Saturday, November 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकाली श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकाली श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा

फिरोजाबाद। नगर में श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ गोपाल आश्रम से निकाली गई। कलश यात्रा में मातृशक्ति पीत्र वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही।
कलश यात्रा गोपाल आश्रम से प्रारम्भ हुई, जो कि विभिन्न मार्गाे होती फिरोजाबाद क्लब में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में सैकडों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। फिरोजाबाद क्लब स्थित कथा पंडाल में कथा वाचक महामृत्युंजय पीठाधीश्वर महाकाल लोक उज्जैन प्रणवपुरी महाराज ने मंगल कलशों को विधिवत स्थापना कराई। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही प्राणियों के सभी पापों का नष्ट हो जाता है।
कलश यात्रा में, हनुमान प्रसाद गर्ग, जानकी प्रसाद गर्ग, जितेंद्र कुमार गर्ग, रवींद्र कुमार गर्ग, राकेश कुमार गर्ग, सुरेंद्र कुमार बसंल, हेमंत गर्ग, अनुराग गर्ग, अर्पित गर्ग, गगन गर्ग, अमन गर्ग, डॉ मिली गर्ग, डॉ उपेंद्र गर्ग, मोनिका, मनीष गर्ग, प्रियंका, सतेंद्र गर्ग, कंचन, पराग गर्ग, त्रृषभ गर्ग, अग्रज, राधिका, रोनित, अशांक, अर्पण, गोमित, समक्ष, स्पर्श, अनिका, तेजस, आरोही, अश्विक, कृतिका, देवाशां, शौर्य, ईवांश आदि मौजूद रहे।