Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 26)

Jan Saamna Office

पोस्टमास्टर जनरल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर का किया निरीक्षण

डाक विभाग घर बैठे उपलब्ध करा रहा तमाम सेवाएं – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी। डाक विभाग नित नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है तथा एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर, चंदौली की विजिट के दौरान व्यक्त किये। पोस्टमास्टर जनरल आज अचानक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर पहुँचे और वहाँ डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया।

Read More »

जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार: विजय गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

रसूलाबाद विधानसभा से सपा के टिकट की प्रबल दावेदार नीलम कठेरिया ने कहा भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह त्रस्त और प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनाना चाहती है
सपा नेता अकील अहमद पट्टा ने कहा भाजपा सरकार में अन्नदाता परेशान
पूर्व ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद सुरेश यादव ने कहा भाजपा की सरकार में नौजवान किसान परेशान
रसूलाबाद/कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता के नगर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इससे पहले राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने बूथ पर जाकर जनता के वोट बढवाये।
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि इस देश में युवाओं के मसीहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा साथ ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का काम भी तेजी के साथ किया जाएगा।

Read More »

सुख और कल्याण की प्रतीक तुलसी

भारतीय परंपरा में घर-आंगन में तुलसी होना बेहद जरूरी है। तुलसी की पूजा-अर्चना की जाती है तथा इसे सुख एवं कल्याण की प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।
तुलसी के गुणों का वर्णन करते-करते कवि ने एक ही वाक्य में प्रार्थना पूरी कर दी-
अमृतोऽमृतरुपासि अमृतत्वदायिनी। त्व मामुद्धर संसारात् क्षीरसागर कन्यके।।
विष्णु प्रिये ! तुम अमृत स्वरुप हो, अमरत्व प्रदान करती हो, मेरा उद्धार करो। तुलसी के गुणों को उसके नामों से ही तो जाना जाता है।

Read More »

फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं

उस दिन वर्मा जी बड़े खुश-खुश मेरे कक्ष में पधारे। जब तक उनके रिकॉर्डों की फाइल मेरे समझ आती, मैंने यूं ही उनसे पूछ ही डाला- ‘क्या बात है, आज बहुत खुश नजर आ रहे हो ! क्या लड़का-बहू अमेरिका से आ गए?’ वर्मा जी, मानो इस प्रश्न की प्रतीक्षा कर रहे हो, तत्काल बोले- ‘लड़के बहू की बात छोड़िए, अच्छा समाचार यह है कि मेरे पड़ोस में एक फास्टफूड की दुकान खुल गई है।’
आगे मैं फिर पूर्ववत् निश्चल और अनंत विचाराकाश में स्वच्छंद विचरण करने लगा। कैसे बताऊं इस निरीह प्राणी को कि वह स्वयं आग के दरिया में छलांग लगा रहा है। फास्टफूड स्वास्थ्य के लिए कितने हानिकारक होते हैं इस तथ्य को वर्माजी के संज्ञान में कैसे लाऊं?

Read More »

वीरांगना लक्ष्मीबाई

19 नवंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई का जन्मदिन आता है जिसने पूरे विश्व में विश्व की मातृशक्ति का डंका बजा दिया था। भारत के ज्ञात ढाई हजार वर्षों के इतिहास में शायद ऐसी कोई नारी शक्ति नहीं जन्मी जिसने इस कौशल से व्यूह रचना की है और इतनी अतुल वीरता के साथ आत्म विसर्जन किया हो। लक्ष्मीबाई के पिता आश्रय में पाले दीन ब्राम्हण थे और मां इतने पूर्व मर गई की बालिका लक्ष्मी को कोई स्मृति भी न रही होगी। कुल 23 वर्ष का जीवन जी कर वह सारी धरती को चमका कर शून्य में विलीन हो गई। परंतु भारत ही नहीं पूरे संसार के इतिहास में वह शौर्य एवं आहुति का पुंज बनकर चमक गई।

Read More »

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न

कानपुर। गुरूवार को बाकरगंज में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के तत्वावधान में सामाजिक संपर्क अभियान के अन्तर्गत एक अति अवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया व प्रदेश महामंत्री राम लखन रावत, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राहुल बच्चा सोनकर, क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष का पाथेय प्राप्त हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का जो सपना था वो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी ने उनका सपना पूरा करने का काम किया।

Read More »

पृथ्वी का भविष्य

हमारे पुराणों और ग्रंथों में पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर जो भी प्रलय हुए हैं उसके बारे में विस्तार से लिखा हुआ हैं। और सभी प्रलय के समय भगवान विष्णु ने आकर कुछ लोगों को बचाया और फिर पृथ्वी पर जन जीवन चलायमान हुआ। ऐसे प्रलयों के बाद भी उत्क्रांतिया हुई लोग नए नए अविष्कार करते गए और जीवन में सहूलियतों के साथ प्रगति भी होती गई। एक समय में आदमी को जीवनयापन के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन अब मशीनें आने से शारीरिक श्रम कम हो गया हैं लेकिन मानसिक व्यथाएं बढ़ती जा रही हैं।

Read More »

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवम्बर तक

कानपुर नगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, दयानन्द प्रसाद ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 में दावे एवं आपत्तियां दिनॉक 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) से दिनॉक 30 नवम्बर, 2021 (मंगलवार) तक प्रस्तुत की जा सकती है।

Read More »

दिसम्बर से पूर्व सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार ज्‍यादा जोड़ों की होंगी शाद‍ियां

कानपुर नगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की शादी हेतु “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को सामूहिक विवाह सम्पन्न कराकर, कार्यक्रम में सम्मिल्लित होने वाले लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रीवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था है।

Read More »

चीन की नई शरारत है भूमि सीमा कानून

चीन की संसद ने पिछले माह 23 अक्टूबर को एक नए लैंड बॉर्डर्स लॉ को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह कानून आने वाले नए साल की पहली तारीख से लागू हो जाएगा। लैंड बॉर्डर्स लॉ यह कहता है कि वह अपनी सीमा का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा। दरअसल चीन 1949 से ही यह कहता आया है कि भारत और चीन के बीच सीमा की पहचान कभी की ही नहीं गई। इस पर भारत का कहना यही रहा है कि कुछ इलाकों के लिए भले ही यह बात सही हो लेकिन परी सीमा के लिए ऐसा नहीं है। दोनों देशों के बीच हमेषा एक ऐतिहासिक आधार की पारंपरिक सीमा रही है। चीन की नेशनल कांग्रेस की स्थायी समिति के द्वारा दी गई इस कानून की मंजूरी के बाद भारत से उसका विवाद बढ़ सकता है। इस कानून की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मदद देने, सीमावर्ती क्षेत्रों को खोलने, ऐसे क्षेत्रों में जनसेवा और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, उसे बढ़ावा देने और वहां के लोगों के जीवन एवं कार्य में मदद देने का कार्य करेगा।

Read More »