Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 25)

Jan Saamna Office

औरंगाबाद घृष्णेश्वर मंदिर

हमारी हिंदू सभ्यता और संस्कृति पौराणिक स्थलों में बखूबी दिखाई देती है। वास्तुकला, शिल्प कला और दर्शन इन सब की भव्यता और जानकारी हमें यही से मिलती है। वास्तव में जो भी पौराणिक मंदिर या पर्यटन स्थलों में जो चित्र या कलाकृतियां होतीं हैं वो उस समय के जीवन काल और दिनचर्या का आभास देती है। मेरी एक और यात्रा का संस्मरण औरंगाबाद से शुरू होता है।
घृष्णेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के छोटे से गांव वेरूल में स्थित है। वैसे यह ज्योतिर्लिंग बाबा का अंतिम ज्योतिर्लिंग माना जाता है लेकिन जो भी दर्शन पहले हो जाए वहीं बाबा के आगे सर झुक जाता है। बिल्कुल बनावटीपन दूर शोर शराबे से अलग एक शांत वातावरण में बाबा के दर्शन किए। लाल पत्थरों से बना हुआ यह मंदिर वाकई बेहद खूबसूरत है उसके दरवाजे पर बैठकर मन को बहुत शांति मिलती है।

Read More »

बेमौत मरती नदियां, त्रास सहेंगी सदियां

छठ पर्व पर एक भयावह तस्वीर यमुना नदी दिल्ली की सामने आयी, जिसमें सफेद झाग से स्नान वा अर्क देते श्रद्धालु दिखे।
यह बात तो जगजाहिर है कि समूचे विश्व में हिन्दुस्तान ही एक ऐसा देश है जहां नदियों को माँ की उपमा दी गई है, पवित्र माना गया है। लेकिन वर्तमान समय में जितनी दुर्दशा हिन्दुस्तान में नदियों की है शायद ही किसी अन्य राष्ट्र में हो। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अलग-अलग राज्यों की निगरानी एजेंसियों के हालिया विश्लेषण ने इस बात की पुष्टि की है कि हमारे महत्वपूर्ण सतही जल स्त्रोतों का लगभग 92 प्रतिशत हिस्सा अब इस्तेमाल करने लायक नही बचा है। वहीं रिपोर्ट में देश की अधिकतम नदियों में प्रदूषण की मुख्य वजह कारखानों का अपशिष्ट गंदा जल, घरेलू सीवरेज, सफाई की कमी व अपार्याप्त सुविधाएं, खराब सेप्टेज प्रबंधन तथा साफ – सफाई के लिए नीतियों की गैरमौजूदगी को माना गया है।

Read More »

15 नवंबर 2021 भारत नें पहला जनजातीय गौरव दिवस मनाया

जनजातीय शिल्पकारों, कारीगरों और महिलाओं के उत्पादों के लिए पर्याप्त विपणन मार्ग तैयार करने रणनीतिक रोडमैप बनाना ज़रूरी
भारत की संस्कृति को मज़बूत करने में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान – जनजातीय लोगों के प्राकृतिक कौशल को निखारने, उनके आय के स्रोतों में सुधार करना ज़रूरी – एड किशन भावनानी
भारतीय संस्कृति में शिल्पकारों, भाषा, रीति-रिवाजों, कारीगरों, प्रथाओं परंपराओं, व्यंजनों इत्यादि अनेकउपलब्धियों से हमारा इतिहास भरा पड़ा है। जानकारों का कहना है कि यह संस्कृति 5 हज़ार ईसवी से भी पुरानी है। याने इस आधार पर हम कह सकते हैं कि हमारी संस्कृति सोलह सौ से भी अधिक वर्ष पुरानी है, जो कि आज की पीढ़ी के नवयुवक सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। साथियों इस हमारी अणखुट संस्कृति, अनोखी परंपराओं मेंसे अनेक विलुप्त भी हो चुकी है और अनेक विलुप्तता की और भी हैं, जिन्हें हमें सभी को साथ मिलकर बचाना होगा। साथियों बात अगर हम जनजातीय समुदाय की करें तो भारतीय संस्कृति में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Read More »

क्या सयाना कौआ……… जा बैठा?

