Saturday, June 14, 2025
Breaking News

काव्योत्सव में बिखरे कविता के विभिन्न रंग

कानपुर। मां सरस्वती देवी स्मृति साहित्य संस्थान, कानपुर द्वारा शास्त्री नगर में आयोजित काव्योत्सव में कविता के विविध रंगों की छटा बिखरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने की, जबकि संचालन राजेश सिंह द्वारा किया गया। काव्योत्सव की शुरुआत कवि राजेन्द्र अवस्थी की सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात कवयित्री अनीता पाल ने अपनी रचना “स्वयं से कभी पुरुषार्थ को आंका नहीं करते, मैदाने जंग में रण छोड़ कर भागा नहीं करते” प्रस्तुत कर श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की। कवि राजेश सिंह की रचना “आओ साधना करें, आओ साधना करें, देश प्रेम की साधना करें” को भी श्रोताओं ने खूब पसंद किया।

Read More »

शहर के चार क्षेत्रों में सोलर बेस्ड आर.ओ. वाटर प्लांट्स का सदर विधायक ने किया लोकार्पण

रायबरेली। शहर के रतापुर, मलिकमऊ, गोरा बाजार और राजकीय कॉलोनी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए सोलर बेस्ड आर.ओ. वाटर प्लांट्स का लोकार्पण सदर विधायक अदिति सिंह ने किया। इन चारों क्षेत्रों में प्लांट्स का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक आर.ओ. प्लांट की लागत ₹12,50,000 (बारह लाख पचास हजार रुपये) है। यह संयंत्र सौर ऊर्जा पर आधारित हैं, जिससे इनका संचालन पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा की दृष्टि से कुशल रहेगा। इन संयंत्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को अब स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल आसानी से मिल सकेगा। लोकार्पण समारोह में विधायक अदिति सिंह ने कहा कि “पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।

Read More »

महाराष्ट्र चुनाव में बड़ी गड़बड़ी के आरोप: राहुल ने उठाए सवाल, कहा आयोग जारी करे मतदाता सूची

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। नवंबर 2024 के महाराष्ट्र चुनावों में “मैच फिक्सिंग” के राहुल गांधी के नए दावों का खंडन करते हुए, चुनाव आयोग ने इस साल अप्रैल में जारी किए गए एक दस्तावेज़ को फिर से जारी किया है और कहा है कि कांग्रेस सांसद के आरोप “पूरी तरह से बेतुके” हैं। पलटवार करते हुए, श्री गांधी ने कहा कि चुनाव निकाय ने “बिना हस्ताक्षर वाले, टालमटोल वाले नोट” जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर सवालों का जवाब देने का कोई तरीका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उसे उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए और मतदान के दिन शाम 5 बजे के बाद महाराष्ट्र के बूथों से सीसीटीवी फुटेज भी जारी करनी चाहिए। शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस के लिए एक लेख में, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संचालन के तरीके पर नए सवाल उठाए।

Read More »

भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 9 जून से 21 जून तक चलेगा देशव्यापी अभियान

फिरोजाबाद। सिरसागंज विधानसभा की पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान नरसिंह ग्लोबल एकेडमी पर विकसित भारत का अमृत काल के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल विषयांतर्गत अभियान टोली के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ अभियान से संबंधित सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियान को सही व सुचारू रूप से चलाने हेतु योजना बनाई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 10 व 11 जून को जिला केंद्र पर प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। जिसमें अतिथि प्रदेश संगठन द्वारा तय किया जाएगा। जिला केंद्र पर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया जाएगा। प्रोफेशनल मीट या प्रबुद्ध समागम का आयोजन जिला में एक स्थान पर किया जाएगा। मंडल स्तर पर 12 से 14 जून तक विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां विषयांतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाना है।

Read More »

शांतिपूर्ण तरीके से हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

फिरोजाबाद। बकरीद के त्यौहार को लेकर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद के त्यौहार को लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई थी। शनिवार सुबह से ही गांधी पार्क, ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए थे। ईदगाह में 7ः15 बजे मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी ने नमाज अदा कराई। मुफ्ती तनवीर ने सभी को बुराई छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की नसीहत दी और प्यार, मोहब्बत, अमन-चौन और ’मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की।

Read More »

स्व. तुलसीराम वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम परिसर में शरबत वितरण व शपथ ग्रहण समारोह

कानपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ (4845) के तत्वावधान में यूनियन के संस्थापक स्व. तुलसीराम वाल्मीकि की जयंती समारोह नगर निगम परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शरबत वितरण किया गया और केक काटकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री अश्विनी कुमार और वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्वारा स्व. तुलसीराम वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डबलू वाल्मीकि ने किया, जबकि अध्यक्षता ब्रज लाल भारती ने की। समारोह के दौरान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संघ के सलाहकार देव कबीर ने उपस्थित लोगों को स्व. तुलसीराम वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Read More »

कंकाली मंदिर में चोरों ने किया हजारों पर हाथ साफ

हाथरस। बीती रात आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के निकट स्थित प्रसिद्ध मां कंकाली मंदिर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर मंदिर से हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तो चोरी की घटना सामने आई। मंदिर पुजारी ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार रात उन्होंने मंदिर के कपाट बंद कर ताला लगाकर विश्राम किया था। रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता की मूर्ति से मुकुट, छत्र और दानपेटी चोरी कर ली। सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर के आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

Read More »

छपरा एक्सप्रेस में मिला अधेड़ यात्री का शव

हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उस समय खलबली मच गई जब मथुरा से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर रुकी, यात्रियों ने शव देखकर जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। देखने से वह भिखारी प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जीआरपी हाथरस सिटी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है और ट्रेन के यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Read More »

भीषण गर्मी में राधे सेवा समिति ने शरबत किया वितरित

कानपुर। राधे सेवा समिति के तत्वाधान में भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बर्रा बाईपास चौराहे पर हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में राह चलते लोगों ने राहत की सांस ली और गर्मी से कुछ पल की राहत पाकर उनके चेहरे खिल उठे। समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने जानकारी दी कि राधे सेवा समिति विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय है और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करती आ रही है। उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य निर्धन, निर्बल और असहाय समाज के लोगों का उत्थान करना है।

Read More »

उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन बर्रा स्थित श्री राम अकादमी में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार त्रिपाठी, अमर सिंह चौहान, अजय शुक्ला, पार्षद अखिलेश बाजपेई तथा पार्षद अभय शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया। श्री राम अकादमी के निदेशक राम जी शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर तैयारी, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के चलते श्री राम अकादमी आज भारत की अग्रणी प्रशिक्षण संस्थानों में से एक बन चुकी है। कार्यक्रम में लगभग 84 चयनित छात्र-छात्राओं को मैडल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री शुक्ला ने मंच से कहा, “हमारी एकेडमी व्यापार नहीं करती, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती है।

Read More »