Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब कराना होगा किरायेदारों का पंजीकरण

अब कराना होगा किरायेदारों का पंजीकरण

मथुराः जन सामना संवाददाता। अपराधों में कमी लाने और अपराधियों पर लगाम लगने के लिए पुलिस जनता के साथ मिल कर काम करेगी। इसके लिए लोगों को कुछ सुझाव दिये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र एवं शहर को बेहतर माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कमियों को खोज कर दूर किया जाएगा। यह एक सुधारात्मक कदम है जो निरंतर चलता रहता है। शहरवासियों को भी इसमें सहयोगी बनकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। वहीं पुलिस भी बेहतर सुरक्षा के लिए और अच्छे प्रयास करेगी ताकि शहर एवं क्षेत्र में शांति रहे। शहर में लगातार कई चोरी की वारदातों के बाद सोमवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय कोसीकलां थाना पर निरीक्षण को पहुंचे थे। यहां उन्होंने देशवासियों से विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने शहर में चोरी की वारदातों को लेकर सवाल उठाया। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी सुझाव दिए। जिस पर उन्होंने पूरे सहयोग का भरोसा दिया।
एसएसपी ने कबाड़ का काम करने वालों एवं किरायेदारों का पंजीयन कराने के लिए कहा। कहा इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित हो जाएगा। कि अपराधी किस्म का व्यक्ति तो किरायेदारों की आड़ में नहीं रह रहा है। उन्होंने चोरी के मामले पर भी तेजी से परिणाम सामने आने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने थाना का भी निरीक्षण कर कहा कि जो भी कमियां मिली है। उनमें सुधार के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
इस दौरान चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन बीपी रूहेला, फैली प्रधान, व्यापारी नेता अंकित मालविया, मनीष अग्रवाल, संजय बठैनियां, अशोक बठैनियां, ललित कुमार एडवोकेट, सुनील पांडेय, हरिओम गुप्ता, सत्यवीर सांगवान, महेश पाल, राहुल शर्मा, सतीश वाल्मीकि आदि अनेक लोग मौजूद रहे।