Monday, June 16, 2025
Breaking News

जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। जनता की बढ़ती समस्याओं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने मौढ़ा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांग्रेसजन घरों से निकलकर सड़कों पर आएं और जनता की आवाज़ को बुलंद करें। रामनिवास यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारें जनता की वास्तविक समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं और समाज में नफरत फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि आज जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर महेंद्र पाल सिंह राजपूत और हेमंत चाहर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गाँव-गाँव, गली-गली जाकर पार्टी के इतिहास, बलिदान और जनसेवा को लोगों तक पहुंचाएं।

Read More »

आरेडिका को अखिल भारतीय रेल हिंदी नाट्य उत्सव में सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन पुरस्कार

रायबरेली। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव-2025 में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली ने सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन का पुरस्कार प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह नाट्य उत्सव मध्य रेलवे के तत्वावधान में 2 जून से 6 जून 2025 तक भुसावल स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। आरेडिका की ओर से 12 सदस्यीय दल ने इसमें प्रतिभाग किया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अमिय श्रीवास्तव ने किया। इस टीम ने “मौलिक अधिकार” नामक नाटक का मंचन किया, जिसे तकनीशियन श्री विश्वेश्वर प्रसाद ने निर्देशित किया।

Read More »

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ऊंचाहार विधानसभा के रामरती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज बाबूगंज में संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान पर हमले कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। तिवारी ने कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी चट्टान की तरह खड़े हैं और उनके नेतृत्व में सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पा रही है। विधानसभा ऊंचाहार के कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, तब संविधान बचाओ अभियान की जरूरत और भी अधिक हो गई है।

Read More »

कबीर जयंती मनाई गई

प्रतापगढ़। 11 जून 2025 को कबीर जयंती के पावन अवसर पर असोगी, संग्रामगढ़ स्थित गुरु सुखराम जी के आवास पर विशेष साधना (विपश्यना) का आयोजन किया गया। साधना सत्र के बाद सदगुरु कबीर साहेब की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और मोमबत्ती जलाकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. मौर्य, पूर्व चिकित्साधिकारी, ऊंचाहार, रायबरेली रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कबीर साहेब के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न वक्ताओं ने कबीर साहेब के जीवन, उनके विचारों और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Read More »

बेदर्द बन रही पुलिस: कस्टडी में युवक पर थर्ड डिग्री का आरोप, एम्स में भर्ती

» सदमे में पिता की मौत

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। सलोन कस्बे के पैगम्बरपुर पश्चिमी निवासी युवक अनिकेत पासी के साथ पुलिस की कथित बर्बरता के आरोपों ने एक बार फिर थानों में होने वाली थर्ड डिग्री और अमानवीय व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 28 मई को चोरी के एक मामले में हिरासत में लिए गए अनिकेत को पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री यातनाएं देने का आरोप है। हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है, वहीं बेटे की नाजुक स्थिति से सदमे में आए पिता रामेश्वर पासी की मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 26 मई को सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगम्बरपुर निवासी अनिकेत उर्फ अंकित, मन्तोष, शिवम उर्फ देवा और आनंद शर्मा को पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में उठाया था। आरोप है कि पूछताछ के नाम पर सभी को थाने में बेरहमी से पीटा गया और अनिकेत को थर्ड डिग्री देकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। बाद में पुलिस ने चारों को चोरी के औजारों और ₹45,000 नगदी के साथ पकड़े जाने की बात कहते हुए 28 मई को जेल भेज दिया।

Read More »

सीमेंट व्यापारी ने डीसीपी से लगाई गुहार, भूमाफिया को बताया जान का दुश्मन

कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र के निवासी और सीमेंट व्यापारी प्रदीप कुमार ने क्षेत्र में सक्रिय दबंगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीसीपी साउथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से बर्रा 7 में ‘गोल्डी सीमेंट ट्रेडर्स’ के नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं, जो केडीए की भूमि पर स्थित है। प्रदीप के अनुसार, वे नियमित रूप से जीएसटी और अन्य करों का भुगतान कर रहे हैं और इस भूमि से संबंधित पत्राचार केडीए में चल रहा है। व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बर्रा क्षेत्र के निवासी विष्णु कुमार यादव, उमेश यादव, सुरेश यादव और शिव यादव उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग हर महीने जबरन 20 हजार रुपये किराए की मांग करते हैं और विरोध करने पर धमकियां देते हैं।

Read More »

व्यापार मंडल ने अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अनुज भारद्वाज की अध्यक्षता में कर्मठ एवं जांबाज पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया, थाना उत्तर प्रभारी इंस्पेक्टर संजुल पाण्डेय, प्रभारी रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, प्रभारी रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पाण्डेय प्रभारी लाइनपार, प्रभारी दक्षिण इंस्पेक्टर योगेन्द्र पाल सिंह एवं चैकी इंचार्ज नालबंद ओमकार सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में अच्छे कार्यक्रम करते रहने की बात कही। महानगर अध्यक्ष अनुज भारद्वाज ने कहा महानगर में सभी ऐसे लोगों की दायित्व दिया जाएगा। जिनकी बेदाग छवि है। व्यापार मंडल की आड में कोई गलत काम नहीं करेगा। खाद्य विभाग के द्वारा कई व्यापारियों के उत्पीड़न की खबर आ रही  है, अगर उन्होंने अपने रवैये में सुधार नहीं किया, तो अति शीघ्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More »

जूनियर हाई स्कूल कन्या सलोन में समर कैंप का हुआ आयोजन

सलोन, रायबरेली। 21 मई से 10 जून 2025 तक विकास क्षेत्र के विभिन्न जूनियर हाई स्कूलों में चल रहे समर कैंप का आज समापन हो गया। इसी क्रम में जूनियर हाई स्कूल कन्या सलोन में भी समर कैंप का आयोजन किया गया। मो. मैंसर और रीता देवी अनुदेशक के रूप में तीन सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। समापन दिवस पर बच्चों ने स्विमिंग पूल का आनंद लिया और विविध गतिविधियों में भाग लिया। सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माईल खां का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। बच्चों ने समर कैंप के माध्यम से योग, सांस्कृतिक विरासत, डिजिटल कौशल, पर्यावरण विज्ञान, रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय एकता, जल संरक्षण, शिक्षक-विद्यार्थी सामंजस्य, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

Read More »

डीएम ने चंद्रवार किला, दतौंजी वन केंद्र का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्थलों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम रूपसपुर में सिरसा नदी का निरीक्षण किया। नदी की कुल लंबाई 1960 मीटर है। तटबंधों पर करीब 1100 गड्ढे खोदे गए हैं। जिस पर पौधे रोपे जायेंगे। जिलाधिकारी ने नदी की चैड़ाई 20 मीटर से घटाकर 15 मीटर करने और तटबंधों को चैड़ा करने के निर्देश दिए। इससे वृक्षारोपण के लिए लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। डीएम ने ऐतिहासिक चंद्रवार किले का भी निरीक्षण किया। यह किला चंद्रसेन के पुत्र चंद्रपाल द्वारा बनवाया गया था। वर्तमान में खंडहर की स्थिति में होने के बावजूद किले में प्राचीन कलाकारी देखने को मिलती है।

Read More »

जिला कांग्रेस मथुरा ने लगाया कानूनी सलाह शिविर

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत मथुरा कचहरी परिसर में एक जिला स्तरीय कानूनी सलाह शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व एडवोकेट अरविंद कुमार ने किया। एडवोकेट अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गई और उनके लिए संबंधित प्रार्थना पत्र भी तैयार किए गए। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा हमेशा असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है।

Read More »