Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 453)

Jan Saamna Office

बृजभाषी अलबम – लूडो खैलूँगी की शूटिंग सम्पन्न

आगरा, जन सामना ब्यूरो। जनपद आगरा के गाँव नगला बैहड़ में अंजली डिजिटल स्टूडियो एवं अंजली कैसेटस् के बैनर तले बृजभाषी अलबम लूड़ो खैलूँगी की शूटिंग की गई। उक्त अलबम के निर्माता निर्देशक बौबी राजपूत व महेश भारती हैं। कैमरामैन मुकेश कुमार ऋषि वर्मा हैं और लाइन प्रोड्यूसर गिरिराज जादौन हैं।
लूडो खैलूँगी में शानदार अभिनय किया है शिवांगी भारद्वाज व महेश भारती ने सहकलाकार हैं मुकेश कुमार ऋषि वर्मा व आर. पी. अपनी मधुर आवाज से लूडो खैलूंगी अलबमरूपी गुलदस्ता मंहकाया है भोलेन्द्र शास्री, लेखराज गुर्जर, अमर सिंह मस्ताना ने, विशेष सहयोग रहा सुरेश वर्मा (चाचीपुरा वाले), सूर्य प्रकाश (एस. पी.), मुरारी लाल वर्मा, बंटी राजस्थानी व छोटेलाल का मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई है। देश की मशहूर व प्रगतिशील संस्था बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी ने कुल मिलाकर अंजली कैसेट म्यूजिक कम्पनी का कार्य काबिले तारीफ है।

Read More »

दो ट्रक आमने-सामने भिड़े ड्राइवर की मौत कंडेक्टर घायल

दुर्घटना के बाद सुबह तक लगा रहा जाम।
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती रात करीब 8:30 बजे घाटमपुर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड स्थित ग्राम श्रीनगर के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई तथा कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब 8:30 बजे घाटमपुर से भोगनीपुर की ओर जा रहा ट्रक श्रीनगर गांव के नजदीक भोगनीपुर से घाटमपुर की ओर आ रहे ट्रक से आमने सामने भिड़ गया। दुर्घटना में ट्रक कंडक्टर नंदलाल 30 वर्ष पुत्र जिलेदार निवासी ग्राम निवारा थाना देवली जिला टोंक राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कंडक्टर को हैलट अस्पताल कानपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, तथा ट्रक चालक देवराज 26 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल निवासी अजमेरी का बराज सदूर बूंदी राजस्थान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसे पंचनामा के बाद परीक्षण के लिए कानपुर भेजा गया है। दुर्घटना से दोनों ट्रक हाईवे रोड पर आणा तिरछा हो गए जिससे हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रक ना हटने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुबह क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को किनारे कर यातायात सुचारु किया गया। लेकिन दिनभर जाम की स्थिति बनती रही जिससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Read More »

बोलेरो की टक्कर से विक्रम पलटा आधा दर्जन घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने विक्रम जे एस ए में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली। तीन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम ग्राम इटर्रा निवासी विक्रम चालक सुशील 30 वर्ष पुत्र जगदीश अपने विक्रम टेंपो में घाटमपुर से सवारियां भरकर गांव लौट रहा था। परास इटर्रा मार्ग में कल्याणपुर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने विक्रम में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली। दुर्घटना में विक्रम सड़क किनारे पलट गया तथा सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों व आसपास के लोगों ने घायल सवारियों को विक्रम से बाहर निकाला और तीन घायलों मुमताज 25 वर्ष,बउवा 25 वर्ष, व विक्रम चालक सुशील पुत्र जगदीश समस्त निवासी गण इटर्राको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मुमताज को इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है। शेष सवारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। परीक्षा देने जा रहे युवक को लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। दुर्घटना में घायल युवको को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बावन निवासी नंदकिशोर का पुत्र अक्षय कुमार शनिवार सुबह कानपुर में आयोजित आई बी पी एस पी ओ का पेपर देने कानपुर के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर लिफ्ट लेकर बाइक में बैठ गया। कोरियां तिराहा के नजदीक पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे अक्षय कुमार तथा बाइक चला रहा युवक दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। दूसरी घटना में ग्राम चवंर निवासी शिव बाबू का पुत्र राघवेंद्र 23 वर्ष अपनी बहन के साथ घाटमपुर आ रहा था। मूसानगर रोड स्थित दौलतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बैन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राघवेन्द्र के हाथ में फैक्चर हो गया है घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

Read More »

चाय बनाने में आग से जलकर युवक गंभीर घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज में शुक्रवार अपराहन चाय बनाने का प्रयास कर रहा युवक आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्गागंज निवासी अरविंद के पुत्र शिव प्रकाश 24 वर्ष ने शुक्रवार अपराहन घर में चाय बनाने के लिए गैस खोली तथा माचिस ढूंढने लगा, माचिस की तीली जलाते ही कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली शिव प्रकाश की चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने आग बुझा कर शिव प्रकाश की पत्नी माया जो घाटमपुर बच्चे को दवा दिलाने गई थी को सूचित किया घायल के बाबा राम अवतार व पत्नी माया देवी ने घायल शिव प्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर शिव प्रकाश को इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है।

