Tuesday, October 8, 2024
Breaking News

भगवान परशुराम की जयंती पर हुई पूजा

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। नगर स्थित सीएचसी गेट पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई, इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। सीएचसी गेट पर ब्राहमण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माला चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैलाश शंकर तिवारी ने सप्तर्षि भगवान परशुराम व लक्ष्मण के बीच हुए वाक युध्द की भी चर्चा की। जब सीता स्वयंवर के दौरान शिव धनुष तोड़ने के उपरांत लक्ष्मण व परशुराम के बीच वाकयुध्द हुआ। इस दौरान लक्ष्मण ने कहा था कि “इहाँ कुम्हड़ बतिया कोऊ नाही, जे तर्जनी देख मर जांहि’ इसका जिक्र तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस में भी किया गया है।इस मौके पर मनमाना मिश्रा, रोहित पांडे, अनिल पाण्डे, आलोक उपाध्याय, बबलू मिश्रा, ऋषिकेश मिश्रा, पंकज तिवारी, सत्येंद्र पांडे, अनुज पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

 

Read More »

पूर्व विधायक की बहन पूनम सिंह ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर किए विभिन्न आयोजन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।कमला फाउंडेशन अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह ने अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर आज दिनांक 4 मई 2022 को गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इसके बाद 9 बजे सुपर मार्केट में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में उमड़े जनसैलाब ने स्व. कमला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही प्रसाद ग्रहण कर कमला फाउंडेशन अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया। कमला सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच में जाकर फल वितरण किया। इस दौरान जिला अस्पताल सीएमएस नीता साहू डॉक्टर अल्ताफ डॉ. बीरबल, डॉक्टर सलीम मौजूद रहे। मरीजों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर पूनम सिंह से अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। जिसमें एक मरीज ने अपनी बीमार बच्ची के लिए खून की गुहार लगाई। फाउंडेशन अध्यक्ष ने सीएमएस से मिलकर बीमार बच्ची को ब्लड दिलवाने को कहा। कमला सिंह यहीं नहीं रुकी उन्होंने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर महिला सीएमएस रेनू चौधरी से अस्पताल का हाल पूछा वो एडमिट मरीजों से मुलाकात की साथ ही फल वितरण भी करवाया। इस दौरान ममता सिंह, संजय शुक्ला, कमल सिंह चौहान, दीपू सिंह, विशाल सिंह, विकास जायसवाल, गोपाल एडवोकेट, संदीप कुमार मिश्रा, सुमित सिंह, अमीन पठान व फाउंडेशन के दर्जनों कार्यकर्ता
मौजूद रहे।

Read More »

सुधर नहीं रहे सरकारी डॉक्टर: सलोन सीएचसी से लापरवाही का वीडियो वायरल

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक घायल महिला जिसके खुद के सर पर पट्टी बंधी हुई है और शरीर पर काफी चोटें आई है। घायल महिला के साथ उसका लगभग 3 साल का एक बच्चा है, साथ में उसका पति जो कि अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर फ़र्स पर लेटा हुआ है। मरीज इलाज के लिए तड़प रहा है और चारों तरफ से कुछ भीड़ सी इकट्ठा है। वायरल वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन का बताया जा रहा है।

Read More »

एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रोहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्यरत एम्बुलेंस चालक व ईएमटी की सजगता से एम्बुलेंस में सकुशल प्रसव कराया गया, जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।बताते चलें कि रायबरेली जनपद के रोहनियां सीएचसी केंद्र एंबुलेंस में मौजूद टीम की सजगता कार्य में निपुणता उस समय काम आई जब क्षेत्र के खीली रोहनियां गाँव निवासी गोविंद की पत्नी पूजा देवी को बुधवार को सुबह बच्चे के प्रसव हेतु पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद स्वजनों की 108 पर दी गई सूचना पर एम्बुलेंस(UP 32 BG 9829) लेकर चालक रामगोपाल व ईएमटी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रसव पीड़िता को लेकर वो सीएचसी आ रहे थे तभी ग्राम सभा रोहनियां के निकट सुबह करीब 6:40 पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। तभी चालक रामगोपाल , ईएमटी शिवम श्रीवास्तव व आशा बहु ज्ञानवती ने सजगता दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही पीड़िता का सकुशल प्रसव कराया। महिला ने इस दौरान बेटे को जन्म दिया। उसके बाद स्वस्थ अवस्था में जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर सीएचसी अधीक्षक एम. के. शर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पीड़िता के बेहतर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया है।

Read More »

{जोधपुर दंगा विशेष}सांप्रदायिकता एक राजनीतिक हथियार बनी हुई है:-सत्यवान ‘सौरभ’

