Saturday, November 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 14 दिसम्बर को होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

14 दिसम्बर को होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। नवपंखम फाउंडेशन द्वारा द्वितीय होनहार प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया जा रहा है। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के हिंदी ज्ञान एवं सामान्य ज्ञान का आकलन करने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। फाउंडेशन की इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
फाउंडेशन के डायरेक्टर देव वर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सही समय पर पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसी उद्देश्य से फिरोजाबाद में 14 दिसम्बर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप, तृतीय पुरस्कार दो एलईडी टीवी, पांच मोबाइल फोन, 20 साइकिल, 25 सिलाई मशीन, 75 घड़ियां, 225 स्कूल बैग, 225 छाते तथा एक हजार बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में डॉ. डीआर वर्मा, डॉ. संजय, डॉ. ओमप्रकाश, सुरेश चंद्र शास्त्री, रोशन लाल, दामोदर सिंह, प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा एवं युवा समाजसेवी अमरदीप निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।