फिरोजाबाद। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह, कुलपति डॉ संभाजी राजाराम बाविष्कर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक काशी हिंदी विद्यापीठ एवं परिवर्तन योगेश के संस्थापक डॉ योगेश तरेहन द्वारा विद्यासागर मानक सम्मान प्रदान किए गए।
समाजसेवा, महानीय शोध कार्य, सेवा कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विशाल यादव को प्रतिष्ठित विद्या वाचस्पति (पीएचडी) मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से दिल्ली स्थित एसपीबी 87 होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. विशाल यादव ने समाज सेवा, मतदाता जागरूकता अभियान के निर्वाचन कार्यों में विशेष योगदान देकर समाज के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उनके इन्हीं उल्लेखनीय प्रयासों के मद्देनजर काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है।
जीनियस अवार्ड में सिरसागंज पब्लिक स्कूल के 12 बच्चों को मिला स्थान
शिकोहाबाद। इंडिया जीनियस अवार्ड 2025 की परीक्षा दिसंबर 24 में हुई थी। जिसका परिणाम घोषित हुआ है। इसमें सिरसागंज पब्लिक स्कूल के 12 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। जिसमें एक छात्र ने उत्तर प्रदेश मे आठवां स्थान प्राप्त किया है। इन सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने विद्यालय में सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर 100 छात्रों में से 12 छात्र विद्यालय के सफल हुए हैं। जिसमें एक छात्र रिषभ कुमार ने उत्तर प्रदेश स्तर पर आठवीं रेंक प्राप्त कर अपना, परिवार का और स्कूल का नाम रोशन किया है। रिषभ को 30 जून को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ने मेडल, प्रशिस्त पत्र और स्मार्ट वाच देकर सम्मानित किया।
सदर विधायक ने विशेष सचिव नगर विकास के साथ निरीक्षण भवन में की बैठक
रायबरेली। विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर का जनपद में आगमन हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सदर विधायक अदिति सिंह के साथ नगर पालिका को स्मार्ट बनाए जाने और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने के विषय में बैठक की। बैठक में ईवी चार्जिंग सेंटर, सेंसर सोलर लाइट, डिजिटल होर्डिंग, डिजिटल आंगनवाड़ी, नगर क्षेत्र में बस संचालन आदि से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। विशेष सचिव ने निर्देश दिया कि पालिका को स्मार्ट बनाए जाने के लिए सभी कार्य योजनाएं समयबद्ध तरीके से तैयार की जाएं और इसमें संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाए।
आरेडिका में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में जुलाई माह के दौरान महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और महिला सदस्यों ने मिलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे आरेडिका ने एक जिम्मेदार संस्था होने का संदेश दिया। आरेडिका के प्रधान वित्त सलाहकार एवं खेलकूद संघ के अध्यक्ष बी.एल. मीना ने स्पोर्ट्स ग्राउंड में वृक्षारोपण किया। आरपीएफ द्वारा बैरक ग्राउंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाए गए, जबकि अभियांत्रिकी विभाग ने नव-निर्मित तालाबों और सड़कों के किनारों पर वृक्षारोपण किया। महिला कल्याण संगठन की सदस्यों ने ऑफिसर कॉलोनी में पौधे लगाए। आरेडिका के प्रधान मुख्य अभियंता सत्य प्रकाश यादव ने जानकारी दी कि पीपल, नीम, आम, जामुन, अमलताश, गुलमोहर, कचनार, पाकड़ और करंज जैसे 14,000 पौधों और एक लाख बीजों का रोपण पिछले 15 दिनों में किया गया है।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पं. गोपाल शर्मा ने कराया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हाथरस। जनपद के प्रमुख युवा समाजसेवी पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पंडित गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण शुद्ध, संतुलित और जीवनदायिनी बना रह सके। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह एक संवेदनात्मक प्रतीक है — यह पेड़ हम अपनी माँ के नाम लगाते हैं, जो हमें जीवन, संरक्षण और प्रेरणा देती हैं। जिस प्रकार एक माँ अगली पीढ़ी को पोषण और सुरक्षा देती है, उसी प्रकार पेड़ भी प्रकृति को जीवन प्रदान करते हैं।
Read More »श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु डीएम-एसपी ने कांवड़ कैंपों का किया निरीक्षण