Read More »

भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम स्वच्छ मिशन अभियान की यात्रा हुई सफल

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। आज शुक्रवार को फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के नेतृत्व में गांधी जी एवं मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का प्रारम्भ 261 विधानसभा शहर पश्चिमी सदर मंडल केडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल भगवतपुर मोड़ से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर स्वच्छता का कार्यक्रम करते हुए लगभग 15 किलोमीटर पूरामुफ्ती, मनौरी में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ के प्रतिनिधि यात्रा प्रभारी पवन श्रीवास्तव व वरिष्ठ भाजपा नेता फूलचंद साहू व यात्रा संयोजक सदर मंडल रॉबिन साहू जिला उपाध्यक्ष महानगर, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि चंद्रमा सिंह यादव, लेखराज सिंह पटेल, पारस श्रीवास्तव, दीनानाथ कुशवाहा, श्याम त्रिपाठी, सुमन पटेल, राम नरेश पटेल, पिंटू कुशवाहा, रोचक कुशवाहा, धारा सिंह पटेल, सुनील निषाद, छत्रपाल सिंह पटेल, पुद्धन पाल, चंद्रमा तिवारी, दयाराम निषाद, मक्खन पाल, सुंदर कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, सभासद अनिल कुशवाहा, खड़क सिंह पटेल, फूलचंद कुशवाहा, इं0 आदेश कुमार यादव, अजय कुमार, पवन गुप्ता, राजेश जयसवाल, शिखा रस्तोगी आदि लोगों के साथ भारी संख्या में आए सम्मानित क्षेत्रीय व्यक्ति इस यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Read More »

गांधी जी के स्वच्छता मिशन अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। आज अपनी विधानसभा प्रयागराज शहर पश्चिमी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ गांधी संकल्प पद यात्रा के दूसरे दिन सम्मलित हुए। इस जन जागरण यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान, धारा 370 हटाए जाने के फैसले तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए आज गुरूवार को फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ के नेतृत्व में स्वच्छ मिशन योजना का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा आज सुबह जनपद प्रयागराज से शुरू होकर शाम को वरिष्ठ भाजपा नेता फूल चंद्र साहू(प्रबंधक) के के0डी0 कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार में विश्राम के लिए रुकी।

Read More »

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का दिलाये लाभ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार के निर्देश के क्रम में वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु “निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में संचालित ऐसे मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल पाठ्यक्रम जिनमें प्रवेश कक्षा-12 अर्थात इण्टरमीडिएट में प्राप्त अंको के आधार पर होता है, में कक्षा-12 अर्थात इण्टरमीडिएट में न्यूनतम 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र(मैनेजमेन्ट कोटा सीट/स्पाॅट प्रवेश सीट को छोड़कर) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु अर्ह होंगे”।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद की शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार अग्रेतर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें साथ ही उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित छात्र-छात्राओं को अवगत करायें, अन्यथा की स्थिति में इस प्रकार का प्रकरण संज्ञान में आने पर सम्बन्धित संस्था के विरूद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी, जिसके लिए शिक्षण संस्थायें स्वयं उत्तरदायी होंगी।

Read More »

गेट नम्बर 94-बी के रेलपथ मरम्मत कार्य होने के कारण रहेगा बन्द

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कि0मी0 1062/11-13 रूरा यार्ड-अम्बियापुर के मध्य गेट नम्बर 94-बी के रेलपथ  मरम्मत कार्य होना है जिसके कारण दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को समय लगभग 14ः30 बजे से 17ः30 के बीच फाटक सडक यातायात के लिए बन्द रहेगा। यह जानकारी वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य लाइन उत्तर मध्य रेलवे कानपुर ने दी है।

Read More »

प्रत्येक तहसीलों से दस बड़े बकायेदारों को चिन्हित करें- संयुक्त मजिस्ट्रेट

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देशानुसार संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें कहा गया कग जनपद में इस कार्य में कई विभागों की स्थिति ठीक नही है और उनकी क्रमिक उपलब्धि गत वर्ष वर्तमान माह की मासिक वसूली के सापेक्ष पीछे है,अतः इस माह में विशेष प्रयास कर सुधार लाए। उन्होनें कहा कि प्रत्येक तहसील अपनी तहसील के प्रत्येक मद में दस सबसे बड़े बकायेदारों के नामों को चिन्हित कर उसे सार्वजनिक कर वसूली के लिए दबाव बनाये। उन्होनें कहा कि कर वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता व उदाशिनता को बर्दास्त नही किया जायेगां अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय छोड़कर बाहर निकलें व राजस्व कर-वसूली व कर-करेत्तर में प्रगति व सुधार लाये। 

Read More »