Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1290)

Jan Saamna Office

मुख्यमंत्री ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे जयललिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आज जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा के नाम से लोकप्रिय सुश्री जयललिता जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर तमिलनाडु के गांव, गरीब, महिलाओं एवं किसानों की भलायी के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक सफल राजनीतिज्ञ के रूप में सुश्री जयललिता ने तमिलनाडु के जन जीवन पर जो छाप छोड़ी है उसकी भरपायी कर पाना कठिन है। सुश्री जयललिता के निधन से तमिलनाडु की जनता ने जन-कल्याणकारी नेता खो दिया है।

Read More »

आज राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार ने आज गहरे दुःख के साथ घोषणा की है कि चेन्नई में कल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का निधन हो गया है। केंद्र ने निर्णय लिया है कि दिवंगत गणमान्य आत्मा के सम्मान में दिल्ली और तमिलनाडु सहित सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे। सरकार ने दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से आज शाम 4:30 बजे चेन्नई में करने का निर्णय भी लिया है।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि जानी मानी लोकप्रिय नेता और करिशमाई व्यक्तित्व वाली सुश्री जयललिता तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजनीति में काफी प्रभावशाली थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु देश के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। ” मुझे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ है। प्रसिद्ध राजनेता, करिशमाई व्यक्तित्व की धनी सुश्री जयललिता तमिलनाडु के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में भी काफी प्रभावशाली थीं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के आर्थिक विकास और गरीब वर्ग के सामाजिक कल्याण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन देश के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करता हूं और देश के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।‘’

Read More »

राष्ट्रपति सुश्री जयरमन जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई जाएंगे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री जयरमन जयललिता के अंतिम दर्शन करने के लिए आज (6 दिसंबर, 2016) चेन्नई जाएंगे।

Read More »

राष्ट्रपति ने आर. वेंकटरमण की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमण की जयंती पर आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति वेंकटरमण के परिवार के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपति भवन में आर. वेंकटरमण के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

Read More »

राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर भारतीय नौसेना को बधाई दी

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर भारतीय नौसेना के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकार अत्यन्त प्रसन्नता है कि 4 दिसंबर, 2016 को नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना मजबूत, सक्षम और एक पेशेवर बल है जिसने प्रभावी रूप से हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा की है और महासागरों के पार मित्रता के सेतुओं का निर्माण किया है। भारतीय नौसेना ने समूचे हिंद महासागर क्षेत्र में सहायता और मानवीय सहायता प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारतीय नौसेना एक बहुआयामी और तकनीकी रूप से सक्षम बल और हमारे राष्ट्र के समक्ष आने वाली किसी भी समुद्री चुनौती का सामना करने में सक्षम नौसेना के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारतीय नौसेना हमारी राष्ट्रीय शक्ति के एक प्रभावी ताकतवर साधन के रूप में प्रगति करना जारी रखेगी।

नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों, सैनिकों, असैनिक कर्मियों उनके परिवारों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More »

झींझक व रसूलाबाद में स्वच्छता जागरूकता बैठक

विकास खण्ड झींझक व रसूलाबाद में स्वच्छता जागरूकता बैठक 5 व 7 दिसंबर को होगी – अजय कुमार श्रीवास्तव
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा लोगों में स्वच्छता सम्बन्धी जागरूकता लाने के लिए जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विकास खण्ड के मुख्यालय पर बैठको का आयोजन किया गया है। जिसमें सम्बन्धित विकास खण्डों के प्रधान, सहायक क्षेत्र पंचायत, आशाबहू, आॅगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाईकर्मी, स0पि0अ0 तथा सचिव भाग लेगे। विकास खण्ड झींझक में 5 दिसम्बर को अपरान्ह 1 बजे से तथा विकास खण्ड रसूलाबाद में 7 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से बैठक का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Read More »

पाक से आर-पार करने की जरूरत?

पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक लगातार सीजफायर और आतंकी हमले को बढ़ावा दे रहा है। वहीं, इसका खामयाजा भारत भुगत रहा है। हर रोज सीजफायर और आए दिन आतंकी हमले करता रहता है। क्या इसे रोकने का कोई उपाए नहीं है? हिन्दुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया जानता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गोरख धंधा करता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अभी तक पाकिस्तान आतंकी देश घोषित नहीं हो पाया है पर क्यों? तो हम आप को बता दें कि पाकिस्तान को कई देश सर्पोट करते हैं और यही वजह है कि पाकिस्तान अभी तक आतंकी देश घोषित नहीं हो पाया है। 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात हुई भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान भूल गया है। लगता है कि पाकिस्तान फिर सर्जिकल स्ट्राइक मांग रहा है। और मुझे लगता है कि उसकी यह मांग को जल्द से जल्द पूरा कर देनी चाहिए। आप को बता दें कि पाक ने फिर आतंकी हमला करवाया है? जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में हुआ हमला पाक ने ही करवाया है। इस साल इस प्रकार की तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। इसके पहले पठानकोट व उरी में भी आतंकियों ने सैनिक ठिकानों को निशाना बनाया था और अपनी पाकनीति, क्रूरता का परिचय दिया था। ताजा हमले से साफ है कि आतंकवादी भारतीय सैन्य ठिकानों पर धावा बोलने के अपने तरीके पर आगे बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान आतंकवाद का प्रयोग करके भारत में दहशत गर्दी फैलाने में लगा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान यह भूल जाता है कि बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा होता है। दर असल, यह पाकिस्तान सरकार और वहां के सैन्य-खुफिया तंत्र की रणनीति है, जिसे ये दहशतगर्द आगे बढ़ा रहे हैं। हम सब यह बखूबी जानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद, दोगले पन को लेकर पूरी दुनिया में कुख्यात है। इनको तो घर में घुस कर मारना चाहिए जैसे पहले मारा था। तभी इन्हें फिर अपनी औकात का पता चलेगा।

Read More »

कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनी समस्या

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आज शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर कोतवाली सदर में आज जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस कप्तान दिलीप कुमार द्वारा जनसमस्यायें सुनी गईं। कोतवाली सदर में आयोजित थाना स्तर पर समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्यायें डीएम-एसपी के समक्ष रखीं जिनको उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना स्तर पर ही निस्तारण कराया गया।

Read More »

जायलो ने बाइक सवार रौंदे

2016-12-03-08-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला रति पर आज सुबह एक जायलो कार ने बाइक सवार 2 किशोरों को रौंद दिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल 10 वर्षीय गोलू पुत्र कन्हैयालाल व 18 वर्षीय सुनील पुत्र जगदीश निवासीगण गांव सूसामई को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया। ग्रामीणों ने जायलो कार को पकड लिया है।

Read More »