Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपराष्ट्रपति ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि जानी मानी लोकप्रिय नेता और करिशमाई व्यक्तित्व वाली सुश्री जयललिता तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजनीति में काफी प्रभावशाली थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु देश के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। ” मुझे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ है। प्रसिद्ध राजनेता, करिशमाई व्यक्तित्व की धनी सुश्री जयललिता तमिलनाडु के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में भी काफी प्रभावशाली थीं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के आर्थिक विकास और गरीब वर्ग के सामाजिक कल्याण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन देश के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करता हूं और देश के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।‘’