Monday, October 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट से पूर्व सचिव को किया जा चुका है निष्कासित-संजय दत्त

खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट से पूर्व सचिव को किया जा चुका है निष्कासित-संजय दत्त

फिरोजाबाद। पूर्व सचिव धीरज अग्रवाल द्वारा खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर विभिन्न आरोप लगाए जाने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियो ंने खाटू श्याम मंदिर परिसर पर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखकर उनके सभी आरोप को निराधार बताया।
खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष संजय दत्त डॉलर, उपाध्यक्ष आशीष नागर, कोषाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने कहा कि पूर्व सचिव धीरज अग्रवाल द्वारा विभिन्न फेस बुक पेजों एवं ग्रुपों पर निरंतर न्यास विरोधी गतिवधियां एवं पदाधिकारियों पर निराधार, गंभीर आरोप लगाए गए है। जिससे न्यास और पदाधिकारियों की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सचिव धीरज अग्रवाल को संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल की सहमति पर दो अक्टूबर को बैठक में निष्कासित किया जा चुका है। उनके द्वारा जो भी आरोप लगाए गए, वह सभी निराधार है। साथ ही कहा कि विगत दो वर्षो से न्यास के सभी दस्तावेज की मूल प्रतियॉ पूर्व सचिव के पास है। कई बार मांगे जाने पर कार्यालय पर उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस संबंध में न्यास के सरंक्षकों एव पदाधिकारियों ने तीन अक्टूबर को एसएसपी को एक पत्र सौंपा है। जिसमें जांच कराकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है। वार्ता के दौरान रीतेश मित्तल, संजय गुप्ता, आनंद अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, अजय भटेले, अंशुल शर्मा, संजद दत्त बंसल डॉलर, आशीष कुमार नागर, अचल मित्तल, गोपाल उपाध्याय, अनिमेश त्रिपाठी, रूपेश शर्मा, नितिन चतुवेदी, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।