महिला के पति ने भाईयों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में विवाहिता को जेठ उसके परिजनों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल के पति ने थाने में तहरीर देने के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।
थाना जसराना के गांव उस्मानपुर निवासी 25 वर्षीय रूबी पत्नी हरेन्द्र अपने घर पर अकेली रहती थी। उसका पति दिल्ली में काम करता था, दो दिन पूर्व उसका पति घर पर आया हुआ था। जहाॅ किसी बात को लेकर रूबी उसके जेठ-जिठानी से कहासुनी के दौरान मारपीट को गयी। मारपीट के दौरान रूबी गम्भीर रूप से घायल होने से अचेत हो गयी। जिसको उसका पति थाने में तहरीर देने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया।
Read More »