Wednesday, November 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे

कांग्रेस की बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा की ओर से बलदेव विधानसभा क्षेत्र के फरह ब्लॉक की न्याय पंचायत बरारी स्थित सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने की।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एनएच-19 पर बरारी कट खुलवाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरारी कट बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग भी की गई।
बैठक में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान मजदूर गरीब विरोधी नीतियों पर भी चर्चा हुई, जैसे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
बैठक में संगठन की मजबूती, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा स्थानीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।
संचालन ब्लॉक के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने किया, बैठक में धर्मेंद्र सिंह प्रधान, के के गौतम, अमित दीक्षित, लक्ष्मी नारायण, बलबीर प्रधान, संजीव सिंह, कैलाश प्रधान, गीता दिवाकर, महेश प्रधान, राजेंद्र कुमार, संपत सिंह, तीरथपाल, रवि कुमार, अजय कुमार, मलखान सिंह प्रधान, प्रीतम सिंह, सुखपाल प्रधान, गीता देवी प्रधान, विमला देवी, मोहन देवी, जमुना देवी, मनीषा देवी, राशिद खान उपस्थित थे।