Monday, July 1, 2024
Breaking News

राम भव्य मंदिर में लौटें है, अबकी बार 400 पार: नरेन्द्र मोदी

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का अपना वादा दोहराया। इस बार उन्होंने कोई आंकड़ा पेश करने से परहेज किया लेकिन दावा किया कि उनके तीसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा-यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी का उनके दूसरे कार्यकाल में संसद में उनका यह आखिरी भाषण था।
मोदी ने तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदम्बरम का हवाला देते हुए कहा, 2014 में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। आज, भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फिर भी वे (कांग्रेस) मौन .. हैं। कांग्रेस ने एक सपना देखा कि भारत 30 वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा। हम देश को इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करने देंगे। यह मोदी की गारंटी है कि हमारे तीसरे कार्यकाल में, भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगी। मोदी ने कहा, तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरे स्थान पर ले जाने के उनकी सरकार के वादे से विपक्ष को खुश होना चाहिए, क्योंकि वे 11वें स्थान से खुश थे। 2014 में उन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि 2044 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यही उनका दृष्टिकोण था।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। मोदी ने 2014-15 के लिए अंतरिम बजट पेश करने वाले तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का हवाला देते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव प्राप्त हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में करीब साठ वक्ताओं ने हिस्सा लिया. बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 9 फरवरी को समाप्त होगा।
भाजपा ने विश्वास जताया है कि नरेंद्र मोदी सरकार भारी जनादेश के साथ लगातार तीसरी बार वापस आएगी।

Read More »

अब कराना होगा किरायेदारों का पंजीकरण

मथुराः जन सामना संवाददाता। अपराधों में कमी लाने और अपराधियों पर लगाम लगने के लिए पुलिस जनता के साथ मिल कर काम करेगी। इसके लिए लोगों को कुछ सुझाव दिये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र एवं शहर को बेहतर माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कमियों को खोज कर दूर किया जाएगा। यह एक सुधारात्मक कदम है जो निरंतर चलता रहता है। शहरवासियों को भी इसमें सहयोगी बनकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। वहीं पुलिस भी बेहतर सुरक्षा के लिए और अच्छे प्रयास करेगी ताकि शहर एवं क्षेत्र में शांति रहे। शहर में लगातार कई चोरी की वारदातों के बाद सोमवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय कोसीकलां थाना पर निरीक्षण को पहुंचे थे। यहां उन्होंने देशवासियों से विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने शहर में चोरी की वारदातों को लेकर सवाल उठाया।

Read More »

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये टीम ने रावतपुर व कल्याणपुर चौराहा का निरीक्षण

कानपुर। सुगम एवं सुचारु यातायात प्रबन्धन हेतु गठित उच्च स्तरीय संचालन समिति की टीम ने मॉडल चौराहा के रूप में विकसित किए जाने, जाम की समस्या के निराकरण हेतु रेव मोती चौराहा, रावतपुर चौराहा व कल्याणपुर चौराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्टम) ऋतु प्रिया, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर शिखर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत, जोनल अधिकारी-06 राकेश कुमार सहित केस्को, यातायात पुलिस, पी0 डब्लू0 डी0 व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

श्रद्धांजलि सभा में जरूरतमंदों के बीच बांटी शाल

दीप नारायण यादवः चकिया, चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के मूसाखांड़ गांव में प्रधान पति एवं पेशे से चिकित्सक व संजीवनी हॉस्पिटल चहनिया के संचालक डॉ विनोद सिंह यादव ने अपने पिता स्मृति शेष राममूरत सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गांव तथा आसपास के लगभग 350 जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी शाल का वितरण किया।
बता दें कि उनके पिता की मृत्यु विगत दिनों पहले हो गई थी जिसके बाद उन्होंने बगैर कर्मकांड किए अपने पिता के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर जरूरतमंदों को अंगवस्त्र प्रदान कर क्षेत्र में एक नई परंपरा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेरहवीं करने के नाम पर बहुत से लोग कर्ज में डूब जाते
हैं और उन्हें उबरने में समय लगता है। अगर लोगों के पास पर्याप्त धन संपदा हो तो उन्हें जरूरतमंदों के बीच जाना चाहिए और उन्हें आवश्यक वस्तुएं बांटनी चाहिए, जिससे आम लोगों का भला हो सके।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कई लोगों ने इस तरह के आयोजनों को लेकर खुलकर बात की और इसका जबरदस्त समर्थन भी किया।

