कानपुर नगर। श्री ओमर वैश्य राम जी मंडल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम रंग बरसे का आयोजन ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज बिरहाना रोड कानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मंडल की शोभा को बढ़ाते हुए नगर की महापौर प्रमिला पांडे विधायक अमिताभ बाजपेई तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई आदि पार्षद गण उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकार एवं गायक मैं मयंक गौर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसे देखकर सभी उपस्थित गण मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा.कृष्ण संघ फूलों की होली का रहा राधा कृष्ण रूपी कलाकारों ने पूरे सभागार में उपस्थित जनमानस के साथ फूलों की होली खेली प्रभु के रंग में होली खेलने हेतु उपस्थित जन आतुर दिखे हास्य कलाकारों द्वारा होली के व्यंगो की प्रस्तुति की गई।
उ.प्र. में कानून का राज, अपराधी डर रहे हैं-संध्या
हाथरस। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज मुरसान ब्लाक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता कप्तान सिंह ठेनुआं, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष चौधरी हम्मीर सिंह, महामंत्री राजकुमार शर्मा, भाजपा वार्ड नंबर 13 के संयोजक देवेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता डॉ. कुलदीप सिंह आदि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने जो योजनाएं लागू की हैं उनका जमीन पर क्रियान्वयन हो रहा है। भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। जो पूर्व सरकारों में नहीं मिल पाता था।
Read More »वृद्धा से 10 हजार व जंजीर की ठगी
हाथरस। भोले भाले एवं बुजुर्ग लोगों को शातिर अपनी मीठी मीठी बातों में उलझा कर उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं और आज ऐसे ही एक वृद्धा को एक शातिर युवक ने अपनी मीठी बातों में उलझा कर हजारों रुपए की नकदी व एक सोने की जंजीर ठग कर ले गया। घटना की पता चलने के बाद वृद्धा घबरा गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी एक वृद्धा महिला श्रीमती नफीसा पत्नी महमूद आज अपने भतीजे की शादी में से लौट रही थी और उसे तालाब चौराहा पर एक युवक मिला और युवक उससे बातें करते हुए बागला अस्पताल तक आ गया तथा युवक ने महिला से कहा कि उसे उसके दामाद ने भेजा है|
Read More »एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
हाथरस। आजकल के युवा मोबाइल पर गाने सुनने के लिए अपने कानों में लीड लगाकर घूमते रहते हैं और कानों में लगाए जाने वाला यह यंत्र कभी-कभी घातक सिद्ध हो जाता है और आज ऐसी ही एक घटना शहर के तालाब चैराहा पर घटित हो गई और एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर स्थित सियाराम कॉलोनी निवासी करीब 20 वर्षीय युवक रोहित पुत्र वीरपाल बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और आज दोपहर वह ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था। बताया जाता है उसके कानों में मोबाइल फोन की लीड लगी हुई थी और वह तालाब चौराहा के पास नगर पालिका कार्यालय के पीछे रेलवे लाइन किनारे पैदल पैदल घर जा रहा था|
Read More »नगला मोती में समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों किया हमला
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती (बरवाना) में एक समुदाय के लोगों ने दुकान पर बैठे दूसरे समुदाय के दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि इस हमले में एक युवक के चाकू लगा। जिसके बाद गांव में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। जबकि गांव में भारी पुलिस बल तैनाती के साथ एसडीएम व सीओ भी तैनात हैं।
बताया जाता है आज सुबह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती (बरवाना) निवासी धर्मेन्द्र पुत्र राधाचरन और राहुल पुत्र गजाधर सिंह एक दुकान के बाहर गांव में ही बैठे हुए थे। आरोप है कि यहां पर एक समुदाय विशेष के काफी लोग हथियारों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र तो जैसे-तैसे बच कर भाग गया। लेकिन राहुल के पेट पर चाकू लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर से गांव में भारी अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में ज्यादातर लोग बाहर के थे, जिन्हें गांव के ही एक समुदाय विशेष के लोगों ने बुलाया था। मामले की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ एवं प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी
सिकन्द्राराऊ,हाथरस। प्रदेश में जहरीली शराब के चलते लोगों की हो रही मौतों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं आबकारी विभाग द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही के चलते शराब माफियाओं में हड़कप मच गया। उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से कस्बा में कई स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की । इस दौरान अधिकारियों ने शराब के ठेकों पर बेची जा रही शराब के कारोबार की गहनता से पड़ताल की। ठेकों की चेकिंग से शराब पीने वालों में खलबली मच गई। आगामी त्रिस्तरीय चुनाव एवं होली का त्यौहार के नजदीक होते ही शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं।
Read More »शराब पीकर किरायेदारों में चले लाठी-डंडे
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक ही मकान में दो किराएदार रहते हैं अमित पुत्र श्रीपाल निवासी गूगल खेड़ा बलदेव मथुरा और अतुल निवासी हसायन के बीच शराब पीकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विवाद हो गया| जिसमें दोनों के बीच लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई।
Read More »शातिर को चाकू सहित पकड़ा
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को श्री राम हॉस्पिटल के सामने से पकड़ा है। जिसकी जामा तलाशी में एक छुरा व नगदी बरामद हुई। नगदी के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि मेरे द्वारा गत दिवस मां चामुंडा देवी से चोरी की गई थी उसी के पैसे हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया घनश्याम पुत्र लख्मीचंद निवासी गांव जोगिया को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने पकड़ा है।
Read More »मोटर साइकिल नील गाय से टकराई, एक की मौत एक रेफर
हाथरस। आगरा अलीगढ़ हाईवे मार्ग स्थित गांव विसाना के पास बीती रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार एक नील गाय से टकरा गये। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई और एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे को उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सराय रहमान अलीगढ़ निवासी इमरान पुत्र असलम अपने साथी के साथ आगरा से लौटकर अलीगढ़ घर जा रहे थे कि गांव बिसाना के पास रात 10 बजे बाइक नील गाय से टकरा गई जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बागला जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस से भेजा। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसका शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। इमरान को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।
राजकीय उच्च विद्यालय में मनाया जल संरक्षण दिवस
कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश। राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुर द्वारा के बच्चों द्वारा जल संरक्षण दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूल में बच्चों से स्लोगन राइटिंग तथा पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। पेंटिंग में खुशबू पहले, संजना दूसरे और निक्ष्य तीसरे स्थान पर रहा और स्लोगन राइटिंग में शिखा पहले स्थान पर दूसरे पर पलक चौधरी तथा तीसरे स्थान पर अभिषेक कुमार रहा। मुख्य अध्यापक प्रवेश कुमार शर्मा ने जल संरक्षण का महत्व बताया तथा जल को कैसे सुरक्षित रखें इसके बारे में अपने विचार बच्चों के समक्ष रखें। जल संरक्षण दिवस मनाने में अन्य अध्यापक जैसे राजीव डोगरा,राकेश कुमार, ज्योति प्रकाश,प्रवीण लता,अमीचंद,रविंदर कुमार, सुनील कुमार सभी ने भरपूर सहयोग दिया।