Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जसराना विधानसभा में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

जसराना विधानसभा में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। जसराना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडलों में 12 से 15 जून तक विकसित भारत की संकल्पना, उसमें हमारी भूमिका और केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। विभिन्न मंडलों में आयोजित इन सभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जनता को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। जसराना मंडल में सभा के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और पूर्व विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी रहे। एका मंडल में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सत्यपाल राजपूत और जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अमलेंद्र लोधी ने संबोधित किया। रानी अवंतीबाई नगर मंडल में उदय प्रताप सिंह, रामगोपाल लोधी, पूर्व चेयरमैन अवनीश गुप्ता और सत्यपाल राजपूत मौजूद रहे। पाढ़म मंडल में रामगोपाल लोधी और सुरेंद्र सावन झा तथा फरिहा मंडल में जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान और खैरगढ़ मंडल में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व विश्वदीप सिंह ने सभा को संबोधित किया। बझेरा गांव (अवंतीबाई नगर मंडल) में सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक मकान बनाए जा चुके हैं। नल से जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हुआ है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और स्वनिधि योजना के तहत करोड़ों लाभार्थियों को बीमा और बिना जमानत ऋण जैसी सुविधाएं दी गई हैं। विधायक रामगोपाल लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत को विकास से जोड़ते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक सहित प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों का निर्माण हुआ है। प्रसाद योजना के तहत सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया है। वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के अंतर्गत वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया गया है। पूर्व विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सावन ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में विदेशों से 642 भारतीय कलाकृतियों को वापस लाया गया, जबकि 2013 तक केवल 13 कलाकृतियां ही भारत वापस आई थीं। सभी मंडलों की संकल्प सभाओं में प्रमुख रूप से देवेंद्र पालीवाल, ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, एका चेयरमैन माया देवी सागर, मंडल अध्यक्ष अमलेश राजपूत, शीलू राजपूत, रामप्रकाश लोधी, ओमेंद्र पाल बघेल, देश दीपक चौहान, अतुल शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश लोधी, अमित चौहान, सतेंद्र यादव सेटी प्रधान, धीरज बघेल, अरविंद राघव, उमाशंकर लोधी, सोनू शर्मा, राजीव शर्मा, देवेंद्र कश्यप, सुरजीत राजावत, विष्णु चौहान, अनुज चौहान, अभिषेक बघेल, संदीप राजावत, भानु प्रताप चौहान, सुरेश कठेरिया, डोरीलाल राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, राजवीर प्रधान और रवि कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।