हमे चीन को पहचानने के लिए ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ती। हम १९६२ से जानते है उस देश की नीतियों को, लोमड़ी सा चंट और चालबाज। हिंदी चीनी भाई भाई बोलते बोलते अपनी चालाकी से अक्साई चीन हथिया लिया। और उसके बाद भी बार बार हमलों की तैयारी बता कर हमारी जमीनों पर अतिक्रमण करता रहा। अभी हर हाल में उसे अतिक्रमण करके अपनी विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ाना हैं।

Read More »

कांग्रेस ने शुरू की चुनाव फतेह करने की कवायद

रायबरेली। कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव फतेह करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज हुआ।
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का संंदेश वर्तमान सरकार की कथित नाकामियों और कांग्रेस की प्रतिज्ञा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एनएसयूआई के नेता इरफान मेंहदी ने इस बारे में बताया कि गरीब मज़लूमों पर हो रहा अत्याचार व बढ़ती महंगाई, मौजूदा सरकार की नकामियो को जनता तक पहुंचाना व कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गई प्रतिज्ञा लड़कियों को 40% आरक्षण व मोबाइल फोन, व स्कूटी, बिजली की दर हाफ किसानों का कर्जा माफ, जन जन तक पहुंचाने का संकल्प इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

Read More »

CHC स्टॉफ की लापरवाही से मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के डॉक्टर सीएमओ की कार्यवाही के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति के भाई ने सीएचसी के डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया है।
होरैसा गांव निवासी उदय राज का आरोप है कि रविवार की सुबह उसका भाई सोहन लाल साइकिल से मजदूरी करने मतीनगंज जा रहा था। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More »

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी भाजपा – अभिलाष कौशल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। अब पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति को आत्मसात करके उन्हें आगे बढ़ा रही है। इसलिए हर गरीब, किसान, मजदूर तक हम लोग पहुंचकर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ रहे है। यह विचार मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सदस्यता अभियान के तहत व्यक्त किए।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार विधानसभा में ऊंचाहार एवं रोहनिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान किया गया।

Read More »

सपा सरकार बनी तो छात्र संघ होगा बहाल

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी युवा संगठनों के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं ने सलोन क्षेत्र का दौरा कर 2022 में अखिलेश यादव को सूबे में सत्तासीन करने की रणनीति तय की। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सुहैल खान व मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही, मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तनवीर अली जनपद प्रभारी आदि ने सलोन विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। जिनका सलोन पहुंचने पर सपा नेता संत राम पासी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं को सपा से जोड़ने की पहल की और कहा कि सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप बेरोजगारी भत्ता के साथ ही छात्र संघ बहाली व रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए थे।उत्तर प्रदेश का नौजवान सन 2022 में फिर से सपा की सरकार बनाएगा। इस अवसर पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष फहीम सिद्दीकी, सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी, इमरान सिद्दीकी, अमरजीत यादव, फैजान खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More »

तुलसी गौड़ा : इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट – वीरेंद्र बहादुर सिंह

किसी को भी सम्मान, इनाम और अवार्ड मिलता है तो ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि गलत व्यक्ति को अवार्ड दिया गया है। खास कर जब सरकार की ओर से मान, सम्मान या अवार्ड दिया जाता है, तब हमेशा इस तरह की बातें होती हैं। देश में सर्वोच्च अवार्ड दिए जाने का इतिहास हमेशा विवादास्पद रहा है। ऐसे में 9 नवंबर सोमवार को राष्ट्रपति के हाथों पद्म, पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण अवार्ड दिए गए। उनमें से कुछ ऐसे व्यक्ति भी अवार्ड लेने वाले थे, जिन्हें देख कर चौंके बिना नहीं रहा गया।

Read More »

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर जमीन के विवाद को लेकर सगे संबंधियों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सुमन सिंह तथा लक्ष्मी सिंह जमुनापुर चौराहा की निवासी है। आज रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर सगे संबंधियों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद संबंधियों ने उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिलाओं को परिजन सीएचसी ले गए।जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Read More »