Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार: विजय गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार: विजय गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

रसूलाबाद विधानसभा से सपा के टिकट की प्रबल दावेदार नीलम कठेरिया ने कहा भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह त्रस्त और प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनाना चाहती है
सपा नेता अकील अहमद पट्टा ने कहा भाजपा सरकार में अन्नदाता परेशान
पूर्व ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद सुरेश यादव ने कहा भाजपा की सरकार में नौजवान किसान परेशान
रसूलाबाद/कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता के नगर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इससे पहले राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने बूथ पर जाकर जनता के वोट बढवाये।
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि इस देश में युवाओं के मसीहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा साथ ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का काम भी तेजी के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रहने व आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। राष्ट्रीय सचिव ने कहा प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान नौजवान व मजदूर छात्र पूरी तरह से त्रस्त है सरकार सिर्फ पूंजीपतियों उद्योगपतियों को ही लाभ दे रही है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता इस समय वोटों को बढ़वाने के काम में भी तेजी से जुट़ जाएं क्यो कि लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए वोट का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा बहुमत के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
रसूलाबाद विधानसभा से टिकट की प्रबल दावेदार नीलम कठेरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई महिला उत्पीड़न बिगड़ी कानून व्यवस्था व महिला अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर रही है प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और अखिलेश यादव का प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
सपा नेता अकील अहमद पट्टा ने कहा कि प्रदेश की जनता हर स्तर से परेशान व बेहाल है किसानों को जहां अपनी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा है वही युवा रोजगार के लिए परेशान देखा जा रहा है किसानों का बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं हो रहा है साथ ही किसानों पर जबरन थोपे गए कृषि कानून किसानों को बेचैन किए है उन्होंने कहा कि जिस देश का अन्नदाता परेशान होगा वह देश खुशहाली और तरक्की नहीं पा सकता।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष समरथ पाल ने विजय गुप्ता को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी व पार्टी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान रसूलाबाद विधानसभा की जनता का सम्मान है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों बताए ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा कर्मठ वफादार लोगों का सम्मान किया है सपा सरकार बनाने में युवा कार्यकर्ताओं का होगा विशेष योगदान और सरकार बनने पर युवाओं को सम्मानित करने का काम भी सरकार द्वारा किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रसूलाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के सभी नौजवान परेशान हैं अन्याय अत्याचार के कारण आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा इस प्रदेश से भाग रही है।
इसके पहले राष्ट्रीय सचिव का बन्नापुर के श्री राधे कृष्णा भोजनालय पर हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया यहां से वाहन जुलूस चलने पर कहिजरी पहाड़ीपुर रसूलाबाद तिराहा चौराहा पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। चौराहा रसूलाबाद पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करने के बाद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता के साथ जुलूस धर्मगढ़ बाबा मंदिर के प्रांगण में पहुंचा जहां भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होकर जुलूस को विराम दिया गया। यह स्वागत समारोह रसूलाबाद के इतिहास में यादगार रहेगा।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, समाजवादी जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष समरथ पाल, अकील अहमद पट्टा, रसूलाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि हाफिज मोइन खान, समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पंकज सिंह गौर, समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव वीरू कुशवाहा, जिला महासचिव पवन कटियार, अनूप सिंह, पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी कालपी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल राघव अग्निहोत्री, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान, वरिष्ठ पत्रकार रवि गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सरवन खेड़ा मनीष पांडे, महेश यादव, प्रमोद बाजपेई, बलबीर कुशवाहा, अकरम वारसी, इमरान, शिवजी तिवारी, अशोक पाल, समाजवादी पार्टी रसूलाबाद विधानसभा के महासचिव धीरज यादव, पवन शुक्ला, आलम मंसूरी, रामू गुप्ता, सानू अली, विक्की यादव, सोनू कुशवाह, समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश सचिव अभिनव प्रताप सिंह, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष निर्देश यादव, अभिषेक यादव उर्फ गुड्डू भैया, गोविंद त्रिवेदी, बबलू अवस्थी, बाबू यादव, राघवेंद्र यादव, अर्पित यादव, विक्की यादव, समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह यादव, राम लखन गौतम, जनक सिंह कुशवाहा, धीरू कटियार, दिग्विजय सिंह यादव, सानू पठान, जिलाउपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड शैलेन्द्र सिंह, बलवान सिंह, पवन शुक्ला, आलम मनसूरी, सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बीरू कुशवाहा ने गदा भेंट किया
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव वीरू कुशवाहा ने राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता को गदा भेंट कर सम्मानित किया।