Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर भारतीय नौसेना को बधाई दी

राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर भारतीय नौसेना को बधाई दी

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर भारतीय नौसेना के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकार अत्यन्त प्रसन्नता है कि 4 दिसंबर, 2016 को नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना मजबूत, सक्षम और एक पेशेवर बल है जिसने प्रभावी रूप से हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा की है और महासागरों के पार मित्रता के सेतुओं का निर्माण किया है। भारतीय नौसेना ने समूचे हिंद महासागर क्षेत्र में सहायता और मानवीय सहायता प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारतीय नौसेना एक बहुआयामी और तकनीकी रूप से सक्षम बल और हमारे राष्ट्र के समक्ष आने वाली किसी भी समुद्री चुनौती का सामना करने में सक्षम नौसेना के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारतीय नौसेना हमारी राष्ट्रीय शक्ति के एक प्रभावी ताकतवर साधन के रूप में प्रगति करना जारी रखेगी।

नौसेना दिवस 2016 के अवसर पर राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों, सैनिकों, असैनिक कर्मियों उनके परिवारों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।