Read More »

शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला का किया आयोजन

लखनऊ। अमीनाबाद स्थित महिला महाविद्यालय के तत्त्वावधान में नक्षत्र फाउण्डेशन द्वारा “विषय की अवधारणात्मक समझ: नई शिक्षा नीति के विशेष संदर्भ में” विषयक शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला की चौदहवीं प्रस्तुति का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में ’डॉ शान ए फातिमा’, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, अभियांत्रिकी एवं तकनीति संकाय ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं डा ममता शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अवसर पर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या निशा गुप्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ कविता श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय ने भी उक्त विषय पर विचार व्यक्त किये।

Read More »

अपने-अपने ‘भारत रत्न’

भारत रत्न पुरस्कार की चयन पद्धति क्या हो, निर्णय की प्रणाली क्या हो, इसमें कौन-कौन से लोग शामिल होने चाहिए? अभी इस पर बात नहीं हो रही है। अब तक जिन हस्तियों को भारत रत्न मिल चुका है। हम उनकी प्रतिष्ठा पर सवाल नहीं उठाते। लेकिन एक प्रश्न जरूर है कि माँ भारती के वो लाडले आखिर हर बार क्यों छूट जाते है जिनको देश की जनता दिल से भारत रत्न मानती है। हमारे देश में कलंकितों और घोटालेबाजों को भी खैरात की तरह सम्मान बांटे जाने का इतिहास है। ऐसे में सवाल लाजिम है कि क्या इसमें भी प्रलोभन चलते हैं और लाबिंग होती है? अपना सर्वस्व न्यौछावर करके देश की आजादी के लिए के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ जाने वाले अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव को ‘भारत रत्न’ क्यों नहीं दिया जाना चाहिए? क्या भारत रत्न जैसे सम्मान भी अब सरकारी हो गए हैं? जब सत्ता में एक पार्टी रहती है, तो वो अपने लोगों को सम्मानित करती है और जब दूसरी आती है, तो वो अपनों को इस सम्मान के लिए चुनती है। जिसकी भी सरकार होती है वो अपने लाभ-हानि के हिसाब से अपने-अपने भारत रत्न प्रदान करती है। इस पुरस्कार को लेकर संसद में एक कानून बनाकर एक दिशा-निर्देश तय किए जाने की आवश्यकता है जिसमें सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के निर्णय के अलावा विपक्षी पार्टियों और गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारियों को शामिल किया जाना चाहिए। तभी इस सर्वाेच्च सम्मान की प्रतिष्ठा शिखर पर रहेगी। -डॉ. सत्यवान सौरभ
भारत की जिन विभूतियों ने अपनी ज़िन्दगी में ‘भारत रत्न’ के पैदा होने से पहले ऐसा रुतबा हासिल कर लिया हो तो क्या उन नामों को इस सम्मान से परे रखा जाना चाहिए? आप पूछेंगे कि यह सवाल क्यों किया जा रहा है? यह सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि भारत रत्न के मामले में कुछ ऐसी गलतियां हुई हैं जिसके बाद यह सवाल ‘भारत रत्न’ की हर घोषणा के साथ ज़िन्दा हो जाता है। देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने वालों को शहीद का दर्जा देने में मुश्किलों का पहाड़ खड़ा करें और जब अपनी ही सरकार में सरकार के शीर्ष नेता को भारत रत्न मिले तो हज़ारों प्रश्न स्वयं पैदा हो जाते है।

Read More »

