Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » थाने में बैठक कर ग्रामीणों को दी जानकारियां

थाने में बैठक कर ग्रामीणों को दी जानकारियां

थाने में बैठक करते कोतवाल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय थाना प्रांगण में आज अपराहन प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद की अध्यक्षता में बैठक कर ग्रामीणों को एस-टेन की जानकारियां दी गई। जिसमें हल्का क्षेत्र नंबर 3 के रतनपुर बरौली भदरस शिवराढ़ी आदि गांवों के सदस्यों ने शिरकत की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशों से ग्रामीणों को परिचित कराया गया ।हल्का नंबर 3 के प्रभारी दरोगा प्रेमचंद यादव ने सदस्यों को बताया कि छोटे-मोटे झगड़े और विवादों को सुलाह समझौता के तहत मौके पर ही सुलझाना है ।तथा निर्दोष ग्रामीणों को उत्पीड़ित कार्यवाही से बचाना है। गोकशी तस्करी आदि समाज विरोधी मामलों की जानकारियां गुप्त रूप से संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करानी है। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रयाग नारायण बाजपेई, दरोगा पवन कुमार, संतोष कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।