रोजमर्रा की भाषा में, ‘सांप्रदायिकता’ शब्द धार्मिक पहचान की रूढ़िवादिता को दर्शाता है। ये अपने आप में एक ऐसा रवैया है जो अपने ही समूह को एकमात्र वैध या योग्य समूह के रूप में देखता है, अन्य समूहों को निम्न, नाजायज और विरोध के रूप में देखता है। इस प्रकार सांप्रदायिकता धर्म से जुड़ी एक आक्रामक राजनीतिक विचारधारा है। सांप्रदायिकता भारत में एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह तनाव और हिंसा का एक स्रोत रहा है। सांप्रदायिकता एक ऐसी राजनीति को संदर्भित करती है जो एक समुदाय को दूसरे समुदाय के शत्रुतापूर्ण विरोध में एक धार्मिक पहचान के इर्द-गिर्द एकजुट करने का प्रयास करती है। भारत में स्वतंत्रता पूर्व के समय से सांप्रदायिक दंगों का इतिहास रहा है, अक्सर औपनिवेशिक शासकों द्वारा अपनाई गई फूट डालो और राज करो की नीति के परिणामस्वरूप। लेकिन उपनिवेशवाद ने अंतर-सामुदायिक संघर्षों का आविष्कार नहीं किया और निश्चित रूप से इसे स्वतंत्रता के बाद के दंगों और हत्याओं के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।भारत में सांप्रदायिकता एक राजनीतिक हथियार बनी हुई है; राजनेताओं ने भारत में गंभीर सांप्रदायिक स्थिति पैदा करने में खलनायक की भूमिका निभाई है।

Read More »

पालिका ने मस्जिदों के सामने सजाई रंगोली

शिकोहाबाद। ईद उल फितर के मौके पर नगर पालिका द्वारा नगर में साफ-सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था की। पालिका द्वारा नगर में स्थित विभिन्न मस्जिदों के बाहर साफ सफाई के साथ रंगोली सजाई। इसके साथ ही चूना डलवाया और पानी का छिड़काव भी कराया। रंगोली सजाने का कार्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में किया गया।

Read More »

एडीएम ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण कर प्रभुजनों को खिलाया खाना

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति के अपना घर आश्रम पर मंगलवार को एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने पहुंच निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओ को देखकर सराहा। इस दौरान अपने बेटे के जन्मदिवस पर प्रभुजनों को भोजन कराया। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम पर एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने अनिल लहरी के साथ आश्रम में प्रभुजनों के रहने की व्यवस्था को देखते हुए कमरों का निरीक्षण किया।

Read More »

सुहागनगरी में हर्षोल्लास से मनी भगवान परशुराम जयंती

हवन पूजन कर की आरती, बांटा प्रसाद, लगाये जयकारें
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भगवान परशुराम की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें परशुराम शिविर और भगवान परशुराम पार्क में लोगों ने पहुंच हवन पूजन कर आरती की। लोगों द्वारा भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय तथा परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मनोज भटेले द्वारा रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर पर भगवान महर्षि परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, आरती करके उनका भोग लगाया। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित राकेश राजौरिया द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक रविन्द्र लाल तिवारी, महेश शर्मा, दीपू शर्मा, जेपी शर्मा, भारत तिवारी, शीलू पाठक, संदीप पचौरी, सिद्धार्थ नागर, प्रतीक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
वहीं मंगलवार को अक्षय तृतीय पर नगर विधायक मनीष असीजा भी सुहाग नगर स्थित परशुराम पार्क पहुंचे। जहां नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चरणो में नमन किया। वहीं ब्राह्मण समाज के कई लोगों द्वारा भगवान परशुराम पार्क में परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा की सफाई के अलावा हवन-पूजन कर प्रसाद बांटा। वहीं जन कल्याण विकास समिति के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती, सोनेश चक, पवन चक्रवर्ती, दीपक गुप्ता, योगेश चक, मुकेश गुप्ता आदि लोग आदि मोजुद रहे।

Read More »

सीएल जैन में नगर विधायक ने छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन व टेबलेट

फिरोजाबाद। मंगलवार को सीएल जैन डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने ग्रेजुएशन कर रहे 205 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व पोस्ट ग्रेजुएशन के 44 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किये। इस दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमल जैन, सचिव प्रवीन भटनागर, पूर्व सचिब अनिल यादव, प्राचार्या उषा सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, नायाब तहसीलदार रवि सोनकर, लेखपाल राधेश्याम, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

ईदगाह में चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई ईद उल फितर की नमाज

देश में अमन चौन के लिए उठे हजारों हाथ, एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
फिरोजाबाद। मंगलवार को प्रशासन की चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच ईद उल फितर की नमाज सम्पन्न हुई। मुस्लिम भाईयों ने खुदा की इबादत में शीश झुकाया। और देश में अमन चौन कायम रखने के लिए खुदा से प्रार्थना की। वहीं एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।मंगलवार को सुबह से ही ईद उल फितर की नमाज को सम्पन्न कराने के जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रातः 7.30 बजे ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाकर देश में अमन चौन की कामना की। वहीं ईदगाह में नमाज मौलाना शफी कासमी ने अदा कराई। वहीं शाही मस्जिद, आयशा मस्जिद, जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस्लामिक सेंटर ने पहले ही एडवाइजरी जारी करते हुए ईद उल फितर का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की थी।

Read More »