Friday, March 6, 2026
Breaking News

कानपुर में शिक्षणेत्तर संघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिका विद्यालयों के कर्मचारियों की पदोन्नति, एन.पी.एस. (न्यू पेंशन स्कीम) और वेतन संबंधी शासनादेशों के निस्तारण सहित प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। संघ की ओर से कहा गया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका समयबद्ध समाधान नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने के दौरान संघ के मार्गदर्शक हरिश्चंद्र दीक्षित (बाबा), प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, एवं जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।

Read More »

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

शिकोहाबाद। थाना पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक लुटेरा मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा है। उनके कब्जे से पांच मोबाइल, एक तमंचा और एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद की है।
नगर क्षेत्र में बढ़ती मोबाइल लूट की घटनाओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभर रुख अपनाते हुए थाना पुलिस और एसओजी को लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। इसी क्रम में थाना पुलिस चेकिंग के दौरान डाहिनी पुलिया पर बाइक सवार दो युवकों को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

Read More »

जेएस विश्वविद्यालय में मनाया गया पेपर बैग डे

शिकोहाबाद। जेएस विश्वविद्यालय में शनिवार को ’पेपर बैग डे’ का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा पेपर से हस्त निर्मित बैग का निर्माण किया और जागरूकता रैली निकाली। रैली में एनसीसी कैडेट्स के साथ विश्वविद्यालय के अन्य छात्र-छात्रायें एवं शिक्षकों ने पोलीथिन के वहिष्कार करने की शपथ ली। सभी ने कहा कि अब भविष्य में हम पेपर बैग का ही प्रयोग करेंगे।
यह दिन पर्यावरण पर प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये समर्पित है। नष्ट न  होने वाले प्लास्टिक बैग के विपरीत, पेपर बैग पर्यावरण के लिये अनुकूल होता है।

Read More »

नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित हुए रक्तवीर डॉ अमित गुप्ता

फिरोजाबाद। डॉ अमित गुप्ता रक्तवीर अध्यक्ष एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब व जीवन रक्षा हेल्प फाउंडेशन व आगरा जोनल कॉर्डिनेटर निफा, पूर्व कॉर्डिनेटर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजाबाद को रक्तदान व अन्य सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार, कौशल किशोर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, संजय विनायक जोशी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन भाजपा, दद्दन यादव पूर्व मंत्री बिहार, रविंद्र सिंह पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।

Read More »

किड्स कॉनर स्कूल में आयोजित हुआ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

फिरोजाबाद। अभाविप के 77वें स्थापना दिवस, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में मेडिविजन ब्रज प्रांत के फिरोजाबाद इकाई द्वारा किड्स कॉनर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैंसर से बचाव हेतु कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला शासकीय अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह ब्रजेश कुमार, मुख्य वक्ता डॉ वरूण कुमार अग्रवाल कैंसर सर्जन एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा, विभाग सगठन मंत्री आकाश राठौड़, कार्यक्रम अध्यक्ष विख्यात भटनागर व जिला सयोंजक राहुल बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह, डीजीसी ब्रजेश कुमार ने कहा वर्तमान परिवेश में कैंसर की समस्या ने विकराल रूप धारण किया हुआ है, बुजुर्गों से लेकर युवा पीढ़ी सहित बच्चों में भी इस बीमारी का पहुँचना अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है।

Read More »

एकल बालिका वर्ग में अदिति और बालक वर्ग में आदित्य रहे विजेता

फिरोजाबाद। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन बालक-बालिका की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बैडमिंटन बालिका  एकल वर्ग में अदिति विजेता, आस्था उप विजेता रही। वहीं बालिका युगल वर्ग में  अदिति एवं आस्था विजेता, उपविजेता ईशा और खुशबू रही। बैडमिंटन बालक एकल वर्ग में विजेता आदित्य, उपविजेता अनुकल्प एवं बालक युगल वर्ग में विजेता हिमांशु और आदित्य, उपविजेता लकी और अनुकल्प रहे। आज मैच के दौरान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, शुभा गुप्ता, मेघा यादव, रोशनी चैधरी, सोनम यादव, आशी उपाध्याय, गजेंद्र यादव, निर्देश सिंह, जितेंद्र यादव, यशवीर, राज, प्रियंका, रानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुकेश कुमार क्रीड़ा अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More »

09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का सीएमओ ने किया शुभारंभ

मथुरा। जनपद मथुरा में आगामी एक माह तक चलने वाले विटामिन “ए” सम्पूरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए है और यह शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण सत्रों के दौरान आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विटामिन ए के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह खुराक बच्चों को रतौंधी व अंधापन से बचाने, कुपोषण से सुरक्षा तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। उन्होंने बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को टीकाकरण सत्रों में अवश्य लेकर आएं, जिससे उन्हें समय पर विटामिन ए की खुराक मिल सके।

Read More »

वृक्षों के बिना स्वस्थ्य जीवन की परिकल्पना नहीं-प्रांत प्रचारक

फिरोजाबाद। समाज और राष्ट्र की संप्रभुता वहां के नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन से परिलक्षित होती है। राष्ट्र और समाज को यदि स्वस्थ और सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के बिना कुछ भी नहीं है और वृक्ष के बिना स्वस्थ्य जीवन की परिकल्पना हो ही नहीं सकती। वहीं औषधीय पौधे अपने अंदर अकल्पनीय, अद्वैत गुणों को धारण किए हैं। जो कि हमारे उपचार में भी सहयोगी हैं। जिनका वृक्षारोपण समाज हित में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि के तत्वावधान में औषधीय पौधों का रोपण नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने किया।

Read More »

भाजपाईयो ने गुरू पूर्णिमा पर गुरूजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। गुरू पूर्णिमा के अवसर भाजपा महानगर द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर गुरूओं को सम्मान किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के मंदिरों में जाकर महंत एवं गुरूओं का माला पहनाकर, शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया। साथ ही गुरूओं का आर्शीवाद भी प्राप्त किया। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर एवं सदर विधायक मनीष असीजा ने बड़े  हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम इंदु गुरू जी को अंग वस्त्र पहनाकर  आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव, आनंद  अग्रवाल, रामरेश कटारा, अश्वनी भारद्वाज, श्याम सिंह यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, हरिओम वर्मा पार्षद, नरेश शर्मा, आशीष दिवाकर, प्रमोद राजोरिया, प्रमोद बघेल, नमन बंसल, राजकुमार छिब्बर, केके गांधी, राम लढे़ती लकी, अनुपम शर्मा, गौतम कुशवाहा, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।

Read More »

नसिया जी मंदिर में धूूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

फिरोजाबाद। श्री रत्नत्रय दिगम्बर जैन नसिया जी मंदिर में चातुर्मास कर रहे मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में सभी भक्तों ने गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर गुरु की पूजा, अर्चना एवं भक्ति करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुवार प्रातः नसिया जी मंदिर में नित्य नियम अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन हुआ। इसके बाद गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। जिसमें सभी भक्तों ने मिलकर अस्टद्रव्यों से मुनि श्री का पूरे भक्ति भाव के पूजन किया। 108 कमल के फूलों से गुरदेव का पाद प्रक्षालन किया। इसके बाद गुरुपुरी मां के पावन प्रवचन भक्तों को सुनने मिले। अंत में मुनि अमित सागर महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिष्य के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है, बिना गुरु के कोई भी शिष्य सही मंजिल को प्राप्त नहीं कर पाता, बल्कि अपनी मंजिल से भटक जाता है।

Read More »