रीवा, मप्रः जन सामना ब्यूरो। नरेन्द्र मोदी मोर्चा एक राष्ट्रीय संगठन है, जो कि पूरे भारत वर्ष में मोदी जी की विचारधारा ब उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी नीतियों को फैलाने का कार्य कर रहा है, संगठन का विस्तार करते हुए, मध्यप्रदेश प्रदेश मे नरेन्द्र मोदी मोर्चा का गठन किया गया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजीव रंजन द्वारा व मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रभारी माधवेन्द्र राय के द्वारा शैलेन्द्र शुक्ला को मध्यप्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
बताते चलें कि भारतवर्ष मे नरेन्द्र मोदी मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं व केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शैलेन्द्र शुक्ल के आने पर नरेन्द्र मोदी मोर्चा को मध्यप्रदेश में बहुत मजबूती मिलेगी। बताया गया कि मध्यप्रदेश प्रदेश में नरेन्द्र मोदी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा व राष्ट्रीय सेवा में पूर्ण योगदान दिया जायेगा।
Jansaamna
नगर निकाय व नगर पालिका ई-टेण्डरिंग की कार्यवाही करे पूरी: डीएम
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूसरे के घर खाना खाने गए फौजी की पिस्टल से मजाक मजाक में गोली चल गई और गोली उस परिवार की बालिका के लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। फौजी मौके से फरार हो गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सादाबाद की सिंह कॉलोनी के रहने वाले सतीस यादव पहले फौजी बच्चू सिंह के मकान में किराए पर रहते थे जिससे दोनों परिवारों में आपस में काफी घुल मिल गए थे। बाद में सतीस यादव सिंह कॉलोनी में रहने आ गए।बच्चू सिंह फौजी की पत्नी मायके गई हुई थी तो गिरीश ने फौजी को घर पर खाने के लिए बुलाया फौजी जब खाने पर आया तो नशे में था और पिस्टल साथ लाया था। परिजनों की मानें तो वो बार बार पिस्टल तान रहा था और मजाक मजाक में गिरीश की पत्नी को डरा रहा था तभी गोली चल गई और बीच में गिरीश की 11 साल की बेटी आ गई जिसके गोली लग गई। गोली लगते ही बालिका तड़फने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है उधर गोली कांड के बाद फौजी फरार हो गया।