Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से कटकर युवती की मौत

ट्रेन से कटकर युवती की मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पतारा चौकी क्षेत्र के गांव पड़री लालपुर निवासी रामबाबू कुशवाहा की पुत्री कोमल 18 वर्ष आज सुबह करीब 8 बजे धर्मपुर रेलवे अंडर ब्रिज के पास अपनी माँ के साथ खेतो में काम करने गई थी। कुछ देर बाद कोमल शौंच करने के लिए रेलवे लाइन के पास चली गई। काफी देर हो जाने के बाद मां ने जाकर देखा तो बीच पटरी पर ट्रेन से कटने से कोमल की मौत हो गई थी। मां ने गांव व परिजनों को सूचना दी मौके पर पतारा पुलिस व ग्रामीड एकत्र हो गए परिजनों ने बताया कि कोमल को कई वर्षों से दौरा आता था जिसका इलाज चल रहा था पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।