फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर में स्वामी नगर मोहल्ले के निवासियों ने बिजली की समस्या का विरोध किया। मोहल्ले में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता माधवगंज फीडर पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फीडर का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीओ हरिसिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एसडीओ को अपने साथ जमीन पर बैठा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक बिजली की समस्या का समाधान नहीं होगा, एसडीओ को जाने नहीं दिया जाएगा। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद ही एसडीओ को वहां से जाने दिया गया। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष योगेश ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। एसडीओ हरिसिंह ने बताया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है।
पौधों को अपने बच्चों की तरह सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए: बबीता चैहान
फिरोजाबाद। एक पेड़ मां के नाम आदर्श वाक्य के साथ वृक्षारोपण का महा अभियान जनपद में 41 लाख पौधों का रोपण कर मनाया गया। 16 लाख वन विभाग, 25 लाख पौधे अन्य विभाग द्वारा रोपित किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण के महाअभियान की शुरुआत जनपद के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण भवन दबरई में पौधारोपण कर किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत रूपसपुर में पुनरोद्धार किए गए सिरसा नदी के तटबंधों पर 2200 पेड़ लगाए गए। नोडल अधिकारी ने रपड़ी पर्यटन केंद्र, मटसेना में किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य को देखा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चैहान ने यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि इस अभियान को हमे जन समुदाय से जोड़ना है।
अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर के समीप मदारी गंज स्थित धर्मकांटा के मालिक की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जिले के लालगंज निवासी रणबीर सिंह सिसोदिया का मदारी गंज के पास धर्मकांटा है। सिसोदिया का कहना है कि उनकी भूमि पर कुछ लोग जबरन चार पहिया वाहन बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित नहीं माने। बुधवार को जब सिसोदिया ने फिर से विरोध किया, तो आरोपियों ने गालीगलौज की और अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की।
मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में स्पेशल ट्रेनों का सुरक्षित संचालन, हर पल की निगरानी में जुटा रेलवे प्रशासन
मथुरा। मथुरा और गोवर्धन में आयोजित हो रहे मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा 80 ट्रिप की मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जबकि 70 ट्रिप के लिए ट्रेनों को विस्तारित किया गया है। इन ट्रेनों में करीब 40 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं ताकि हर यात्री को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। हर दिन करीब 80 से 90 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं। मेला कंट्रोल रूम से परिचालन टीम और वाणिज्यिक विभाग, आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर पल-पल की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
कांवड़ यात्रा को लेकर सासनी में तैयारियां तेज, प्रशासन सतर्क
सासनी। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सासनी में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को सतर्क किया है। इसी क्रम में नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने यात्रा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह विश्राम शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां ठहरने, भोजन करने और आराम करने की पूरी व्यवस्था होगी। नगर पंचायत व समाजसेवियों की सहायता से शिविरों में बिजली, पीने का पानी, कुर्सी, गद्दे, चारपाई आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन शिविरों में प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग की सफाई, रोशनी और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारी लगातार कार्यरत हैं।
निजीकरण व पुरानी पेंशन योजना को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
हाथरस। निजीकरण और पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ रोड पर एआईबीईए और यूपीबीईयू के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने पूर्ण हड़ताल कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण, कॉरपोरेट ऋणों में बढ़ती चूक, खातों पर अनावश्यक चार्ज वसूली और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसे मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही, उन्होंने बैंकों में पर्याप्त स्टाफ की भर्ती और बीमा प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी को समाप्त करने की भी मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यतेश गर्ग ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। वहीं, जी.के. शर्मा ने कहा कि यह केवल बैंक कर्मचारियों की नहीं, बल्कि हर विभाग के कर्मचारियों की लड़ाई है।
विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
हाथरस। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्यापीठ इंटर कॉलेज में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रियंका और प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को यह शपथ दिलाई गई कि वे लगाए गए पौधों की कम से कम एक वर्ष तक देखभाल करेंगे। छात्र-छात्राओं ने “वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। शिक्षकों ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति के सबसे बड़े उपकारक हैं, जो हमें छाया और प्राणवायु देते हैं। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, प्रियंका, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जनशिकायतों के निस्तारण में हाथरस पुलिस बनी प्रदेश में नंबर 1
हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “आईजीआरएस जनसुनवाई-समाधान पोर्टल” पर जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद हाथरस की पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिमाह जनपदवार समीक्षा के आधार पर यह रैंकिंग जारी की जाती है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि सभी शिकायतों का घटनास्थल पर जाकर समाधान किया जाए। जून माह में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन, पीजी संदर्भ, ऑनलाइन शिकायतें आदि का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की गई।
Read More »आईटीडी कम्पनी की लापरवाही से युवक की हुई मौत, कांग्रेसियों ने मृतक परिवार को दिलाई सहायता राशि
ऊंचाहार, रायबरेली। विधानसभा ऊँचाहार के जगतपुर क्षेत्र के पूरे सेमान सिंह निवासी लाला कुमार सविता के पुत्र शिवा की मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंगा एक्सप्रेसवे की कार्यदाई संस्था आईटीडी की लापरवाही से युवक की मौत हुई है, इसके बावजूद आईटीडी कम्पनी के अधिकारी मृतक के परिजनों से दूरी बना रहे थे और घटना के दो दिन बाद तक मृतक के परिवार की कोई मदद नहीं की थी। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने तुरंत पीड़ित परिवार की ओर मदद का हांथ बढ़ाया।
परिजनों से घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा की।
स्कूलों में चलने वाले वाहनों पर नजर रखेगा व्यापार मंडल
फिरोजाबाद। नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों में विधिवत कक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने ले जाने में लगे वाहनों पर अब व्यापार मंडल नजर रखेगा। जर्जर वाहनों के द्वारा बच्चों को लाने ले जाने का काम किए जाने के चलते उनके जीवन के साथ खिलवाड़ होता है। जर्जर वाहनों में बच्चों को न ले जाने के लिए वह जागरूक भी करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल और एआरटीओ एससी यादव के बीच कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें एआरटीओ ने कहा कि व्यापार मंडल की हर क्षेत्र में कहीं न कहीं संलिप्तता होती है।
Jansaamna