गांव में निकला विशालकाय अजगर, लोगों में दहशत

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव में नहर के पास अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने अजगर को देखा तब लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों का कहना है कि गांव में कई बार अजगर निकल चुका है,सूचना के बावजूद वन विभाग सक्रिय नहीं हुआ। वहीं यह मानना है कि बदलते मौसम में धूप सेंकने के लिए अजगर बाहर आया होगा परंतु बार बार गांव में अजगर दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं।
प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट व ग्रामीण सौरभ सिंह ने बताया कि कई दिनों से गांव के पास अजगर दिखाई दे रहा है, इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा गया है। साथ ही गांव वालों को सावधान रहने के लिये लगातार बताया जा रहा है।
गौरतलब यह है कि गांव में अजगर मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है, कई दिनों पहले भी गांव विशाल अजगर निकला था और आज फिर एक विशाल अजगर दिखाई दिया।

Read More »

फिरोजाबाद क्लब में साहित्यिकारों, समाजसेवियों व समाज की विविध प्रतिभाएं हुई सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्रुत सेवा निधि न्यास का अठारहवां अक्षराभिषेकोत्सव कार्यक्रम फिरोजाबाद क्लब में सम्पन्न हुआ। जिसमें अक्षर साधक साहित्यिकारों, समाजसेवियों व समाज की विविध प्रतिभाओं को संस्था द्वारा मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। न्यास के महामंत्री अमित कुमार जैन ने न्यास की स्थापना के उद्देश्य तथा वर्तमान प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत दिव्यांशी जैन, अदिती जैन तथा शिवम अग्रवाल को सी.ए. की परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण करने हेतु सम्मानित किया गया। साहित्य साधना सम्मान के अंतर्गत महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज की पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. तुलसी देवी की पुस्तक संस्कृति के आध्यात्मिक सूत्र तथा नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष स्व. चंद्रवीर जैन की पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक लेखकों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अशोक कुमार जैन लाले भैया को उनकी सामाजिक सेवा तथा साधना हेतु ग्यारह हजार रुपए का संयम साधना सम्मान प्रदान किया गया। इस राशि को उन्होने अपनी ओर से ग्यारह सौ रुपए जोड़कर पुनः न्यास को वापस कर दिया। न्यामती देवी जैन आरोग्य भारती सम्मान प्राप्त करने हेतु अजमेर, राजस्थान से पधारे डॉ. आर. के. गोखरू ने हृदय रोग के लक्षण, सावधानियां तथा उपचार आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

Read More »

टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में राहुल इलेवन, कैफेटेरिया इलेवन और आरती इलेवन ने जीते मैंच

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रविवार को गांधी पार्क मैदान पर चल रहें टी-10 टेनिस क्रिकेट का शुभारम्भ युवा उद्योगपति किशोर अग्रवाल बंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें राहुल इलेवन, कैफेटेरिया इलेवन और आरती इलेवन की टीम विजयी रही।
टूर्नामेंट में पहला मैंच नगर निगम फिरोजाबाद एवं राहुल इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें नगर निगम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नगर निगम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए निशांत खरे 32, पावन शर्मा ने नाबाद 23, अतुल यादव ने नाबाद 17 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। राहुल इलेवन ने यह मैंच छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी उमेश तुली एवं रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से अतुल यादव को प्रदान किया।

Read More »

स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा कागज के नाव के समान है, जो अकेले ही तैरती है-निर्भय सागर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प. पू. वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज एवं मुनि अमित सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन मन्दिर नसिया जी में निर्भमसागर दिगम्बर जैन पाठशाला परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त पाठशालाओं का परीक्षाफल एवं पुस्तकालय वितरण का आयोजन किया गया।
आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा कि जो पाठशाला पढ़ता है, वह भगवान, मुनि, आर्यिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बडे-बडे अधिकारी बनते हैं। एक बेटा अपने पिता की उम्मीद, मां का स्वप्न होता है। स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा कागज के नाव के समान है, जो अकेले ही तैरती है, विदेशी शिक्षा पत्थर की नाव के समान है जो खुद भी डूबती है और दूसरो को भी डुबो देती है। जो पाठशाला में शिक्षा मिलती है वो लकड़ी की नाव के समान है, जो स्वयं भी तैरती है और दूसरो को भी तैरा देती है। पाठशाला, भक्त और भगवान को मिलाने का एक कुल है। पाठशाला एक बच्चों के लिए आदर्श क्लव है।

Read More »