यम से दीपावली के महत्व को प्रस्तुत किया। बच्चों ने रंगोली निर्माण, दीप सज्जा एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर के अज्ञान, नकारात्मकता एवं बुराइयों को दूर कर ज्ञान, प्रेम और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। सीईओ शिवम शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रेम, सहयोग, स्वच्छता एवं आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।