हाथरस। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित हतीसा बाईपास से अलीगढ़ सीमा तक प्रशासन द्वारा स्थापित विभिन्न कांवड़ कैंपों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हतीसा बाईपास, हाथरस बाईपास, सासनी, ग्राम पंचायत महमूदपुर, विजाहरी, समामाई रुहल और मंगलायतन में लगाए गए कैंपों का जायज़ा लिया। उन्होंने कैंपों में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन को लेकर सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करें। जिलाधिकारी ने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, यातायात रूट डायवर्जन की स्पष्ट व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचएआई के प्रभारी अधिकारी को आदेश दिया गया कि मार्गों पर रिफ्लेक्टर युक्त स्टिक लगवाई जाएं ताकि यात्रियों और वाहनों के लिए लेन स्पष्ट रहे और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
Read More »एनटीपीसी ऊंचाहार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण
रायबरेली। वन महोत्सव, जिसे “पेड़ों का त्योहार” के रूप में जाना जाता है, को आत्मसात करते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा सामाजिक वानिकी विभाग, रायबरेली (उत्तर प्रदेश सरकार) के सहयोग से अरखा ऐश डाइक के पास संचालित किया गया। एनटीपीसी ने इस वर्ष 45,000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आशुतोष विश्वास, महाप्रबंधक प्रचालन दिलीप कुमार साहू, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रामबिहारी शुक्ला एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता की और पौधारोपण किया।
सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने की हड़ताल
फिरोजाबाद। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का आयोजन किया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों और एलआईसी में निजीकरण और विनिवेश को रोका जाए। बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों का एक इकाई के रूप में विलय किया जाए। कर्मचारी संगठन ने पर्याप्त भर्तियों की मांग की है। आउटसोर्सिंग और अनुबंध नौकरियों पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। नई पेंशन योजना (एनपीएस) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग प्रमुख है। अन्य मांगों में कॉर्पोरेट्स से खराब ऋण की वसूली के लिए कड़े कदम उठाने, बैंक सेवा शुल्क कम करने और जीवन व स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी वापस लेने की मांग शामिल है।
संस्कार विहिन युवा शक्ति देश अखण्ता के लिए घातक: दलवीर सिंह तोमर
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रजक्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष दलवीर सिंह तोमर को बनाए जाने पर महासभा के पदाधिकारियों ने हर्ष प्रकट किया। साथ ही नवागत महासभा के ब्रज प्रदेशाध्यक्ष का शिवम रेस्टारेंट में फूल माला एवं पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष दीपक सौलंकी ने कहा कि महासभा द्वारा एड. दलवीर सिंह तौमर को ब्रजक्षेत्र का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर क्षत्रियों में एक नई उर्जा भरने का कार्य किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष का जिला टीम द्वारा जौशीला स्वागत किया गया। नवनियुक्त ब्रजक्षेत्र प्रदेशाध्यक्ष एड. दलवीर सिंह तोमर ने कहा कि समाज सेवा, देशसेवा में सर्वप्रथम क्षत्रियों का योगदान रहा है। हमारे पूर्वज वीर श्रोमणी महाराणा प्रताप, हिंदू साम्राज्य के वीर शिवाजी महाराज जैसे योद्धाओं की वीरता किसी से छुपी नही है। उन्होने केवल जाति धर्म के लिए नही अपितू सम्पूर्ण देश राष्ट्र के लिए सर्वस्य न्यौछावर कर दिया।
शिक्षण संस्थानों में वृहद स्तर पर हुआ पौधारोपण
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में शासन के आदेशानुसार एक पेड़ माॅ के नाम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
तिलक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण वायु शोध और वन्य जीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं। इस दौरान स्कूल प्रांगण में प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, गोपाल शंकर, गोविंद यादव, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मधुरिमा वशिष्ठ, पूजा शर्मा, पायल मित्तल, प्रतीक्षा शर्मा, अभिषेक शुक्ला, ध्रुव प्रताप सिंह आदि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं सी.एल.जैन महाविद्याल में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वैभव जैन के नेतृत्व में पूर्व सचिव डॉ अनिल यादव, अतुल यादव के अलावा छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किये।
Jansaamna