Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोतवाल की विदाई में उमड़े लोग

कोतवाल की विदाई में उमड़े लोग

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। स्थानीय कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष कुमार राय को शनिवार के दिन क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने थाना परिसर में एक सादे समारोह में भव्य विदाई दी। आपको बता दें कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के द्वारा किये गये ट्रांसफर में संतोष कुमार राय को सैयदराजा का नया थाना प्रभारी बनाया गया था, जिसके क्रम में शनिवार को संतोष कुमार राय की चकिया से सैयदराजा के लिए रवानगी हुई। इस दौरान क्षेत्र, नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।